आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशMP में 14 करोड़ की ठगी, Luxury Car और iPhone से दिखाता था रुतबा; 65 Bank Accounts और 20 Shell Companies का खुलासाBREAKINGप्रदेशSuryavanshi की Batting देखने उमड़ी हजारों की भीड़, 93 मिनट तक Chepauk में दिखा शानदार नजाराBREAKINGप्रदेशSikkim Landslide: दो नदियों का रास्ता बंद, एक जगह जमा हुआ पानी; UP और MP में भी बारिश का असरBREAKINGप्रदेशUS-Canada Trade Deal पर विवाद, अमेरिकी मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना; PM Carney पर भी तंजBREAKINGप्रदेशDelhi Building Collapse: 50 साल पुरानी इमारत गिरी, 3 की मौत; हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग थे अंदरBREAKINGप्रदेशChuhakand की बरसी पर JAYS का पैदल मार्च, MY Hospital गेट पर पुलिस की बैरिकेडिंगBREAKINGप्रदेशIndore Gold Fraud: सराफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, 791 ग्राम की जगह 273 ग्राम सोना कम मिलाBREAKINGप्रदेशShah Rukh Khan ने Underworld को दिया था जवाब, बोले- ‘पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो’BREAKINGप्रदेशMP में 14 करोड़ की ठगी, Luxury Car और iPhone से दिखाता था रुतबा; 65 Bank Accounts और 20 Shell Companies का खुलासाBREAKINGप्रदेशSuryavanshi की Batting देखने उमड़ी हजारों की भीड़, 93 मिनट तक Chepauk में दिखा शानदार नजाराBREAKINGप्रदेशSikkim Landslide: दो नदियों का रास्ता बंद, एक जगह जमा हुआ पानी; UP और MP में भी बारिश का असरBREAKINGप्रदेशUS-Canada Trade Deal पर विवाद, अमेरिकी मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना; PM Carney पर भी तंजBREAKINGप्रदेशDelhi Building Collapse: 50 साल पुरानी इमारत गिरी, 3 की मौत; हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग थे अंदरBREAKINGप्रदेशChuhakand की बरसी पर JAYS का पैदल मार्च, MY Hospital गेट पर पुलिस की बैरिकेडिंगBREAKINGप्रदेशIndore Gold Fraud: सराफा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी, 791 ग्राम की जगह 273 ग्राम सोना कम मिलाBREAKINGप्रदेशShah Rukh Khan ने Underworld को दिया था जवाब, बोले- ‘पठान हूं, गोली मारनी है तो मार दो’

NE

News Elementor

Banner

गुना में दिनदहाड़े जानलेवा हमला: पीड़ित परिवार ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार

Table of Content

गुना शहर के वंदना कॉन्वेंट स्कूल के पास गुरुवार को हुए जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार समाज के लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा। परिवार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उनका पीछा कर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। घटना के बाद से परिवार दहशत में है।

पुराने जमीन विवाद से जुड़ा मामला

परिजनों के मुताबिक आरोपियों के साथ उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बमोरी इलाके में नरेश चौकसे के नाम पर एक प्लॉट की रजिस्ट्री है, जिस पर आरोपी कब्जा करना चाहते थे।

बताया गया कि पहले कलेक्टर से शिकायत के बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप कर प्लॉट को अतिक्रमण मुक्त कराया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया।

मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला

पीड़ित परिवार के अनुसार, विंध्याचल कॉलोनी निवासी नरेश चौकसे गुरुवार को मंदिर से दर्शन कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे वंदना कॉन्वेंट स्कूल की घाटी के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे संतोष किरार, उसका बेटा सूरज और अन्य बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने स्कूटर पर लाठी मारकर उन्हें गिराया और फिर लाठी-डंडों व लोहे के पाइप से बेरहमी से हमला किया। जब नरेश ने बचने की कोशिश की तो एक आरोपी ने कट्टा निकालकर धमकाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हूटर की आवाज सुनकर भागे आरोपी

हमले के दौरान सड़क से गुजर रहे एक वाहन के हूटर की आवाज सुनाई दी। बदमाशों को लगा कि पुलिस आ गई है, जिसके बाद वे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। परिवार का आरोप है कि दिनदहाड़े हुए हमले के बावजूद किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पढ़ें देश और प्रदेश की ताजा खबरें: www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

MP में 14 करोड़ की ठगी, Luxury Car और iPhone से दिखाता था रुतबा; 65 Bank Accounts और 20 Shell Companies का खुलासा

