दिल दहला देने वाली वारदात: Huma Qureshi के चचेरे भाई की पार्किंग विवाद में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बॉलीवुड Actress Huma Qureshi के परिवार में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। उनके चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई, और वजह सिर्फ एक मामूली सी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
यह घटना दिल्ली के जामिया नगर इलाके की है, जहां एक छोटी सी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। हुमा कुरैशी के भाई पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सलीम कुरैशी के रूप में हुई है, जो हुमा के बेहद करीबी थे। बताया जा रहा है कि जब वह अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तभी दो स्थानीय युवकों से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों आरोपियों ने मिलकर सलीम पर चाकुओं से हमला कर दिया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाके में तनाव का माहौल है, और परिवार सदमे में है।
हुमा कुरैशी ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके जानने वाले लोग इस घटना से बेहद दुखी और गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर इस तरह की हिंसा समाज के लिए खतरनाक संकेत है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
