Delhi में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद होटल के कमरों और गलियारों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन कुछ लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
सबसे दर्दनाक तस्वीर उस समय सामने आई, जब एक कमरे में कपल के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। बताया जा रहा है कि दोनों इलाज के लिए दिल्ली आए थे और होटल में रुके हुए थे। आग लगने के बाद दोनों बाहर नहीं निकल पाए। उनकी इस हालत को देखकर राहत और बचाव दल की आंखें भी नम हो गईं।
हादसे में मारी गई विदेशी महिला की पहचान लाइबेरिया की नागरिक के रूप में हुई है। महिला का पति गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस हादसे ने एक बार फिर बड़े शहरों के होटलों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होती तो शायद इतनी जानें नहीं जातीं।
फिलहाल प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है और कई परिवार अपने अपनों की जानकारी के लिए परेशान होकर अस्पतालों और होटल के बाहर भटकते नजर आए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
