आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆BREAKINGछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें◆BREAKINGदेश-हरपलUP Politics 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव को दी चुनौती◆BREAKINGभोपालसंविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़◆BREAKINGभोपालभोपाल में कॉलेज कर्मचारी पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia A vs Sri Lanka A: इंडिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला; वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग◆BREAKINGएंटरटेनमेंटNetflix vs Government: पाकिस्तानी Web Series पर भारत में विवाद, 4 दिसंबर की रिलीज से पहले बढ़ी मुश्किलें◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026, CM मोहन यादव ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆BREAKINGछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें◆BREAKINGदेश-हरपलUP Politics 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव को दी चुनौती◆BREAKINGभोपालसंविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़◆BREAKINGभोपालभोपाल में कॉलेज कर्मचारी पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia A vs Sri Lanka A: इंडिया ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला; वैभव सूर्यवंशी करेंगे ओपनिंग◆BREAKINGएंटरटेनमेंटNetflix vs Government: पाकिस्तानी Web Series पर भारत में विवाद, 4 दिसंबर की रिलीज से पहले बढ़ी मुश्किलें◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026, CM मोहन यादव ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें

Table of Content

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में गुरुवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने फसल नुकसान के बीमा क्लेम में आ रही परेशानी बताई, तो किसी ने जमीन विवाद और विस्थापन के बाद पूरी जमीन वापस नहीं मिलने की शिकायत की।

जनदर्शन में 120 सरपंचों ने अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। वहीं, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और नियमितीकरण, शिक्षकों के युक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी किस्तों और गांवों में सड़क, स्कूल व धान खरीदी केंद्र बनाने जैसी मांगें भी उठाई गईं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ी भाषा को पढ़ाई में लागू करने, पक्षियों के संरक्षण और मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि दिलाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई।

जनदर्शन में पहुंचीं ये 16 शिकायतें और मांगें

  1. फसल नुकसान और बीमा क्लेम: किसानों ने फसल नुकसान के मुआवजे और बीमा क्लेम मिलने में आ रही परेशानियों की शिकायत की।
  2. जमीन का बंटवारा: जमीन का बंटवारा नहीं होने से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी गई।
  3. युक्तिकरण के बाद 40 किमी दूर ट्रांसफर: एक शिक्षक ने युक्तिकरण के बाद करीब 40 किलोमीटर दूर तबादला किए जाने की समस्या बताई।
  4. पक्षियों के संरक्षण की मांग: 100 साल पुराने जलाशय में आने वाले पक्षियों के संरक्षण के लिए व्यवस्था करने की मांग की गई।
  5. गांव में बुनियादी सुविधाएं: ग्रामीणों ने मुक्तिधाम तक सड़क, धान खरीदी केंद्र और हाईस्कूल खोलने की मांग रखी।
  6. छत्तीसगढ़ी भाषा को पढ़ाई में शामिल करने की मांग: छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने के साथ स्कूलों में पढ़ाई के दौरान लागू करने की मांग उठाई गई।
  7. 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत: सरपंचों ने SDO और CEO पर कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए शिकायत की।
  8. शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और नियमितीकरण: शिक्षाकर्मियों ने नियुक्ति और नियमितीकरण की मांग रखी।
  9. विस्थापित किसानों की जमीन: विस्थापन के बाद किसानों को उनकी पूरी जमीन वापस दिलाने की मांग की गई।
