आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबरBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर बंद बेअसर, यूजीसी नियमों के विरोध में संगठनों का प्रदर्शनBREAKINGबिज़नेसApple iPhone Duo: पहली बार आया Foldable iPhone, ₹3 लाख के करीब Price और eSIM OnlyBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हमले के बाद Pakistan का Iran को सीधा संदेशBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, कांग्रेस नेता के पोते की मौतBREAKINGदेश-हरपल1993 Mumbai Blast: Abu Salem की Early Release पर Supreme Court ने लगाई रोक, नहीं मिली राहतBREAKINGदेश-हरपलKingfisher Case: Vijay Mallya ने कहा- भारत लौटना चाहता हूं, लेकिन UK की Legal पाबंदी बनी रोड़ाBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, स्टाइपेंड 50% बढ़कर ₹21,500BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबरBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर बंद बेअसर, यूजीसी नियमों के विरोध में संगठनों का प्रदर्शनBREAKINGबिज़नेसApple iPhone Duo: पहली बार आया Foldable iPhone, ₹3 लाख के करीब Price और eSIM OnlyBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हमले के बाद Pakistan का Iran को सीधा संदेशBREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, कांग्रेस नेता के पोते की मौतBREAKINGदेश-हरपल1993 Mumbai Blast: Abu Salem की Early Release पर Supreme Court ने लगाई रोक, नहीं मिली राहतBREAKINGदेश-हरपलKingfisher Case: Vijay Mallya ने कहा- भारत लौटना चाहता हूं, लेकिन UK की Legal पाबंदी बनी रोड़ाBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, स्टाइपेंड 50% बढ़कर ₹21,500
Banner

आज का Gold & Silver Price सोना चांदी भाव रिपोर्ट 30 सितंबर 2025

Table of Content

30 सितंबर 2025 को भारत और वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों (Gold & Silver Rates) में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह दिन खास रहा क्योंकि सोने-चांदी के भाव ने नए स्तर हासिल किए हैं।

आज का सोने का भाव (Gold Price Today)

दिल्ली समेत पूरे भारत में आज सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर के मूल्य में बदलाव के साथ बढ़ रही है।

शुद्धताप्रति ग्राम कीमत (₹)प्रति 10 ग्राम कीमत (₹)
24 कैरेट (999)₹11,831₹1,18,310
22 कैरेट (916)₹10,845₹1,08,450
18 कैरेट (750)₹8,873₹88,730

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,08,600 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन की तुलना में ₹1,400 ज्यादा है।

आज का चांदी का भाव (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई है। आज चांदी प्रति ग्राम ₹151 और प्रति किलोग्राम ₹1,51,000 पर पहुँच गई है।

मापकीमत (₹)
प्रति ग्राम₹151
प्रति किलोग्राम₹1,51,000

यह ₹1 की वृद्धि दर्शाती है और बाजार में स्थिरता का संकेत देती है।

वैश्विक बाजार में Gold & Silver Rates

वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

  • सोने की कीमत $3,895.22 प्रति औंस तक पहुँच गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है।
  • चांदी की कीमत $47.41 प्रति औंस पर पहुँच गई है।

इसकी वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी और निवेशकों की सुरक्षा की तलाश है।

निवेशकों के लिए सुझाव

  • यदि आप सोने या चांदी में निवेश (Invest in Gold & Silver) करने की योजना बना रहे हैं, तो वर्तमान समय महत्वपूर्ण माना जा सकता है क्योंकि कीमतें उच्च स्तर पर हैं।
  • खरीदारी से पहले अपने स्थानीय ज्वैलर या बाजार से ताज़ा रेट (Latest Gold Silver Rates) की पुष्टि करना जरूरी है।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल: 10वीं-12वीं परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की नवंबर 2026 सत्र की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 अक्टूबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जो परीक्षार्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें भी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया गया है। 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तारीख निकलने के बाद परीक्षार्थी 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। इस अवधि में आवेदन करने के लिए 500 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। अध्ययन केंद्र से मिलेगी पूरी जानकारी परीक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए छात्र अपने नजदीकी मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र पर विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क और परीक्षा से संबंधित अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। वेबसाइट से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म परीक्षा एवं प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक भरना होगा। इसके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर संबंधित मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र में जमा करना होगा। छात्र आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

