मशहूर सिंगर Kailash Kher आज म्यूज़िक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। एक वक्त था जब वो सिर्फ 50 रुपए में गाना गाते थे। संघर्षों से भरे उस दौर में उन्हें कई बार खुद को खत्म करने का ख्याल तक आया।
हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन पर सेक्शुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) का आरोप लगा था, तो वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे और आत्महत्या तक का सोचने लगे थे।
“लोगों ने बिना सोचे-समझे मेरे बारे में बातें बनाईं। मुझे कोई मौका ही नहीं मिला अपनी बात कहने का। वो वक्त मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था,” — कैलाश खेर
कैलाश खेर का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ, लेकिन उन्होंने अपना करियर दिल्ली से शुरू किया। म्यूज़िक को अपना सबकुछ मान चुके कैलाश शुरू में जगराते, छोटे-मोटे इवेंट्स में गाया करते थे। उन्हें शुरुआत में सिर्फ 50 रुपए मिलते थे।
बॉलीवुड में ब्रेक मिलने के बाद उनका गाना ‘अल्लाह के बंदे’ सुपरहिट हुआ और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।
आज कैलाश खेर 15 से 20 लाख रुपए एक शो के लेते हैं। उनकी आवाज़ में सुफियाना टच और देशी मिट्टी की खुशबू लोगों को बेहद पसंद आती है। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि इंटरनेशनल म्यूज़िक स्टेज पर भी भारत का नाम रोशन किया है।
कैलाश खेर की कहानी हमें सिखाती है कि चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर आप सच्चे दिल से मेहनत करते हैं तो कामयाबी जरूर मिलती है।
“मैं आज भी खुद को उसी छोटे गायक की तरह मानता हूं, बस फर्क इतना है कि अब मेहनत रंग लाई है,” — कैलाश खेर
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
