दरभंगा में PM Modi पर अभद्र टिप्पणी
बिहार के दरभंगा (Darbhanga) जिले में आयोजित कांग्रेस की “Voter Adhikar Yatra” के दौरान खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ अभद्र भाषा (Abusive Comment) का इस्तेमाल करने वाले आरोपी मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने Bihar Politics में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।
कैसे हुआ विवाद?
दरभंगा (Darbhanga) के अठरवेल विठौली चौक पर कांग्रेस की जनसभा हो रही थी। तभी मंच से आरोपी रिजवी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और कांग्रेस पर निशाना साधा। इस मामले में सिमरी थाना में केस (FIR No-243/25) दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने देर रात छापेमारी कर आरोपी को उसके बपुरा गांव से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की पूछताछ भी चल रही है।
BJP का कांग्रेस पर हमला
घटना के बाद BJP नेताओं ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने राजनीति में शालीनता की सारी मर्यादाएं तोड़ दी हैं। पार्टी ने राहुल गांधी और राजद नेताओं से माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस के स्थानीय आयोजकों ने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी का इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत बयान बताया और माफी भी मांगी। लेकिन भाजपा ने इसे कांग्रेस की मानसिकता करार दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
चुनावी राजनीति पर असर
यह मामला अब बिहार की सियासत में गरमा गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में यह विवाद बड़ा मुद्दा बन सकता है और इसका असर विपक्ष की रणनीति पर पड़ सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


