भारत की फिनटेक दुनिया में एक और बड़ा इनोवेशन हुआ है। Slice Bank ने देश का पहला UPI ATM लॉन्च कर दिया है। अब आप बिना डेबिट कार्ड के सिर्फ अपने फोन से QR Code स्कैन कर के कैश निकाल सकेंगे। इस कदम को भारतीय बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में एक game-changing innovation माना जा रहा है।
क्या है UPI ATM और कैसे करता है काम?
यह कोई साधारण ATM नहीं है। UPI ATM एक ऐसा स्मार्ट ATM है जिसमें आपको न तो डेबिट कार्ड लगाने की जरूरत है और न ही PIN डालने की। बस UPI ऐप (जैसे कि PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से QR Code स्कैन करिए और तुरंत कैश निकालिए।
UPI ATM से पैसे निकालने का तरीका:
- ATM स्क्रीन पर withdrawal select करें।
- स्क्रीन पर दिखा QR Code अपने फोन से स्कैन करें।
- UPI PIN डालें और amount confirm करें।
- मशीन से तुरंत कैश मिल जाएगा।
Cash Deposit की सुविधा भी जल्द:
Slice Bank के मुताबिक मशीन में UPI से cash deposit की सुविधा भी हैं ।
क्यों खास है Slice Bank का UPI ATM?
✅ बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा।
✅ भारत के डिजिटल पेमेंट को और accessible बनाना।
✅ ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में banking सुविधा पहुंचाना।
✅ फास्ट और secure transactions।
भारत में Fintech का बढ़ता दायरा
भारत दुनिया का सबसे बड़ा UPI मार्केट बन चुका है। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2025 तक भारत में UPI के जरिए प्रतिदिन 1,200 मिलियन से ज्यादा transactions हो रही हैं। अब UPI ATM के आने से cash withdrawal का तरीका भी पूरी तरह बदलने जा रहा है।
Slice Bank कौन है?
Slice Bank एक नया-age Fintech platform है, जिसने youth को target करते हुए credit cards, payment apps और BNPL (Buy Now Pay Later) services में नाम कमाया है। अब UPI ATM के जरिए company banking sector में भी बड़ी शुरुआत कर रही है।
