आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्जBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्यBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हॉर्न बजाने पर युवक का हंगामा, कार के बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़; दो आरोपी हिरासत मेंBREAKINGBreaking NewsBreaking: अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का, कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतराBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, 14 जुलाई को सरकार को घेरेगा विपक्षBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, लोगों ने बचाई जानBREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश पुलिस में 168 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सूबेदार और कार्यवाहक RI बने रक्षित निरीक्षकBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मछली चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग हिरासत मेंBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्जBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्यBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हॉर्न बजाने पर युवक का हंगामा, कार के बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़; दो आरोपी हिरासत मेंBREAKINGBreaking NewsBreaking: अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का, कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतराBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, 14 जुलाई को सरकार को घेरेगा विपक्षBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, लोगों ने बचाई जानBREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश पुलिस में 168 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सूबेदार और कार्यवाहक RI बने रक्षित निरीक्षकBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मछली चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी, चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग हिरासत में

NE

News Elementor

Daily Horoscope :12 अप्रैल 2025 (शनिवार)

Table of Content

दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों का

मेष: कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। तनाव कम होगा।
वृषभ: खर्च बढ़ेंगे लेकिन लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ समय बितेगा।
मिथुन: करियर में तरक्की मिलेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
कर्क: पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी।
सिंह: यात्रा लाभकारी होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कन्या: सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
तुला: संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक: विवादों में न पड़ें। धैर्य रखें।
धनु: किसी पुराने मित्र से मदद मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर: करियर में नया मोड़ आ सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा।
कुंभ: काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन परिणाम अच्छे होंगे।
मीन: आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

Nikhil

catalystbpl@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

सीहोर में इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में युवक से मारपीट, लाठी-डंडों से हमला; मामला दर्ज

सीहोर जिले में सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने के संदेह में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने के शक में कुछ युवकों ने उसे बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों और थप्पड़ों से पीटा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काम से श्यामपुर आया था युवक पीड़ित फारुख, जो पेशे से ड्राइवर है, ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:10 बजे वह काम के सिलसिले में श्यामपुर आया था। जब वह सोठी जोड़-घाटपलासी रोड पर स्थित नंदू प्रजापति की दुकान के पास पहुंचा, तभी ग्राम रावनखेड़ा निवासी अनस खान और मुस्ताक खान ने उसे रोक लिया। इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का लगाया आरोप फारुख के अनुसार, अनस खान ने उस पर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। जब उसने इस आरोप से इनकार किया, तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडों से हमला, नाक से बहने लगा खून विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, मुस्ताक खान ने डंडे से हमला किया, जो फारुख की नाक पर लगा। चोट लगने से उसकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद अनस खान ने भी हाथ-थप्पड़ों से उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के सामने भी मारपीट पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर समीर खान बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान रावनखेड़ा के बबला खान, शादाब खान, लईक खान, गब्बर खान और शाहरुख भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन सभी ने भी फारुख के साथ मारपीट की और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

भोपाल में MP Tech Growth Conclave 3.0 का आगाज, ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्य

