आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या, स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ शव; पति फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही मंगलवार तक स्थगितBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्जBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्यBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हॉर्न बजाने पर युवक का हंगामा, कार के बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़; दो आरोपी हिरासत मेंBREAKINGBreaking NewsBreaking: अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का, कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतराBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, 14 जुलाई को सरकार को घेरेगा विपक्षBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या, स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ शव; पति फरारBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही मंगलवार तक स्थगितBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्जBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्यBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हॉर्न बजाने पर युवक का हंगामा, कार के बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़; दो आरोपी हिरासत मेंBREAKINGBreaking NewsBreaking: अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का, कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतराBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, 14 जुलाई को सरकार को घेरेगा विपक्ष

NE

News Elementor

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन विकसित मध्यप्रदेश @2047 में बड़ा कदम

Table of Content

प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश लाकर नई तकनीकों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। इसी संकल्प के साथ मध्यप्रदेश को आगामी 25 वर्षों में एक मजबूत और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘अभ्युदय इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में कही।

राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका ऑर्गेनाइजर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने संपादक प्रफुल्ला केतकर के साथ संवाद करते हुए ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के विजन पर विस्तार से चर्चा की।

निवेश और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और इस दिशा में मध्यप्रदेश की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए आगामी 25 वर्षों का विस्तृत दृष्टिपत्र तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान प्रति व्यक्ति आय लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये है, जिसे अगले 25 वर्षों में बढ़ाकर 22 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

एमएसएमई से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में लंबे समय से अग्रणी रहा है, लेकिन औद्योगिक विकास के लिए एमएसएमई सेक्टर राज्य की रीढ़ है। राज्य सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, ताकि छोटे शहरों और कस्बों तक औद्योगिक विकास पहुंचे और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में लागू की गई 18 नई औद्योगिक नीतियों के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षेत्रीय कॉन्क्लेव से छोटे शहरों में उद्योग विस्तार

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने संभागीय स्तर पर विभिन्न सेक्टर आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए हैं, जिससे उद्योगों का विस्तार बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों तक भी हो सके।

माइनिंग, टेक्सटाइल, टूरिज्म और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। कटनी और शहडोल में माइनिंग सेक्टर में निवेश के लिए देश के बड़े उद्योगपति आगे आए हैं, वहीं नर्मदापुरम के बाबई-मोहासा क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल उपकरण निर्माण के लिए औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है।

युवाओं को रोजगार देने वाला बनाने की पहल

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इसके लिए स्वरोजगार योजनाओं और युवा उद्यमिता को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ होम-स्टे जैसी पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर तेजी से घटकर मात्र 1 से 1.5 प्रतिशत के आसपास रह गई है। रोजगार आधारित उद्योगों की स्थापना पर निवेशकों को विशेष अनुदान भी दिया जा रहा है।

किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान

कृषि क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के तहत विशेष योजनाएं लागू कर रही है। कृषि उत्पादन के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में ही 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का दायरा बढ़ा है और इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने की योजना है।

नवीकरणीय ऊर्जा में प्रदेश की मजबूत बढ़त

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य देश में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर मुरैना में सोलर एनर्जी का बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है, जिससे दोनों राज्य छह-छह महीने बिजली का उपयोग करेंगे। किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदसौर के गांधी सागर बांध में पंप स्टोरेज परियोजना भी कम समय में पूरी की गई है।

बजट, शहरीकरण और औद्योगिकीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का आगामी बजट भी विकास को नई गति देगा। राज्य का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में बजट को दोगुना करना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास के लिए शहरीकरण और औद्योगिकीकरण दोनों जरूरी हैं। इंदौर और भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया विकसित किए जा रहे हैं, जिससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार का मानना है कि जहां उद्योग स्थापित होंगे, वहीं शहरों का भी तेजी से विकास होगा।