MP में 14 करोड़ की ठगी, Luxury Car और iPhone से दिखाता था रुतबा; 65 Bank Accounts और 20 Shell Companies का खुलासा

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बड़े ठगी के मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। गुजरात से आकर मध्य प्रदेश में छिपे एक आरोपी पर करीब 14 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों के बीच अपना रुतबा दिखाने के लिए लग्जरी कार और महंगे iPhone का इस्तेमाल करता था। जांच आगे बढ़ी तो इस पूरे मामले के तार सिर्फ मध्य प्रदेश और गुजरात तक सीमित नहीं मिले। पुलिस को आरोपी से जुड़े 65 बैंक खातों और करीब 20 शेल कंपनियों की जानकारी मिली है। इसके अलावा उसके नेटवर्क के हांगकांग तक जुड़े होने की बात भी सामने आई है। लग्जरी लाइफस्टाइल से बनाता था भरोसा आरोपी कथित तौर पर महंगी कार और iPhone के जरिए लोगों के बीच अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति की छवि बनाता था। इसी तरह की लाइफस्टाइल देखकर कई लोग उस पर भरोसा कर लेते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि ठगी से जुड़े पैसों को अलग-अलग बैंक खातों और कंपनियों के जरिए घुमाया जाता था। इससे पैसों के लेन-देन को समझना जांच एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। 65 बैंक अकाउंट और 20 शेल कंपनियां जांच के दौरान आरोपी से जुड़े 65 बैंक खातों का पता चला है। इसके साथ ही करीब 20 शेल कंपनियों के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस अब इन खातों और कंपनियों के जरिए हुए लेन-देन की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इन कंपनियों के जरिए कितनी रकम ट्रांसफर की गई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। हांगकांग तक जुड़े ठगी के तार मामले की जांच में नेटवर्क के हांगकांग तक जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब एजेंसियां विदेशी लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल जांच जारी है। 14 करोड़ रुपये की ठगी, कई बैंक खातों और शेल कंपनियों के सामने आने से यह मामला एक संगठित वित्तीय अपराध की ओर इशारा करता है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और रकम के इस्तेमाल की तस्वीर साफ हो पाएगी।
Suryavanshi की Batting देखने उमड़ी हजारों की भीड़, 93 मिनट तक Chepauk में दिखा शानदार नजारा

Suryavanshi की Batting देखने उमड़ी हजारों की भीड़, 93 मिनट तक Chepauk में दिखा शानदार नजारा

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए चेपॉक स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। उनकी बल्लेबाजी के दौरान स्टेडियम का माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया और करीब 93 मिनट तक दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए इतनी भीड़ पहुंची कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की संख्या को देखते हुए एक्स्ट्रा स्टैंड भी खोलने पड़े। इससे मुकाबले को लेकर फैंस की दिलचस्पी साफ नजर आई। सूर्यवंशी की बैटिंग ने खींचा ध्यान मैच के दौरान सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए दर्शक लगातार उत्साहित नजर आए। चेपॉक में उनके हर शॉट पर दर्शकों की प्रतिक्रिया ने माहौल को और खास बना दिया। दलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी को देखने के लिए इस तरह की भीड़ जुटना क्रिकेट फैंस के बीच उसकी लोकप्रियता को दिखाता है। Extra Stands भी खोलने पड़े दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेडियम के अतिरिक्त स्टैंड खोलने पड़े। आयोजकों के लिए भी यह नजारा खास रहा, क्योंकि मुकाबले में फैंस की मौजूदगी उम्मीद से ज्यादा दिखाई दी। चेपॉक में मौजूद दर्शकों ने करीब 93 मिनट तक सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का आनंद लिया। सोशल मीडिया पर भी स्टेडियम की भीड़ और माहौल की तस्वीरें चर्चा में रहीं। घरेलू क्रिकेट के लिए अच्छी तस्वीर दलीप ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट में नए और उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच है। ऐसे में किसी खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों का पहुंचना घरेलू क्रिकेट के लिए भी सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। चेपॉक में जुटी भीड़ ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय क्रिकेट फैंस सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ही नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी खिलाड़ियों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
Sikkim Landslide: दो नदियों का रास्ता बंद, एक जगह जमा हुआ पानी; UP और MP में भी बारिश का असर

Sikkim Landslide: दो नदियों का रास्ता बंद, एक जगह जमा हुआ पानी; UP और MP में भी बारिश का असर

देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। सिक्किम में लैंडस्लाइड के बाद दो नदियों का रास्ता बंद होने से पानी एक जगह जमा हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बढ़े जलस्तर का असर घाटों पर दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश में भी कई नदियां उफान पर हैं। Sikkim में Landslide से नदियों का रास्ता बंद सिक्किम में लैंडस्लाइड के कारण दो नदियों का प्रवाह प्रभावित हुआ है। मलबा आने से नदी का रास्ता रुक गया और पानी एक जगह जमा होने लगा। इससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नदी का रास्ता जल्द साफ नहीं हुआ तो जमा पानी आसपास के इलाकों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। UP में घाट डूबे, सड़क पर हुआ अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में भी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कई घाट पानी में डूब गए, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर हालात ऐसे बने कि लोगों को सड़क पर ही चिता जलानी पड़ी। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। MP में नदियां उफान पर मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदियों के उफान पर होने से आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश का असर सड़क, पुल और निचले इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन और स्थानीय टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। कई राज्यों में बारिश से बढ़ी परेशानी सिक्किम, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आ रही तस्वीरें बताती हैं कि लगातार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कहीं लैंडस्लाइड से नदी का रास्ता बंद हुआ है, तो कहीं बढ़ते जलस्तर के कारण घाट और रास्ते प्रभावित हुए हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जलभराव व नदी के बढ़ते पानी से होने वाले खतरे को कम करना है।
US-Canada Trade Deal पर विवाद, अमेरिकी मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना; PM Carney पर भी तंज

US-Canada Trade Deal पर विवाद, अमेरिकी मंत्री ने कनाडा पर साधा निशाना; PM Carney पर भी तंज

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड डील को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। एक अमेरिकी मंत्री ने कनाडा पर तीखी टिप्पणी करते हुए उसे ‘भौंकने वाला छोटा कुत्ता’ तक कह दिया। अमेरिकी मंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका की ओर से पेश की गई एक बेहतर ट्रेड डील को ठुकरा दिया। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास तौर पर ऐसे समय में जब दोनों देश पहले ही व्यापार को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत कर चुके हैं। PM Carney ने डील ठुकराने का आरोप अमेरिकी मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका की ओर से रखे गए बेहतर व्यापार समझौते को स्वीकार नहीं किया। उनके मुताबिक, कनाडा के पास समझौते के जरिए व्यापारिक संबंधों को बेहतर बनाने का मौका था, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। अगस्त में बातचीत रही थी नाकाम अमेरिका और कनाडा के बीच अगस्त में हुई बातचीत किसी समझौते तक नहीं पहुंच सकी थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच ट्रेड रिलेशन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अब अमेरिकी मंत्री के बयान ने इस विवाद को और राजनीतिक रंग दे दिया है। तीखी भाषा में दिए गए बयान के बाद कनाडा की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना भी जताई जा रही है। Trade War का असर अहम अमेरिका और कनाडा एक-दूसरे के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील को लेकर किसी भी तरह का तनाव कारोबार और उद्योगों पर असर डाल सकता है। फिलहाल दोनों देशों के बीच बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर नजर बनी हुई है। आने वाले दिनों में व्यापार समझौते को लेकर नए दौर की बातचीत होती है या नहीं, यह महत्वपूर्ण रहेगा।
Delhi Building Collapse: 50 साल पुरानी इमारत गिरी, 3 की मौत; हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग थे अंदर

Delhi Building Collapse: 50 साल पुरानी इमारत गिरी, 3 की मौत; हादसे के वक्त 50 से ज्यादा लोग थे अंदर

राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। करीब 50 साल पुरानी बिल्डिंग अचानक गिर गई, जिसमें दबने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त इमारत के अंदर 50 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने तुरंत पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। आसपास के लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। बेसमेंट में चल रही थी खुदाई जानकारी के मुताबिक, हादसे से पहले बिल्डिंग के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हालांकि, बिल्डिंग गिरने की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। 50 से ज्यादा लोगों के मौजूद होने का दावा स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि हादसे के समय बिल्डिंग के अंदर 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस वजह से राहत और बचाव कार्य को तेजी से चलाया गया। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहा है। प्रशासन की टीमें भी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे की जांच शुरू पुलिस और प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। यह भी देखा जा रहा है कि बेसमेंट में चल रही खुदाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना है। हादसे के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.