  10. मार्शल आर्ट ट्रेनर को सहयोग राशि: एक मार्शल आर्ट ट्रेनर ने प्रशासन से सहयोग राशि नहीं मिलने की शिकायत की।
  11. आजादी के बाद से सड़क नहीं: ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आजादी के बाद से सड़क नहीं बनी है। उन्होंने सड़क निर्माण की मांग की।
  12. स्वच्छता निरीक्षक भर्ती: पिछले 7 साल से अटकी स्वच्छता निरीक्षक भर्ती शुरू कराने की मांग रखी गई।
  13. 53 लाख रुपए की ठगी: जनदर्शन में 53 लाख रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत भी पहुंची।
  14. किसान का रकबा शून्य करने का आरोप: पाली के एक किसान ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने पिछले 5 साल से उसका रकबा शून्य कर रखा है।
  15. अविवाहित होने के कारण PM आवास नहीं मिला: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लक्ष्मीकांत शर्मा ने शिकायत की कि अविवाहित होने के कारण उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
  16. PM आवास की किस्त अटकी: पलारी की एक महिला ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केवल 40 हजार रुपए की पहली किस्त मिली है। इसके बाद आगे की राशि नहीं मिली।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा एक बार फिर चर्चा में है। मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने दावा किया है कि प्राचीन प्रतिमा में दरारें आने लगी हैं। इसे लेकर भक्तों में नाराजगी है। बजरंग दल से जुड़े शालू यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन बार-बार प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने की कोशिश की गई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रतिमा के पीछे प्लास्टर उखड़ने का दावा बजरंग दल से जुड़े शालू यादव ने बताया कि प्रशासन खड़े हनुमानजी की प्रतिमा की कई बार स्कैनिंग करा चुका है। इसके अलावा मंदिर का ढांचा भी हटाया गया था। उनका दावा है कि इसके बाद प्रतिमा की स्थिति प्रभावित हुई है। प्रतिमा के पीछे कई जगह प्लास्टर उखड़ने लगा है और दरारें भी दिखाई दे रही हैं। मंदिर का मूल ढांचा हटाए जाने के बाद भी प्रतिमा उसी स्थान पर टेंट के नीचे विराजमान है। शालू यादव के मुताबिक, इस संबंध में प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। श्रद्धालु प्रतिमा को दूसरी जगह स्थापित करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका आरोप है कि इसके बावजूद प्रशासन बार-बार प्रतिमा को हटाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिमा को विस्थापित करने की कोशिश की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कई बार हुई जांच, रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के करीब तीन महीने बाद रविवार सुबह 6 बजे प्रशासनिक टीम विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ मंदिर पहुंची थी। टीम ने प्रतिमा के आसपास रखी सामग्री हटवाकर करीब आधे से पौने घंटे तक स्कैनिंग की। इस दौरान मंदिर के पुजारी को भी बुलाया गया और जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, इससे पहले 29 सितंबर को भी टीम ने प्रतिमा की जांच की थी। हालांकि, उस जांच की रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। टेंट के नीचे विराजमान हैं हनुमानजी मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के बाद प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके ऊपर कैनोपी यानी टेंट लगाया गया है। श्रद्धालु प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर ही सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं। कुछ श्रद्धालु मौजूदा स्थिति की तुलना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान श्रीराम के टेंट में विराजमान रहने की स्थिति से भी कर रहे हैं। फिलहाल प्रतिमा की स्थिति को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई और रविवार को हुई स्कैनिंग की रिपोर्ट का इंतजार है।