नक्सलवाद से मुक्ति एक बड़ी उपलब्धि

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश 31 मार्च की तय समय-सीमा से पहले नक्सलवाद से मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में दोबारा नक्सलवाद न पनपे, इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा पर फोकस

युवाओं के कौशल विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के बढ़ने के साथ भविष्य में बड़ी संख्या में कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईटी सेंटर खोले जा रहे हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों के सकारात्मक उपयोग के लिए छात्रों को तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग जगत की सहभागिता

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप भी उपस्थित थे। भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार गोयल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दोहराया कि विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी और राज्य सरकार निवेश, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

खंडवा में दुष्कर्म के तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

खंडवा जिले में महिला और दो नाबालिगों से जुड़े दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तीनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार धनगांव थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाला महिपाल उसके घर में घुस आया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला अपराध, पॉक्सो और अपहरण जैसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। 16 वर्षीय साली को लेकर भागा जीजा, देवास से गिरफ्तार मांधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 6 जून से लापता थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी की बड़ी बहन को मायके छोड़ने आया उसका जीजा ही उसे अपने साथ लेकर चला गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को देवास से गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुराने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप नर्मदानगर थाना क्षेत्र की पुनासा चौकी में एक विवाहिता ने मोहल्ले में रहने वाले शुभम आश्वाने (21) पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि महिला और आरोपी के बीच करीब छह साल से प्रेम संबंध थे। दोनों की अलग-अलग जगह शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों संपर्क में थे और मिलते रहे। पुलिस के अनुसार, हाल ही में महिला के पति ने इस संबंध पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट की हत्या, स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा खून से लथपथ शव; पति फरार

इंदौर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को डाक विभाग की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की हत्या से सनसनी फैल गई। स्कूल से लौटे दोनों बच्चों ने घर के अंदर अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा। घटना के बाद से महिला का पति अखिलेश सैनी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का शव जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों बच्चे स्कूल से घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा खुला था और अंदर टीवी तेज आवाज में चल रहा था। जब बच्चे घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने अपनी मां उर्मिला सैनी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत अपने नाना सत्यनारायण मालाकार को फोन कर घटना की जानकारी दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिता ने सुबह स्कूल पहुंचकर कही थी भोपाल जाने की बात परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 9 बजे अखिलेश सैनी बच्चों के स्कूल पहुंचा था। उसने बच्चों से कहा कि वह और उनकी मां भोपाल जा रहे हैं और स्कूल की छुट्टी के बाद वे अपनी मौसी के घर चले जाएं। उसने यह भी बताया कि उनकी एक्टिवा स्कूल में ही खड़ी रहेगी। बेटी को दी घर की चाबी और एटीएम कार्ड बताया जा रहा है कि अखिलेश ने अपनी बेटी को घर की चाबी, एटीएम कार्ड और घर में रखे जेवरों की जानकारी भी दी थी। हालांकि छुट्टी के बाद दोनों बच्चे मौसी के घर जाने की बजाय सीधे अपने घर पहुंच गए, जहां उन्होंने अपनी मां का शव देखा। मृतका की बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। फरार पति की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस, पलासिया थाना पुलिस, एसीपी निधि दंडोतिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, कांग्रेस के विरोध के बीच कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे और सरकार से जवाब की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रामभक्तों की आस्था के साथ धोखा हुआ है, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया। स्थगन प्रस्ताव खारिज, सदन में बढ़ा हंगामा संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि यह विषय न तो छत्तीसगढ़ सरकार और न ही विधानसभा के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ से संबंधित नहीं मानते हुए अस्वीकार कर दिया। फैसले के बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते सदन की कार्यवाही पहले पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा। आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। भूपेश बघेल ने लगाए गंभीर आरोप हंगामे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धापूर्वक चंदा दिया था, लेकिन उस राशि में कथित रूप से गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की। प्रश्नकाल में उठा बीएड-डीएड कॉलेजों का मुद्दा हंगामे से पहले प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लता उसेंडी ने कोंडागांव स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बीएड और डीएड पाठ्यक्रम शुरू नहीं होने तथा रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बीएड-डीएड कॉलेजों को लेकर टास्क फोर्स बनाई गई है और 13 महाविद्यालयों में इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की संभावना पर काम चल रहा है। तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि सत्र की शुरुआत पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि देकर हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी गायन के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि के सम्मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित भी की गई। मंगलवार को कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। हालांकि विधानसभा में भाजपा के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए इसके पारित होने की संभावना कम है, लेकिन विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक बहस होने की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

सीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्ज

सीहोर जिले में सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में कुछ युवकों ने उसे बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों और थप्पड़ों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम से श्यामपुर आया था युवक पीड़ित फारुख, जो पेशे से ड्राइवर है, ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे वह काम के सिलसिले में श्यामपुर आया था। जब वह सोठी जोड़-घाटपलासी रोड पर स्थित नंदू प्रजापति की दुकान के पास पहुंचा, तभी ग्राम रावनखेड़ा निवासी अनस खान और मुस्ताक खान ने उसे रोक लिया। इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का लगाया आरोप फारुख के अनुसार, अनस खान ने उस पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। जब उसने इस आरोप से इनकार किया, तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडों से हमला, नाक से बहने लगा खून विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, मुस्ताक खान ने डंडे से हमला किया, जो फारुख की नाक पर लगा। चोट लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद अनस खान ने भी हाथ-थप्पड़ों से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के सामने भी मारपीट पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर समीर खान बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान रावनखेड़ा के बबला खान, शादाब खान, लईक खान, गब्बर खान और शाहरुख भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी ने भी फारुख के साथ मारपीट की और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

भोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्य

भोपाल में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0’ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक हब बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान अब केवल कृषि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में ड्रोन से लेकर मिसाइल तक का निर्माण हो रहा है। ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान 51 विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 35 हजार नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बार्सिलोना यात्रा का भी किया जिक्र मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष बार्सिलोना दौरे के बाद स्पेन, अमेरिका और कनाडा की कंपनियों ने मध्य प्रदेश में 228 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में बार्सिलोना यात्रा के दौरान 1 गीगावाट क्षमता वाले AI डेटा सेंटर के लिए एमओयू हुआ था और अब संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि भी भोपाल पहुंच चुके हैं। इंदौर और भोपाल में बनेंगे नए आईटी पार्क सरकार ने प्रदेश में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। AI और हाई-टेक सेक्टर पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नवाचार, अनुसंधान और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि AI डेटा सेंटर, साइंस सिटी और अन्य हाई-टेक परियोजनाएं भविष्य में मध्य प्रदेश की नई पहचान बनेंगी। युवाओं को मिलेगा लाभ कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना है। इन उद्योगों के आने से प्रदेश के युवाओं को आईटी, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में अपने ही राज्य में बेहतर और उच्च वेतन वाली नौकरियों के अवसर मिलेंगे। तकनीकी विजन और निवेश समझौतों पर रहेगा फोकस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकार अपना तकनीकी विजन प्रस्तुत करेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoUs) और रणनीतिक साझेदारियों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे प्रदेश का डिजिटल इकोसिस्टम और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी तकनीकी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। देश-विदेश की बड़ी कंपनियां हुईं शामिल कॉन्क्लेव में CtrlS Datacenters, Kaynes Technology, Fujiyama Power और Nyobolt Limited जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। इनके प्रतिनिधि मध्य प्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा IIM इंदौर और IISER जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी कार्यक्रम में शामिल हैं, जो कौशल विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले दो कॉन्क्लेव रहे सफल पहले एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में राज्य को 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिससे करीब 75 हजार रोजगार के अवसर बने। वहीं दूसरे संस्करण में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया और लगभग 48 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। सरकार को उम्मीद है कि तीसरा संस्करण निवेश और रोजगार के नए रिकॉर्ड बनाएगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.