भोपाल में ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0’ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक हब बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान अब केवल कृषि तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश में ड्रोन से लेकर मिसाइल तक का निर्माण हो रहा है। ₹40 हजार करोड़ निवेश और 35 हजार रोजगार का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कॉन्क्लेव के दौरान 51 विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनके माध्यम से प्रदेश में करीब 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश और 35 हजार नए रोजगार सृजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बार्सिलोना यात्रा का भी किया जिक्र मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष बार्सिलोना दौरे के बाद स्पेन, अमेरिका और कनाडा की कंपनियों ने मध्य प्रदेश में 228 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में बार्सिलोना यात्रा के दौरान 1 गीगावाट क्षमता वाले AI डेटा सेंटर के लिए एमओयू हुआ था और अब संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि भी भोपाल पहुंच चुके हैं। इंदौर और भोपाल में बनेंगे नए आईटी पार्क सरकार ने प्रदेश में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। AI और हाई-टेक सेक्टर पर सरकार का फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नवाचार, अनुसंधान और उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि AI डेटा सेंटर, साइंस सिटी और अन्य हाई-टेक परियोजनाएं भविष्य में मध्य प्रदेश की नई पहचान बनेंगी। युवाओं को मिलेगा लाभ कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य में सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करना है। इन उद्योगों के आने से प्रदेश के युवाओं को आईटी, इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में अपने ही राज्य में बेहतर और उच्च वेतन वाली नौकरियों के अवसर मिलेंगे। तकनीकी विजन और निवेश समझौतों पर रहेगा फोकस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य सरकार अपना तकनीकी विजन प्रस्तुत करेगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoUs) और रणनीतिक साझेदारियों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे प्रदेश का डिजिटल इकोसिस्टम और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी तकनीकी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। देश-विदेश की बड़ी कंपनियां हुईं शामिल कॉन्क्लेव में CtrlS Datacenters, Kaynes Technology, Fujiyama Power और Nyobolt Limited जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। इनके प्रतिनिधि मध्य प्रदेश में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा IIM इंदौर और IISER जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी कार्यक्रम में शामिल हैं, जो कौशल विकास और अनुसंधान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगे। पिछले दो कॉन्क्लेव रहे सफल पहले एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में राज्य को 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिससे करीब 75 हजार रोजगार के अवसर बने। वहीं दूसरे संस्करण में 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया और लगभग 48 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। सरकार को उम्मीद है कि तीसरा संस्करण निवेश और रोजगार के नए रिकॉर्ड बनाएगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

इंदौर में हॉर्न बजाने पर युवक का हंगामा, कार के बोनट पर चढ़कर की तोड़फोड़; दो आरोपी हिरासत में

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात रोड रेज का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। बीच सड़क पर खड़े एक युवक को हॉर्न बजाना दंपती को भारी पड़ गया। गुस्साए युवक ने कार के बोनट पर चढ़कर जमकर तोड़फोड़ की और कार के शीशे फोड़ दिए। घटना के दौरान कार में मौजूद दंपती ने पूरी वारदात अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रास्ता देने के लिए बजाया था हॉर्न जानकारी के मुताबिक, घटना पलासिया चौराहे के पास स्थित शराब दुकान के सामने की है। सिंधी कॉलोनी निवासी बाबू पंजवानी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक बीच सड़क पर खड़ा था। दंपती ने उससे रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। इसी बात पर युवक भड़क गया। बोनट पर चढ़कर तोड़े कार के शीशे गुस्से में युवक पहले कार के बोनट पर हाथ मारने लगा। इसके बाद वह सीधे कार के बोनट पर चढ़ गया और सामने का शीशा समेत अन्य कांच तोड़ दिए। पूरी घटना के दौरान दंपती कार के अंदर ही मौजूद रहे। उन्होंने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। दो आरोपी हिरासत में शिकायत मिलने के बाद रावजी बाजार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान बाबू (19 वर्ष), निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर, भोरासला और अंकित केलवा (23 वर्ष), निवासी गोविंदनगर के रूप में हुई है। बाबू नल फिटिंग का काम करता है, जबकि अंकित एक सैलून संचालित करता है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वीडियो के आधार पर जांच जारी पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए Deshharpal से जुड़े रहें। अधिक खबरों और ताज़ा अपडेट्स के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
US Iran War Latest Update America Iran Conflict Iran Attack on Kuwait Bahrain US Military Base Strait of Hormuz News HIMARS Missile Launcher Middle East Breaking News

Breaking: अमेरिका-ईरान संघर्ष और भड़का, कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का जवाबी हमला, होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा खतरा

