आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली: नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा नया फुटब्रिज, 2 करोड़ की परियोजना का प्रवेश वर्मा ने किया शुभारंभBREAKINGदेश-हरपलतीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बिहार में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, दतिया कांग्रेस के खाते में, गुजरात में भाजपा ने बरकरार रखी सीटBREAKINGमध्य प्रदेशदतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खंडवा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली और की आतिशबाजीBREAKINGदेश-हरपलकॉकरोच जनता पार्टी की 5 अगस्त से दो दिवसीय रणनीति बैठक, देशभर में निकाला जाएगा ‘लिसनिंग टूर’BREAKINGबिज़नेससरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, 3 अगस्त से नई दरें लागूBREAKINGदेश-हरपलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्याशी को 19,324 वोटों से हरायाBREAKINGस्पोर्ट्सपाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच, माइक स्मिथ संभालेंगे जिम्मेदारीBREAKINGस्पोर्ट्सदलीप ट्रॉफी 2026-27: करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में लौटे अर्शदीप सिंह, नॉर्थ जोन टीम में मिली जगहBREAKINGदेश-हरपलदिल्ली: नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा नया फुटब्रिज, 2 करोड़ की परियोजना का प्रवेश वर्मा ने किया शुभारंभBREAKINGदेश-हरपलतीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बिहार में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, दतिया कांग्रेस के खाते में, गुजरात में भाजपा ने बरकरार रखी सीटBREAKINGमध्य प्रदेशदतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खंडवा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली और की आतिशबाजीBREAKINGदेश-हरपलकॉकरोच जनता पार्टी की 5 अगस्त से दो दिवसीय रणनीति बैठक, देशभर में निकाला जाएगा ‘लिसनिंग टूर’BREAKINGबिज़नेससरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, 3 अगस्त से नई दरें लागूBREAKINGदेश-हरपलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्याशी को 19,324 वोटों से हरायाBREAKINGस्पोर्ट्सपाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिला नया बैटिंग कोच, माइक स्मिथ संभालेंगे जिम्मेदारीBREAKINGस्पोर्ट्सदलीप ट्रॉफी 2026-27: करीब एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में लौटे अर्शदीप सिंह, नॉर्थ जोन टीम में मिली जगह

NE

News Elementor

Jiwaji University में युवक का हंगामा, खुद को बताया ‘King’, दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक शब्द

Table of Content

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित Jiwaji University में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने खुद को “किंग” बताते हुए यूनिवर्सिटी की दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि युवक यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गया और वहां भी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

प्रशासन ने परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी युवक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों और कर्मचारियों का कहना है कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Manya

manyajadoun42@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

दिल्ली: नजफगढ़ ड्रेन पर बनेगा नया फुटब्रिज, 2 करोड़ की परियोजना का प्रवेश वर्मा ने किया शुभारंभ

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को उत्तर दिल्ली स्थित नजफगढ़ ड्रेन पर नए पैदल पुल (फुटब्रिज) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फुटब्रिज अगले सात महीनों में तैयार होने की संभावना है। कई इलाकों को मिलेगा सीधा संपर्क नया फुटब्रिज बनने के बाद गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को ड्रेन पार करने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता मिलेगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस पुल की मांग कर रहे थे। नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही सरकार शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक आधारभूत ढांचे के विकास की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। राजधानी के पुलों का कराया जा रहा सुरक्षा ऑडिट प्रवेश वर्मा ने कहा कि कुछ महीने पहले हुई एक पुल दुर्घटना के बाद राजधानी में पुलों की नियमित स्ट्रक्चरल ऑडिट की आवश्यकता और अधिक स्पष्ट हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण संरचनाओं की समय पर जांच नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार दिल्ली के सभी पुलों, फ्लाईओवरों और फुटओवर ब्रिजों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करा रही है। उनका कहना है कि सरकार संभावित जोखिमों को पहले से पहचानकर समय रहते आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि राजधानी में सुरक्षित, टिकाऊ और जनहितैषी आधारभूत ढांचा विकसित किया जा सके। दिल्ली और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम: बिहार में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, दतिया कांग्रेस के खाते में, गुजरात में भाजपा ने बरकरार रखी सीट