CM विष्णुदेव साय के जनदर्शन में 120 सरपंचों ने की कमीशनखोरी की शिकायत, किसानों से लेकर शिक्षकों तक ने रखीं मांगें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में गुरुवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। किसी ने फसल नुकसान के बीमा क्लेम में आ रही परेशानी बताई, तो किसी ने जमीन विवाद और विस्थापन के बाद पूरी जमीन वापस नहीं मिलने की शिकायत की। जनदर्शन में 120 सरपंचों ने अधिकारियों पर कमीशनखोरी के आरोप लगाए। वहीं, शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति और नियमितीकरण, शिक्षकों के युक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना की रुकी किस्तों और गांवों में सड़क, स्कूल व धान खरीदी केंद्र बनाने जैसी मांगें भी उठाई गईं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी भाषा को पढ़ाई में लागू करने, पक्षियों के संरक्षण और मार्शल आर्ट ट्रेनर को प्रशासन से सहयोग राशि दिलाने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। जनदर्शन में पहुंचीं ये 16 शिकायतें और मांगें
UP Politics

UP Politics 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, अखिलेश यादव को दी चुनौती

UP Politics 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए समीकरण बनने लगे हैं। इसी कड़ी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने लखनऊ में अपनी ताकत दिखाई। संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ में दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया। रैली के दौरान ओवैसी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम समाज का इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में किया। चुनाव के समय मुसलमानों से समर्थन तो लिया गया, लेकिन उन्हें सत्ता और राजनीतिक नेतृत्व में अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिली। उन्होंने साफ कहा कि अब मुस्लिम समाज केवल वोट देने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि राजनीति में अपनी भागीदारी भी चाहता है। अखिलेश यादव को ओवैसी की खुली चुनौती लखनऊ की रैली में असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर सबसे ज्यादा अखिलेश यादव रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की मुस्लिम राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों से सब कुछ छीन लिया। ओवैसी ने सपा और कांग्रेस के नेताओं को मुकाबले की चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो सामने आकर बहस करें, वह उन्हें गूंगा करके भेज देंगे। ओवैसी ने अखिलेश यादव को करहल विधानसभा सीट से मुस्लिम उम्मीदवार उतारने की चुनौती भी दी। उनका कहना था कि अगर समाजवादी पार्टी वास्तव में मुस्लिम समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देना चाहती है, तो उसे टिकट वितरण में भी यह दिखाना चाहिए। उन्होंने अपने भाषण में मुजफ्फरनगर दंगों और सपा सरकार के पुराने कार्यकाल का भी जिक्र किया। ओवैसी के इन बयानों से साफ रहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील इस महारैली का सबसे खास पहलू ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की एकजुटता रही। दोनों नेताओं ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के जरिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी नई रणनीति सामने रखी। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताते हुए जनता से उन्हें समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब केवल चुनावी सभाओं में भीड़ जुटाने और राजनीतिक दलों के लिए वोट देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उनका जोर इस बात पर रहा कि दलित और मुस्लिम समाज को राजनीतिक सत्ता में भी उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। ओवैसी ने दोनों नेताओं के गठबंधन को दिलों का मिलन बताते हुए सामाजिक बदलाव की लड़ाई आगे बढ़ाने की बात कही। 12 नवंबर को हुआ था सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का ऐलान ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 12 नवंबर को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। इस राजनीतिक गठबंधन में AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) शामिल हैं। गठबंधन की ओर से उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का ऐलान किया गया है। मोर्चे का दावा है कि वह दलित, मुस्लिम, पिछड़े और वंचित वर्गों को एक साझा राजनीतिक मंच देने का प्रयास करेगा। शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, सामाजिक न्याय और संविधान की सुरक्षा जैसे मुद्दों को भी गठबंधन अपनी राजनीति का प्रमुख हिस्सा बनाने की बात कह रहा है। अखिलेश यादव का PDA पर भरोसा ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नए गठबंधन के बीच अखिलेश यादव भी अपने PDA समीकरण को मजबूत करने में जुटे हैं। PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लाने की रणनीति समाजवादी पार्टी की राजनीति का अहम हिस्सा है। नए मोर्चे को लेकर अखिलेश यादव ने राजनीतिक गठबंधनों और उनके उद्देश्यों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने PDA को उत्तर प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में वास्तविक भागीदारी जरूरी है। ऐसे में ओवैसी का मुस्लिम राजनीतिक हिस्सेदारी पर जोर और अखिलेश यादव का PDA समीकरण आने वाले चुनाव में चर्चा का विषय बन सकता है। सहारनपुर में भी साथ दिखे थे ओवैसी और चंद्रशेखर लखनऊ की महारैली से पहले 21 नवंबर को ओवैसी ने सहारनपुर में चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने साथ समय बिताया और अपनी राजनीतिक एकजुटता का संदेश दिया। इस मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार और दलित-अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय और राजनीतिक अधिकारों की बात उठाई। इसके बाद 26 नवंबर को लखनऊ में आयोजित महारैली को गठबंधन के पहले बड़े सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। संविधान दिवस पर लखनऊ में तीन बड़े राजनीतिक कार्यक्रम 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में अलग-अलग राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम आयोजित किए। सामाजिक परिवर्तन मोर्चे की महारैली के अलावा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की गतिविधियां भी चर्चा में रहीं। समाजवादी पार्टी की ओर से PDA केंद्रित ‘जन-मन का घोषणा पत्र’ पेश करने का कार्यक्रम रखा गया, जबकि कांग्रेस ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मार्च आयोजित किया। इन कार्यक्रमों के जरिए अलग-अलग दलों ने अपनी राजनीतिक प्राथमिकताएं सामने रखीं। UP Election 2027: किसके लिए कितनी बड़ी चुनौती? उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन दलित-मुस्लिम एकजुटता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे को आगे बढ़ा रहा है। वहीं समाजवादी पार्टी PDA के जरिए अपना सामाजिक आधार मजबूत करने की कोशिश में है। कांग्रेस भी संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने में जुटी है। ऐसे में आने वाले महीनों में गठबंधन, उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर कई अहम फैसले देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल लखनऊ की महारैली ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई चर्चा जरूर छेड़ दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की यह राजनीतिक साझेदारी चुनाव तक कितनी मजबूत रहती है और 2027 के चुनावी मैदान में इसका क्या स्वरूप सामने आता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- 100 बार संविधान के मूल भाव से किया खिलवाड़