ग्वालियर बंद बेअसर, यूजीसी नियमों के विरोध में संगठनों का प्रदर्शन

ग्वालियर। यूजीसी के नियमों को वापस लेने, जातिगत नीतियों की समीक्षा और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर सर्व संगठन एवं परशुराम सेना की ओर से गुरुवार को ग्वालियर बंद का आह्वान किया गया था। हालांकि शहर में बंद का खास असर देखने को नहीं मिला और अधिकांश इलाकों में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। बंद के दौरान फूलबाग स्थित रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने मैदान में विभिन्न संगठनों के लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए संबंधित नीतियों की समीक्षा और बदलाव की मांग उठाई। भिंड, मुरैना और दतिया से भी पहुंचे लोग आंदोलन में ग्वालियर के अलावा भिंड, मुरैना, दतिया समेत आसपास के जिलों से भी विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होने पहुंचे। आयोजकों ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की। आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई। UGC नियम वापस लेने की मांग प्रदर्शनकारी संगठनों की प्रमुख मांग यूजीसी के हालिया दिशा-निर्देशों और नीतियों को वापस लेने की है। संगठनों का कहना है कि इन नियमों को लेकर छात्रों और युवाओं के बीच असंतोष है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, किसी भी नए नियम या नीति को लागू करने से पहले उससे प्रभावित होने वाले छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों की चिंताओं पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। जातिगत नीतियों की समीक्षा की मांग सर्व संगठन और परशुराम सेना की ओर से सरकारी योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था से जुड़ी जातिगत नीतियों की समीक्षा की मांग भी उठाई गई। संगठनों का कहना है कि सामाजिक संतुलन और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा नीतियों की समीक्षा आवश्यक है। इसके अलावा युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से जुड़े कई अन्य सामाजिक मुद्दे भी प्रदर्शन के दौरान उठाए गए। सुरक्षा के बीच कई रूट डायवर्ट प्रदर्शन को देखते हुए फूलबाग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया। महाराज बाड़ा, बाड़ा बाजार, मुरार और हजीरा समेत शहर के प्रमुख इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी। हालांकि ग्वालियर बंद का व्यापक असर नहीं दिखा, लेकिन विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के चलते प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती।
Apple iPhone

Apple iPhone Duo: पहली बार आया Foldable iPhone, ₹3 लाख के करीब Price और eSIM Only

Apple ने आखिरकार उस सेगमेंट में एंट्री कर ली है, जिसका इंतजार Apple iPhone यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे। कंपनी ने अपना पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। नए फोन की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹2.99 लाख रखी गई है। खास बात यह है कि फोन में Physical SIM की जगह eSIM का इस्तेमाल किया जाएगा। Apple ने इसी लॉन्च इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए। Pro मॉडल्स में कंपनी ने Performance के साथ Camera System पर खास ध्यान दिया है। पहली बार Apple का Foldable iPhone iPhone Duo Apple के लिए एक बड़ा बदलाव है। कंपनी ने पहली बार iPhone को Foldable डिजाइन में पेश किया है। फोन को खोलने पर यूजर्स को करीब 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जबकि फोल्ड करने पर बाहरी स्क्रीन करीब 5.4 इंच की है। बड़ी स्क्रीन का फायदा खासतौर पर वीडियो देखने, गेमिंग और एक साथ कई काम करने में मिल सकता है। Apple ने फोन के डिजाइन को पतला और प्रीमियम रखने की कोशिश की है। Physical SIM को कहा Goodbye iPhone Duo की एक खास बात इसका eSIM-only होना है। यानी फोन में सामान्य Physical SIM Card लगाने का विकल्प नहीं मिलेगा। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए यूजर्स को eSIM का इस्तेमाल करना होगा। भारत जैसे बड़े Smartphone Market में यह बदलाव कितना पसंद किया जाता है, यह बिक्री शुरू होने के बाद साफ होगा। कीमत सुनकर चौंक सकते हैं यूजर्स Apple ने Foldable iPhone को प्रीमियम सेगमेंट में रखा है। भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 बताई गई है। इतनी कीमत के साथ यह फोन Apple के सबसे महंगे iPhone मॉडल्स में शामिल हो गया है। कंपनी का फोकस साफ तौर पर उन यूजर्स पर है, जो नए डिजाइन और हाई-एंड टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा कीमत खर्च करने को तैयार हैं। iPhone 18 Pro में Camera का बड़ा बदलाव Foldable iPhone के साथ Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी लॉन्च किए। इन फोन में कैमरा सिस्टम को पहले के मुकाबले ज्यादा Pro बनाया गया है। iPhone 18 Pro में 48MP Fusion Main Camera दिया गया है। इसमें Variable Aperture तकनीक भी मिलती है, जो अलग-अलग Lighting Conditions में कैमरा पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए डिजाइन की गई है। रियर कैमरा सिस्टम में तीन 48MP कैमरों का सेटअप दिया गया है। इससे Photography और Video Recording के दौरान ज्यादा flexibility मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि iPhone 18 Pro के कैमरे को लेकर इसकी तुलना DSLR और Professional Camera से की जा रही है। हालांकि Smartphone Camera और DSLR की क्षमताएं अलग होती हैं, इसलिए इसे सीधे DSLR का विकल्प कहना सही नहीं होगा। A20 Pro Chip से मिलेगा दमदार Performance iPhone 18 Pro Series में Apple का नया A20 Pro Chip दिया गया है। कंपनी ने नई चिप के साथ Performance, Graphics और AI Processing को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। Apple का फोकस अब सिर्फ तेज Processor देने तक सीमित नहीं है। कंपनी अपने नए iPhones में AI और On-device Processing को भी लगातार आगे बढ़ा रही है। iPhone 18 Pro की कीमत भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है। वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 बताई गई है। Pro मॉडल्स में अलग-अलग Storage Options भी दिए गए हैं। Apple का यह लाइनअप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें High-end Performance, Camera और Premium Design चाहिए। Apple के लिए क्यों खास है यह लॉन्च? Apple का Foldable iPhone लॉन्च करना सिर्फ एक नया Product Launch नहीं है। कंपनी ने पहली बार iPhone के पारंपरिक डिजाइन से हटकर Foldable Form Factor अपनाया है। अब तक Foldable Smartphone Market में Samsung, Google और कई दूसरी कंपनियां अपनी जगह बना चुकी हैं। ऐसे में Apple की एंट्री से इस Segment में Competition और तेज होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ iPhone 18 Pro Series में Camera और AI पर बढ़ता फोकस यह संकेत देता है कि Apple आने वाले समय में Smartphone Photography और Artificial Intelligence को और ज्यादा महत्व देने वाला है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Houthi

