आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलकोलकाता के होटल वाली बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 4 साल का बच्चा भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलदेश के कई राज्यों में बारिश का कहर, UP में घर डूबे; हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से मौतेंBREAKINGबिज़नेससोना-चांदी के दाम में गिरावट, 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख और चांदी ₹2.27 लाख किलो; जानें खरीदारी का सही तरीकाBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर NCC OTA में पासिंग आउट परेड, 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी की 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंगBREAKINGछत्तीसगढ़रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3.68 लाख के 60 टिकटों का खुलासाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; कन्हर नदी उफान परBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में मानसून सक्रिय, 24 घंटे में 0.07 इंच बारिश; अगले 48 घंटे भी बारिश के आसारBREAKINGमध्य प्रदेशदेवरी हाईवे पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर हुई राखBREAKINGदेश-हरपलकोलकाता के होटल वाली बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 4 साल का बच्चा भी शामिलBREAKINGदेश-हरपलदेश के कई राज्यों में बारिश का कहर, UP में घर डूबे; हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से मौतेंBREAKINGबिज़नेससोना-चांदी के दाम में गिरावट, 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख और चांदी ₹2.27 लाख किलो; जानें खरीदारी का सही तरीकाBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर NCC OTA में पासिंग आउट परेड, 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी की 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंगBREAKINGछत्तीसगढ़रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3.68 लाख के 60 टिकटों का खुलासाBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; कन्हर नदी उफान परBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में मानसून सक्रिय, 24 घंटे में 0.07 इंच बारिश; अगले 48 घंटे भी बारिश के आसारBREAKINGमध्य प्रदेशदेवरी हाईवे पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में जलकर हुई राख

NE

News Elementor

खंडवा में 11 साल के अजीम की खदान के गड्ढे में डूबने से मौत, कपड़े-चप्पल मिलने के बाद चला पता

Table of Content

खंडवा में 11 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीम के रूप में हुई है, जो सोमवार दोपहर से लापता था। देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास उसके कपड़े और चप्पल मिलने के बाद परिजनों को उसके पानी में डूबने की आशंका हुई।

मंगलवार को स्थानीय लोगों ने खदान के गहरे गड्ढे में उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। लोगों ने उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। वहीं, रहवासियों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

दोपहर से लापता था अजीम

परिजनों के मुताबिक, अजीम सोमवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के मोहल्लों, रास्तों और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

देर रात चीरा खदान के गड्ढे के पास अजीम के कपड़े और चप्पल मिले। इससे परिजनों को आशंका हुई कि वह पानी में गिर गया होगा। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि रात में तलाश करने के बजाय सुबह तलाश करने की बात कही गई। इसके बाद स्थानीय लोग खुद गड्ढे में उतरकर अजीम की तलाश में जुट गए।

गहरे पानी में लोगों ने खोजा शव

रात के समय अंधेरा और गड्ढे में ज्यादा पानी होने के कारण तलाश करना मुश्किल था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने पानी में उतरकर खोजबीन जारी रखी।

मंगलवार को काफी प्रयास के बाद अजीम का शव पानी के अंदर मिला। उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बारिश में तालाब जैसा हो जाता है गड्ढा

हादसे के बाद चीरा खदान के गड्ढे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी छोटे खान का आरोप है कि खदान के दोनों ओर अब कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं और बड़ी संख्या में लोग यहां रहते हैं। इसके बावजूद गहरे गड्ढे को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

रहवासियों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाता है और यह तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। आसपास रहने वाले बच्चों के लिए यह लगातार खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि गड्ढे के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों का दावा है कि चीरा खदान के इस गड्ढे में पहले भी डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि हादसों के बावजूद गड्ढे को बंद कराने या सुरक्षित करने के लिए स्थायी कदम नहीं उठाए गए।

अजीम की मौत के बाद रहवासियों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और गड्ढे को सुरक्षित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे खुले और पानी से भरे गड्ढों की पहचान कर समय रहते बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान खतरे में न पड़े।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

कोलकाता के होटल वाली बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 4 साल का बच्चा भी शामिल

कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसा रात करीब 1:45 बजे हुआ। इमारत के अंदर कई होटल संचालित हो रहे थे और आग लगने के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। सभी मृतक बेहोशी की हालत में मिले। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव टीमों ने अब तक करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। धुएं से दम घुटने के कारण गई जान आग लगने के बाद पूरी इमारत में धुआं भर गया। रात के समय होटल में सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। धुएं के कारण कई लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस के मुताबिक मृतकों में भारतीयों के साथ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं। इमारत में घना धुआं होने के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इमारत के अंदर तापमान अभी भी काफी ज्यादा है, इसलिए दमकलकर्मी कूलिंग ऑपरेशन चला रहे हैं। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद होगी पुष्टि पश्चिम बंगाल के फायर डिपार्टमेंट मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि आग की वास्तविक वजह फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी। मंत्री ने इमारत के अंदर की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक बिल्डिंग में कई होटल संचालित हो रहे थे और वहां बुनियादी सुरक्षा व निर्माण नियमों के पालन को लेकर गंभीर कमियां दिखाई दीं। बिल्डिंग मालिक फरार, केस दर्ज करने की तैयारी पुलिस के अनुसार इमारत का मालिक फिलहाल फरार है। न्यू मार्केट थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मालिक की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस आग लगने के कारणों के साथ-साथ बिल्डिंग में सुरक्षा नियमों के पालन और होटल संचालन से जुड़ी अनियमितताओं की भी जांच कर रही है। दो दिन पहले बीरभूम में भी होटल में लगी थी आग पश्चिम बंगाल में दो दिन के भीतर होटल में आग लगने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 17 अगस्त को बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस हादसे में भी शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह बताया गया था।

देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, UP में घर डूबे; हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से मौतें

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से जान-माल का नुकसान हुआ है। प्रयागराज में घरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक भी डूबे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है। पानी भरने से बेड, सोफा और घर का अन्य सामान भी डूब गया है। लगातार बारिश के चलते जिले में दूसरे दिन भी सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। वहीं रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक पानी में डूब गए, जिससे रेल संचालन भी प्रभावित हुआ है। बिहार में नदी के कटाव से स्कूल का बड़ा हिस्सा बहा बिहार के बगहा में गंडक नदी का कटाव लगातार बढ़ रहा है। तेज कटाव के कारण एक प्राथमिक स्कूल के पांच में से चार कमरे नदी में समा गए। स्कूल की बची हुई इमारत भी अब कटाव की जद में है। नदी का जलस्तर और कटाव बढ़ने से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हिमाचल में लैंडस्लाइड से 3 की मौत हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मंगलवार को भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ट्रक ड्राइवर और नेपाल के दो मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में भी बारिश और भूस्खलन से हालात खराब उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में लैंडस्लाइड की घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 124 सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में BRO के कुलागाड़ वैली ब्रिज पर चट्टानें गिरने से पुल का एक हिस्सा काली नदी में समा गया। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कैलाश मानसरोवर मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। कई राज्यों में अलर्ट और निगरानी बढ़ी लगातार बारिश के कारण मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियां संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं।

सोना-चांदी के दाम में गिरावट, 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख और चांदी ₹2.27 लाख किलो; जानें खरीदारी का सही तरीका

सोने और चांदी की कीमतों में 19 अगस्त को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत 5,772 रुपये घटकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,196 रुपये गिरकर 1.53 लाख रुपये पर आ गया। पिछले कुछ दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बाद अब बाजार में मुनाफावसूली का असर दिखाई दे रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई? 1. मुनाफावसूली का असर पिछले 10-15 दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में कई निवेशकों और ट्रेडर्स ने मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली शुरू कर दी। बाजार में बिकवाली बढ़ने से कीमतों पर दबाव आया और दोनों धातुओं के भाव नीचे आ गए। 2. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें ब्रेंट क्रूड की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है। कच्चा तेल महंगा होने से दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ती है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने या बढ़ाने की संभावना बन सकती है। ऊंची ब्याज दरों को आमतौर पर सोने के लिए नकारात्मक माना जाता है। इस साल सोना करीब 20 हजार रुपये महंगा साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में अच्छी तेजी रही है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपये से ऊपर था, जो अब करीब 1.53 लाख रुपये हो गया है। हालांकि, इस दौरान कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव भी रहा। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपये प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं 31 दिसंबर 2025 को चांदी करीब 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2.27 लाख रुपये पर आ गई है। क्या अभी सोना-चांदी खरीदना सही है? कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतें अपने ऊंचे स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं। ऐसे में लंबी अवधि के निवेशक धीरे-धीरे खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन एकमुश्त बड़ी रकम लगाने से बचना बेहतर हो सकता है। उनके अनुमान के मुताबिक साल के अंत तक सोना फिर से 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। हालांकि, बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना लें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है। 2. कीमत और वजन जरूर जांचें खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जांच लें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं। 3. मेकिंग चार्ज पर ध्यान दें गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज भी कुल कीमत को काफी प्रभावित करता है। ज्वेलर से मेकिंग या लेबर चार्ज का पूरा ब्रेकअप मांगें और संभव हो तो इस पर बातचीत भी करें। चांदी खरीदते समय शुद्धता कैसे जांचें? चांदी की शुद्धता जांचने के लिए कुछ घरेलू तरीके बताए जाते हैं, जैसे मैग्नेट और आइस टेस्ट। हालांकि, सिर्फ इन घरेलू परीक्षणों के आधार पर चांदी को असली या नकली मानना पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। बेहतर है कि चांदी की खरीदारी करते समय उसकी शुद्धता, हॉलमार्क और बिल की जानकारी जरूर जांचें। बड़ी खरीदारी में प्रमाणित विक्रेता से खरीदना ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।