Baking News: US-Iran War Latest Update | Iran Attacks US Bases in Kuwait & Bahrain | Hormuz Crisis अमेरिका के ईरान पर बड़े हमलों के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला करने का दावा किया। जानिए ताजा अपडेट। नई दिल्ली/तेहरान | Desh Harpal Desk मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। रविवार को अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। इसके जवाब में सोमवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। अमेरिका ने 140 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में किश्म, सीरिक, बंदर अब्बास, जास्क, बुशेहर, खोंदाब, महशहर, बेहबहान, अंदीमेश्क, देजफुल, अहवाज, अबादान और खुर्रमशहर सहित कई अहम सैन्य और सामरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का दावा है कि पिछले कुछ दिनों में ईरान के 300 से अधिक सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन स्टोरेज और एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। ईरान का पलटवार IRGC के अनुसार— होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट ईरान के शीर्ष नेतृत्व ने साफ संकेत दिए हैं कि होर्मुज स्ट्रेट उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा है। ईरान के वरिष्ठ नेता के सलाहकार मोहसिन रेजाई ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट हमारे लिए कई परमाणु बमों से भी अधिक महत्वपूर्ण है।” यही जलमार्ग दुनिया के लगभग 20% तेल व्यापार का प्रमुख रास्ता माना जाता है। यहां बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट 1. ओमान के पास जहाज पर हमला ‘GFS Galaxy’ जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय सवार थे। 10 को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है। भारत सरकार ने नागरिक जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा की है। 2. अमेरिका का दावा अमेरिका का कहना है कि पिछले तीन दिनों में उसने ईरान के 300 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। 3. लेबनान पर इजराइल की कार्रवाई दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजराइली सेना ने नए हमले किए हैं। 4. कुवैत की सीमा चौकियों को नुकसान कुवैत ने पुष्टि की है कि हालिया हमलों में उत्तरी क्षेत्र की तीन सीमा चौकियां प्रभावित हुई हैं। 5. ईरान के खुजेस्तान में हमला महशहर के एक वाटर प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्टाइल गिरने से एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हुए हैं। ईरान की मिसाइल ताकत कितनी बड़ी? अमेरिकी खुफिया एजेंसी ODNI के अनुसार— वैश्विक असर विशेषज्ञों का मानना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ता है तो इसका सीधा असर—

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, 14 जुलाई को सरकार को घेरेगा विपक्ष

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक कदम उठाने जा रही है। पार्टी ने तय किया है कि 14 जुलाई को विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। रविवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी। बैठक के बाद महंत ने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं है, इसलिए सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। करीब दो घंटे चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष के सरकारी बंगले पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक करीब दो घंटे तक चली। इससे पहले लगभग डेढ़ घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा सत्र की रणनीति पर अलग से चर्चा की। इसके बाद विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की अंतिम रणनीति तय की गई। चरणदास महंत बोले- सरकार के वादे झूठे साबित हुए बैठक के बाद चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस का सरकार पर से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम जनता बिजली संकट, महंगाई, किसानों की समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था जैसे कई मुद्दों से परेशान है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। नकटी गांव के मुद्दे पर भी होगा स्थगन प्रस्ताव कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नकटी गांव का मामला भी प्रमुखता से उठा। पार्टी ने इस मुद्दे पर विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाएगी। जरूरत पड़ने पर सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। सदन के साथ सड़क पर भी आंदोलन नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा का मानसून सत्र भले ही केवल पांच दिनों का हो, लेकिन कांग्रेस सरकार को हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर घेरने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल सदन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर भी संघर्ष जारी रखेगी। सरकार देगी 1033 सवालों के जवाब इस बार विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें 36 विधायकों ने नियमों के तहत अधिकतम 20-20 प्रश्न लगाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि सवाल पूछने वालों में विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। क्या होता है अविश्वास प्रस्ताव? अविश्वास प्रस्ताव किसी एक मंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी सरकार के खिलाफ लाया जाता है। विपक्ष सरकार की नीतियों, फैसलों या जनहित के मुद्दों को आधार बनाकर यह प्रस्ताव पेश करता है। यदि प्रस्ताव स्वीकार होता है तो सदन में सरकार के कामकाज पर विस्तृत चर्चा होती है। इसके बाद मतदान कराया जाता है, जिससे यह तय होता है कि सरकार के पास सदन का बहुमत और विश्वास कायम है या नहीं। छत्तीसगढ़ और देशभर की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.