Houthi Missile Attack: सऊदी अरब पर हमले के बाद Pakistan का Iran को सीधा संदेश

मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यमन के हूती (Houthi) विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर किए गए हमलों ने पूरे क्षेत्र की चिंता बढ़ा दी है। हमलों के बाद पाकिस्तान भी खुलकर सामने आया है। पाकिस्तान ने ईरान को साफ संदेश दिया है कि वह हूतियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को रोकने की कोशिश करे। मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हाल ही में रक्षा सहयोग मजबूत हुआ है। ऐसे में सऊदी अरब पर लगातार हमले होने की स्थिति में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। Saudi Arabia पर Missile और Drone Attack रिपोर्ट्स के मुताबिक हूतियों ने सऊदी अरब के कुछ इलाकों को मिसाइल और ड्रोन के जरिए निशाना बनाया। अबहा, जिजान, नजरान और खमिस मुशैत जैसे क्षेत्रों में हमलों की खबर सामने आई है। कुछ स्थानों पर तेल और ऊर्जा से जुड़े ठिकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद सऊदी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और संभावित दूसरे हमलों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। Pakistan ने Iran को क्यों चेताया? सऊदी अरब पर हमले के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। पाकिस्तान के सऊदी अरब के साथ पुराने और मजबूत रक्षा संबंध हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि अगर सऊदी अरब पर हमला जारी रहता है तो पाकिस्तान अपने रक्षा सहयोग के तहत प्रतिक्रिया देने की स्थिति में आ सकता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस मामले में सख्त रुख दिखाया है। उनका संदेश साफ है कि सऊदी अरब की सुरक्षा को खतरा पहुंचने की स्थिति को हल्के में नहीं लिया जाएगा। यही वजह है कि पाकिस्तान ने ईरान से हूतियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने और उन्हें सऊदी अरब पर हमले रोकने के लिए मनाने की अपील की है। क्या Saudi Arabia के लिए Pakistan उतरेगा मैदान में? अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पाकिस्तान सीधे सैन्य कार्रवाई में शामिल होगा। फिलहाल इस्लामाबाद का जोर कूटनीतिक दबाव और बातचीत के जरिए तनाव कम करने पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, अगर सऊदी अरब पर हमले बड़े स्तर पर जारी रहते हैं तो पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता चर्चा के केंद्र में आ सकता है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान पर अपने करीबी सहयोगी के साथ खड़े होने का दबाव बढ़ सकता है। Iran और Houthis के बीच कनेक्शन पर सवाल हूतियों और ईरान के संबंध लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। ईरान पर हूतियों को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं, जबकि तेहरान यह कहता रहा है कि हूती एक स्वतंत्र संगठन हैं और उसके सीधे नियंत्रण में नहीं हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान का ईरान को दिया गया संदेश काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर तेहरान हूतियों पर प्रभाव डालने में सफल होता है और सऊदी अरब पर हमले कम होते हैं, तो क्षेत्र में तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है। Saudi Arabia की जवाबी कार्रवाई से बढ़ी चिंता हूती हमलों के बाद सऊदी अरब की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई है। यमन में हूती ठिकानों पर हमलों की खबरों ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों पक्ष यहीं रुकेंगे या हमले और जवाबी कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ेगा। अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर सिर्फ यमन और सऊदी अरब तक सीमित नहीं रहेगा। Oil Market पर भी पड़ सकता है असर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने का सीधा असर दुनिया के Energy Market पर पड़ सकता है। सऊदी अरब दुनिया के बड़े तेल उत्पादक देशों में शामिल है। ऐसे में उसके तेल प्रतिष्ठानों या महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को किसी बड़े हमले का सामना करना पड़ा तो Global Oil Supply को लेकर चिंता बढ़ सकती है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। भारत जैसे बड़े Oil Importing देश के लिए यह स्थिति खास तौर पर महत्वपूर्ण है। आगे क्या होगा? फिलहाल Pakistan की चेतावनी ने Middle East Crisis को नया मोड़ दे दिया है। एक तरफ सऊदी अरब हूती हमलों का सामना कर रहा है, दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने करीबी सहयोगी के समर्थन में सख्त संदेश दे रहा है और ईरान से हूतियों पर दबाव बनाने को कह रहा है। अगर हूती हमले रुकते हैं तो क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद बन सकती है। लेकिन हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रहती है तो पाकिस्तान, ईरान और सऊदी अरब के बीच पहले से जटिल रिश्तों पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है। फिलहाल पूरी नजर इस बात पर है कि Iran हूतियों को लेकर क्या कदम उठाता है और Saudi Arabia पर हमले आगे किस दिशा में जाते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