ग्वालियर NCC OTA में पासिंग आउट परेड, 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने पूरी की 45 दिन की सैन्य ट्रेनिंग

ग्वालियर स्थित NCC ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) परिसर में बुधवार को पासिंग आउट परेड और पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। देश के अलग-अलग राज्यों से आईं 129 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिन की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। समारोह की मुख्य अतिथि केंद्रीय कमान की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता रहीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को रैंक (स्टार) लगाए और उन्हें NCC के नियमों का पालन करने के साथ देश सेवा की शपथ दिलाई। सैन्य प्रशिक्षण के साथ महिला सशक्तिकरण पर जोर लेफ्टिनेंट जनरल सुचित्रा सेनागुप्ता ने बताया कि ग्वालियर NCC OTA के मुख्य रूप से दो उद्देश्य हैं। पहला, एसोसिएट NCC अधिकारियों को सैन्य प्रशिक्षण देना और दूसरा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में देशभर से 129 महिला कैंडिडेट शामिल हुई थीं। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने 45 दिनों तक शारीरिक, सैन्य और अनुशासन से जुड़ा कठिन प्रशिक्षण पूरा किया। शिखा सिंह को तीन पुरस्कार समारोह के अंत में प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला अधिकारियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान की एसओ शिखा सिंह ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार अपने नाम किए। उन्हें कमांडेंट गोल्ड मेडल, शर्मा कप (बेस्ट इन एकेडमिक्स) और स्पेशल स्किल्स के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों के अनुशासन, आत्मविश्वास और सैन्य कौशल की झलक देखने को मिली। पासिंग आउट के साथ सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों ने NCC में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और देश सेवा के संकल्प के साथ नई भूमिका की शुरुआत की।

रेलवे टिकट दलाल गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3.68 लाख के 60 टिकटों का खुलासा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में आरपीएफ ने अंतर्राज्यीय रेलवे टिकट दलाल गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के मोबाइल से करीब 3.68 लाख रुपये कीमत के 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से जुड़ी जानकारी मिली है। मामले में आरपीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ निरीक्षक अंबिकापुर सुनीता मिंज की जांच में सामने आया कि टिकट दलालों का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से लेकर उत्तर प्रदेश के बनारस और भदोही तक फैला था। जांच में एक संविदा कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जो कथित तौर पर अवैध तरीके से रेलवे के आरक्षित टिकट बनाता था। बैकुंठपुर से बनारस तक फैला था नेटवर्क जांच में पता चला कि बैकुंठपुर के सिटी पीआरएस से टिकट तैयार किए जाते थे। इसके बाद इन टिकटों को बनारस भेजा जाता था, जहां मौजूद दलाल इन्हें ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचते थे। टिकटों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने के लिए बस चालकों का इस्तेमाल किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क के जरिए टिकटों पर कमीशन और अतिरिक्त रकम कमाई जाती थी। मोबाइल में मिली 60 टिकटों की जानकारी आरपीएफ की जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सऐप चैट मिली। इसमें 60 रेलवे आरक्षित टिकटों से संबंधित जानकारी मौजूद थी। इन टिकटों की कुल कीमत करीब 3.68 लाख रुपये बताई गई है। जांच में 14 टिकटों पर पीएनआर और अन्य जरूरी जानकारी हाथ से लिखी हुई भी मिली। आरपीएफ अब इन टिकटों से जुड़े लेन-देन और ग्राहकों की जानकारी की भी जांच कर रही है। रेल अधिनियम के तहत 3 आरोपी गिरफ्तार आरपीएफ ने मामले में रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार (35), निवासी कोरिया; संजय विश्वकर्मा (48), निवासी भदोही, उत्तर प्रदेश और रवि शंकर (38), निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरपीएफ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे टिकट तैयार करने से लेकर उन्हें दूसरे राज्यों में भेजने और ग्राहकों को अधिक कीमत पर बेचने तक चल रहे एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.