बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Karisma Kapoor आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक की सुपरस्टार रहीं करिश्मा ने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से लाखों दिलों पर राज किया। वह कपूर खानदान की पहली ऐसी बेटी थीं जिन्होंने फिल्मों में कदम रखकर परिवार की परंपरा बदली।
हालांकि, जितनी सफल उनकी फिल्मी जिंदगी रही, उतनी ही मुश्किलें उनकी निजी जिंदगी में भी आईं। एक समय ऐसा भी था जब उनका रिश्ता अमिताभ बच्चन के परिवार से जुड़ने वाला था और जया बच्चन ने उन्हें सार्वजनिक मंच पर अपनी “बहू” तक कह दिया था।
जया बच्चन ने करिश्मा को कहा था ‘मेरी बहू’
साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन के मौके पर एक कार्यक्रम में जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को अपनी होने वाली बहू के रूप में सबके सामने पेश किया था। उस समय करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई हो चुकी थी और दोनों की शादी की चर्चाएं भी जोरों पर थीं।
लेकिन कुछ महीनों बाद यह रिश्ता टूट गया। दोनों परिवारों ने इस बारे में कभी खुलकर वजह नहीं बताई, लेकिन सगाई टूटने की खबर ने सभी को चौंका दिया था।
बिजनेसमैन संजय कपूर से की शादी
अभिषेक बच्चन से रिश्ता टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा, लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में दरार आने लगी।
हनीमून को लेकर लगाए थे गंभीर आरोप
तलाक के दौरान करिश्मा कपूर ने अपने पति संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कोर्ट में दावा किया था कि हनीमून के दौरान उनके पति ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ समय बिताने और उनके साथ सोने तक के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। करिश्मा ने यह भी कहा था कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
इन आरोपों ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे रहे।
