कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने दावा किया है कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चुराए और इसी वजह से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
Rahul Gandhi ने कहा कि देश की 25 लोकसभा सीटें ऐसी थीं, जहां बीजेपी सिर्फ 35 हजार या उससे भी कम वोटों के अंतर से जीती। अगर चुनाव आयोग हमें इन सीटों का इलेक्ट्रॉनिक डेटा दे दे, तो हम यह साबित कर सकते हैं कि गड़बड़ी हुई है।
राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग को हमनें पत्र लिखकर मांग की है कि वह हमें ईवीएम की वोटिंग डिटेल्स दे। हमें पता लगाना है कि कहीं EVM से छेड़छाड़ या डेटा में हेराफेरी तो नहीं हुई।
उन्होंने कहा, “हमारे पास कई सबूत हैं, लेकिन ईवीएम से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक डेटा के बिना हम जांच पूरी नहीं कर सकते। यदि आयोग हमें यह डेटा दे देता है, तो पूरा देश देखेगा कि किस तरह वोट चुराए गए।”
राहुल ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और कहा कि, “अगर सरकार वोट चुराकर सत्ता में आती है, तो यह जनता के विश्वास और संविधान का सीधा अपमान है। हमें इस पर आवाज उठानी होगी।”
कांग्रेस की मांगें
- चुनाव आयोग से ईवीएम का इलेक्ट्रॉनिक डेटा
- 35 हजार वोट से कम अंतर वाली सीटों की विशेष जांच
- निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली की बहाली
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
