भारतीय Railway जल्द ही अपने 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्रियों को वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं, इसका अनुमान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लगाया जाएगा।
रेलवे अगस्त से नए हाईटेक मॉड्यूल पर शिफ्ट होने की तैयारी में है। इस नए सिस्टम के आने के बाद टिकट बुकिंग और सीट कन्फर्मेशन की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी हो जाएगी।
नई तकनीक के जरिए यात्रियों को पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि उनका वेटिंग टिकट कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। इससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और अनिश्चितता कम होगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह बदलाव यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और डिजिटल सिस्टम को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

