भारत सरकार ने 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब GST स्ट्रक्चर को सरल बनाते हुए केवल दो मुख्य स्लैब 5% और 18% में समेट दिया गया है। नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने साफ किया कि इन टैक्स रेट कट्स का Donald Trump Tariff Policy से कोई लेना-देना नहीं है।
Nirmala Sitharaman का बड़ा बयान – Trump Tariff का असर नहीं
कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अमेरिका की पॉलिसी और ट्रंप टैरिफ की वजह से भारत ने जीएसटी दरें घटाई हैं। इस पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा—
“जीएसटी सुधार (GST Reform) एक लंबे प्रोसेस का हिस्सा है। डेढ़ साल से हर वस्तु पर विचार हो रहा था। इसे ट्रंप टैरिफ या महंगाई दर से जोड़कर देखना गलत है।”
आम जनता को सस्ते दामों का फायदा
इस GST Rate Cut 2025 से रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई हैं:
- Toothpaste, Soap, Shampoo जैसे प्रोडक्ट्स पर जीएसटी अब केवल 5%।
- TV, AC और Small Cars पर टैक्स स्लैब घटकर 18%।
- Mobile Phones और Laptops पर जीएसटी 18% ही रहेगा।
- Life Insurance और Health Insurance Policies को पूरी तरह GST Free कर दिया गया है।
लग्ज़री और Sin प्रोडक्ट्स पर 40% Tax
जहाँ आम उपभोक्ताओं को राहत दी गई है, वहीं Luxury Items और Sin Goods पर जीएसटी बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। इसमें Cigarettes, Premium Cars (1500cc से ऊपर), Soda और High-End Products शामिल हैं।
सरकार का फोकस – Relief पहुँचे जनता तक
वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा कि अब सरकार का लक्ष्य है कि GST Rate Cut का लाभ सीधे आम जनता तक पहुँचे। इसके लिए कंपनियों की सख्त मॉनिटरिंग होगी ताकि वे ग्राहकों को तुरंत राहत दें।
GST 2.0 की ओर बड़ा कदम
आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव GST 2.0 की शुरुआत है। टैक्स स्ट्रक्चर के आसान होने से Tax Evasion कम होगा, Revenue बढ़ेगा और Consumption Demand को Boost मिलेगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