नई दिल्ली। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की। तीनों विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद सोमवार को मतगणना पूरी हुई। बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 64,151 वोट (49.23%) मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 44,827 वोट (34.40%) प्राप्त हुए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की रेखा कुमारी 14,273 वोट (10.95%) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा और राजद को मिले कुल वोट 59,100 रहे, जो अकेले प्रशांत किशोर के वोटों से 5,051 कम हैं। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट रही है। उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। मतगणना के दौरान वेबसाइट पर दिखी तकनीकी गड़बड़ी मतगणना के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राउंड की संख्या को लेकर तकनीकी गड़बड़ी भी देखने को मिली। पहले 31 राउंड की गणना दिखाई गई, फिर संख्या बढ़कर 32 और 36 राउंड तक पहुंच गई। बाद में वेबसाइट पर दोबारा 32 राउंड की जानकारी प्रदर्शित की गई। दतिया में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सीट मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 66,757 वोट (42.39%) हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट (38.57%) मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 6,016 वोट रहा। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दामोदर यादव ‘मंडल’ ने भी 22,527 वोट (14.30%) हासिल कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया। मांजलपुर में भाजपा की बड़ी जीत गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भाजपा ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। तीनों राज्यों के उपचुनाव परिणामों ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति में नए संकेत दिए हैं। खासकर बिहार में प्रशांत किशोर की जीत को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। देश और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें –deshharpal.com

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खंडवा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली और की आतिशबाजी

खंडवा। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सोमवार को खंडवा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। जश्न की शुरुआत गांधी भवन से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली। यह रैली केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे से होते हुए घंटाघर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस जिंदाबाद”, “लोकतंत्र की जीत” और “जनता की जीत” जैसे नारे लगाए। भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सराफा स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कांग्रेस की निरंतर सफलता की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद कार्यकर्ता दोबारा चौराहे पर पहुंचे, जहां देर तक ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न और आतिशबाजी का सिलसिला चलता रहा। कांग्रेस ने जीत को बताया लोकतंत्र की विजय कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता के कांग्रेस की नीतियों, जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास को दर्शाता है। उनके अनुसार, यह केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता की भावनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। सिंगोट गांव में कई लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन दतिया उपचुनाव के नतीजों का असर खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिला। ग्राम सिंगोट में करीब 20 से 25 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह पुरनी ने नए सदस्यों को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और पार्टी के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया। मध्य प्रदेश और देश की ताजा राजनीतिक खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

कॉकरोच जनता पार्टी की 5 अगस्त से दो दिवसीय रणनीति बैठक, देशभर में निकाला जाएगा ‘लिसनिंग टूर’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीति बैठक आयोजित करेगी। पार्टी के अनुसार, इस बैठक में संस्थापक, प्रवक्ता और संगठन से जुड़े प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और देशभर में युवाओं से संवाद बढ़ाने की योजना पर चर्चा होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसका फिलहाल किसी राजनीतिक दल के रूप में चुनावी राजनीति में उतरने का इरादा नहीं है। बैठक के बाद CJP देशभर में युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने के लिए ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करेगी। अभिजीत दीपके ने छात्र आंदोलन पर लगाए आरोप CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन में बाहरी लोगों की घुसपैठ कराई गई थी, जिसके कारण 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हिंसा हुई। उनका आरोप है कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए बाहर से लोगों को भेजा गया और इसमें दिल्ली पुलिस की मिलीभगत थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित एजेंसियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। छात्रवृत्ति और शिक्षा को लेकर दी सफाई अभिजीत दीपके ने अपनी उच्च शिक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी से छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि शेष खर्च के लिए उन्होंने शिक्षा ऋण लिया था, जिसकी अदायगी अभी जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने उनके परिवार की संपत्ति और विदेश में पढ़ाई के लिए जुटाए गए धन की जांच की मांग की थी। दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय पर उठाए सवाल दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी हुई, तो सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की बात कही गई थी। उनके अनुसार, यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। छात्रों की कानूनी सहायता के लिए बनाया गया फंड इससे पहले 27 जुलाई को CJP ने पेपर लीक आंदोलन के बाद विभिन्न मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी। पार्टी के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी और देशभर के वकीलों से भी इसमें सहयोग की अपील की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद कई छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि संगठन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। देश और राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए विजिट करें –deshharpal.com

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, 3 अगस्त से नई दरें लागू

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई दरें 3 अगस्त से लागू हो गई हैं। सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए हर 15 दिन में इन टैक्स दरों की समीक्षा करती है। डीजल और ATF पर सबसे ज्यादा बढ़ी ड्यूटी नई अधिसूचना के अनुसार, डीजल के निर्यात पर लगने वाली स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) को 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट ईंधन के निर्यात पर ड्यूटी 14.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स भी 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा असर वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल निर्यात पर लागू होगी। देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ईंधन पर लागू कर व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी। क्यों बढ़ाया गया विंडफॉल टैक्स? सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य देश में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तेल कंपनियां अधिक मुनाफे के लिए घरेलू जरूरतों की अनदेखी कर निर्यात को प्राथमिकता न दें। गौरतलब है कि सरकार ने 27 मार्च से डीजल और ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स लागू किया था। इसके बाद 16 मई से पेट्रोल के निर्यात को भी इस दायरे में शामिल कर लिया गया था। देश-दुनिया, बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताजा खबरों के लिए विजिट करें –deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.