मध्य-पूर्व (Middle East) में तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। हाल ही में Iran ने इजराइल की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। रिपोर्टों के अनुसार इन मिसाइलों में क्लस्टर वारहेड लगे थे, जिनमें से प्रत्येक मिसाइल हवा में फटकर लगभग 20 छोटे-छोटे बम छोड़ सकती है। इन हमलों ने पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है और आम लोगों के बीच डर का माहौल भी देखा जा रहा है।
Isreal के कई इलाकों में सायरन, लोगों में दहशत
हमलों के बाद Isreal के कई शहरों में एयर-रेड सायरन बजने लगे। लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों और बंकरों में जाने की चेतावनी दी गई। इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रास्ते में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ मिसाइलें जमीन तक पहुंच गईं।
कुछ इलाकों में इमारतों और बुनियादी ढांचे को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुए धमाकों की आवाज से कई परिवार रात भर डर के माहौल में रहे।
Cluster Bomb वाली मिसाइलें क्यों मानी जाती हैं खतरनाक
सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक क्लस्टर वारहेड वाली मिसाइलें ज्यादा खतरनाक मानी जाती हैं। ये मिसाइलें हवा में फटकर कई छोटे बमों में बंट जाती हैं, जो बड़े इलाके में गिरते हैं। इससे एक ही हमले में व्यापक नुकसान होने की आशंका रहती है।
इसी वजह से दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल को लेकर चिंता भी जताई है।
Bahrain Oil Refinery पर भी हमला
इस तनाव के बीच खाड़ी देश बहरीन भी इस संघर्ष की चपेट में आ गया। बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी पर एक मिसाइल गिरने से वहां आग लग गई। अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया।
सरकारी बयान के अनुसार रिफाइनरी में काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि इस घटना ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।
Middle East में बढ़ता तनाव, दुनिया की नजर
विश्लेषकों का मानना है कि Iran और Isreal के बीच बढ़ता टकराव पूरे मध्य-पूर्व की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अगर हालात इसी तरह बिगड़ते रहे तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।
फिलहाल दुनिया भर के देश स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और तनाव कम करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन जमीन पर हालात बताते हैं कि आने वाले दिनों में यह संकट और गंभीर रूप ले सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