संविधान दिवस पर गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर संविधान के मूल भाव से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने करीब 100 बार संविधान के मूल भाव को तोड़ने-मरोड़ने का काम किया और 90 से ज्यादा बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं के हाथ में संविधान की प्रति देखकर लगता है, ‘चलनी कहे सूप से कि देख तेरे में छेद है।’ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आपातकाल, शाहबानो प्रकरण और 1988 के प्रेस अधिनियम का जिक्र करते हुए कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति जरूरी है, लेकिन संविधान सड़क पर अराजकता फैलाने की अनुमति नहीं देता। सीएम बोले- कांग्रेस ने संविधान के साथ बार-बार किया खिलवाड़ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। संविधान 1949 में अंगीकार किया गया था और 1950 में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान लागू होने के एक साल बाद ही पहला संशोधन किया गया। उन्होंने 1954 में संसद में चर्चा के बिना संशोधन किए जाने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने बार-बार संविधान का मखौल उड़ाया, उसके नेता आज संविधान की प्रति लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जबलपुर के त्रिपुरी अधिवेशन का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद तत्कालीन नेतृत्व ने उन्हें इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आज के प्रदर्शन के बहाने शायद उसी का पश्चाताप कर रही होगी। धारा 370 और राम मंदिर का भी किया उल्लेख मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने से लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को जमीन पर लागू करने तक कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति में भगवान श्रीराम के चित्र सहित कई ऐतिहासिक तथ्य मौजूद हैं, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से डॉ. हरिसिंह गौर, भगवंतराव मंडलोई, पं. रविशंकर शुक्ल, सेठ गोविंद दास और राजकुमारी अमृत कौर सहित कई विभूतियों के योगदान और विचारों को संकलित कर विशेष पुस्तिका प्रकाशित की गई है। विजयवर्गीय बोले- चौराहे पर संवाद की चुनौती देने वाले सदन में चर्चा से भागते हैं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति जरूरी है, लेकिन सड़क पर अराजकता की अनुमति संविधान नहीं देता। उन्होंने कहा कि चौराहे पर संवाद की चुनौती देने वाले लोग संसद और विधानसभा में चर्चा से भागते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखने के लिए सदन महत्वपूर्ण मंच हैं। विजयवर्गीय ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान संविधान की आत्मा की हत्या हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय सर्वेक्षणों में सरकार की वापसी के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन कर दिया। तोमर बोले- पूर्वजों की शहादत से मिला है संविधान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि संविधान हमें तश्तरी में रखकर नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे पूर्वजों का संघर्ष और बलिदान है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई, जिसके बाद संविधान के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि लोगों में अधिकार पाने की लालसा तो दिखाई देती है, लेकिन कर्तव्यों के पालन में कमी नजर आती है। नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। लोकायुक्त बोले- संविधान के मूल्य आम लोगों तक पहुंचना जरूरी समारोह के विशिष्ट अतिथि लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी संविधान कितना भी विस्तृत और समावेशी क्यों न हो, वह तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसके मूल्य किताबों, विधिवेत्ताओं और न्यायालयों से निकलकर आम लोगों तक नहीं पहुंचते। उन्होंने महाभारत की पंक्ति ‘विधि रक्षति रक्षितः’ का उल्लेख करते हुए कहा कि संवैधानिक व्यवस्था और कानून का सम्मान करना जरूरी है। संविधान गैलरी का उद्घाटन, ‘विधायिनी’ के विशेषांक का विमोचन संविधान दिवस पर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संविधान गैलरी का उद्घाटन किया। सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी शुरू की गई। इसमें संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के समूह चित्र और मध्यप्रदेश की विभूतियों के योगदान को प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। साथ ही विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधायिनी’ के संविधान विशेषांक का विमोचन भी किया गया। प्रदर्शनी में संविधान सभा की बहसों में सक्रिय रहे हरि विष्णु कामथ, देश का नाम ‘भारत’ रखने की पैरवी करने वाले सेठ गोविंद दास, हिंदी को राजभाषा बनाने के पक्षधर पं. रविशंकर शुक्ल, डॉ. हरिसिंह गौर और घनश्याम सिंह गुप्त के योगदान को रेखांकित किया गया है। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना और अशोक स्तंभ के चित्रांकन से जुड़े व्यौहार राममनोहर सिन्हा और दीनानाथ भार्गव का भी उल्लेख किया गया। संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले इंदौर के प्रसिद्ध चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के बेटे को समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्य, विश्वविद्यालयों के कुलगुरु और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

भोपाल में कॉलेज कर्मचारी पर रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा ने कॉलेज के एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान आनंददीप सिंह भामरा के रूप में हुई है। छात्रा की शिकायत पर रातीबड़ पुलिस ने जांच के बाद बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता के मुताबिक, कॉलेज में ही उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय हुआ, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गया। आरोपी छोटे-मोटे कामों में छात्रा की मदद करता था। इसी दौरान उसने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। तलाक लेकर शादी करने का दिया भरोसा छात्रा का आरोप है कि 27 अगस्त को आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा देकर कॉलेज कैंपस स्थित अपने क्वार्टर में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने छात्रा को बताया था कि वह जल्द ही अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने रातीबड़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.