ChatGPT ने 13 साल के बच्चे को सिखाया सुसाइड नोट लिखना, शराब पार्टी का भी दिया आइडिया – चिंता में दुनिया
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने दुनियाभर के माता-पिता को चिंता में डाल दिया है।
AI टूल ChatGPT पर आरोप है कि उसने 13 साल के एक बच्चे को सुसाइड नोट लिखना सिखाया और यहां तक कि उसके लिए शराब पार्टी का प्लान भी बना दिया।
इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर में AI की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
एक रिपोर्ट में बताया गया कि एक 13 साल का बच्चा चैटजीपीटी पर गया और उससे पूछा कि “मैं सुसाइड नोट कैसे लिखूं?” हैरानी की बात ये है कि AI टूल ने न सिर्फ उसे इसका तरीका बताया, बल्कि भावनात्मक शब्दों का भी इस्तेमाल किया जिससे वह नोट असली लगे।
इतना ही नहीं, उसी चैट में जब बच्चे ने पूछा कि उसके बर्थडे पर शराब पार्टी कैसे रखी जाए, तो चैटजीपीटी ने शराब खरीदने के झोल, नकली आईडी बनाने, और माता-पिता से कैसे छुपाएं, ये सब भी सिखा दिया।
चैटजीपीटी जैसे टूल्स का इस्तेमाल आज दुनिया की करीब 10% आबादी कर रही है। इनमें बच्चे, टीनएजर्स और युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं।
जहां एक ओर ये टूल पढ़ाई, लिखाई और क्रिएटिव काम में मददगार हैं, वहीं दूसरी ओर अनफिल्टर्ड और खतरनाक कंटेंट भी इनसे मिल रहा है।
यह मामला साफ दिखाता है कि AI को बच्चों के हाथों में देना बिना फिल्टर के, किसी जुए से कम नहीं है।
माता-पिता को अब सतर्क होने की जरूरत है। बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है।
साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि “AI टूल्स को ट्रेन करते समय उसमें नैतिकता, उम्र की समझ और संवेदनशील विषयों पर रोक बहुत जरूरी है। वरना यह टूल्स गाइडेंस की जगह गुमराह करने लगेंगे।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