खंडवा-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, कांग्रेस नेता के पोते की मौत

खंडवा। खंडवा-भोपाल हाईवे पर ग्राम पामाखेड़ी के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 34 वर्षीय फरहान खोकर की मौत हो गई, जबकि उनके दो दोस्त घायल हुए हैं। एक युवक के पैर और दूसरे के सिर में चोट आई है। मृतक की पहचान पूर्व नेता प्रतिपक्ष खंडवा नगर निगम एवं कांग्रेस नेता शौकत काका के पोते फरहान खोकर के रूप में हुई है। मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित हुई कार जानकारी के अनुसार, कार के सामने अचानक मवेशी आ गए थे। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद नर्मदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। नर्मदानगर थाना प्रभारी धीरेश धारवाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कार के सामने अचानक मवेशियों के आने की बात सामने आई है। हादसे की जांच की जा रही है। सेकंड हैंड कारों की खरीदी-बिक्री का कारोबार फरहान खोकर सेकंड हैंड कारों की खरीदी-बिक्री का कारोबार करते थे। बताया गया कि उन्होंने ग्वालियर जाकर एक स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। कार को खंडवा लाने के लिए वे ट्रेन से ग्वालियर गए थे। इसके बाद बुधवार रात फरहान अपने दो दोस्तों के साथ कार से ग्वालियर से खंडवा के लिए रवाना हुए थे। खंडवा लौटते समय उनके दोस्त मुस्तकीम कार चला रहे थे, जबकि एक अन्य साथी भी कार में मौजूद था। फरहान कार की अगली सीट पर चालक के बगल में बैठे थे। सुबह खंडवा जिले की सीमा में हुआ हादसा तीनों दोस्त बुधवार रात कार लेकर ग्वालियर से निकले थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वे खंडवा जिले की सीमा में दाखिल हुए। इसी दौरान जिले के पहले गांव पामाखेड़ी के पास कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए पुनासा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं फरहान के शव को भी पुनासा अस्पताल में रखा गया। परिजन शव और घायलों को लेकर खंडवा पहुंचे हादसे की सूचना मिलने के बाद फरहान के परिजन पुनासा पहुंचे। इसके बाद वे शव और घायलों को लेकर खंडवा जिला अस्पताल पहुंचे। फरहान के शव का पोस्टमार्टम खंडवा जिला अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.