खंडवा में बुधवार सुबह एक अलग और खास तस्वीर देखने को मिली। रोजाना स्कॉर्पियो कार से दादा दरबार पहुंचने वाली भाजपा विधायक कंचन तनवे इस बार साइकिल चलाकर दर्शन करने पहुंचीं।
विधायक को साइकिल से आते देख श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और उनकी इस पहल की जमकर तारीफ की।
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित हुईं विधायक
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। इसी से प्रेरित होकर विधायक कंचन तनवे ने अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का फैसला लिया।
बुधवार सुबह वे अपने घर से साइकिल चलाकर दादा दरबार पहुंचीं और दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पीएसओ को भी साइकिल दिलवाई।
पीछे-पीछे बाइक से चले समर्थक
दिलचस्प बात यह रही कि विधायक जहां साइकिल से चल रही थीं, वहीं उनके समर्थक बाइक पर पीछे-पीछे चलते नजर आए। इस दौरान रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत भी किया।
सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने का फैसला
विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सिर्फ संदेश देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खुद भी उदाहरण पेश करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब वे सप्ताह में एक दिन साइकिल या इलेक्ट्रिक बाइक से ही दादा दरबार जाएंगी। इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा।
फिटनेस के लिए भी जरूरी है साइकिल
विधायक ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को व्यायाम का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में साइकिल चलाना फिट रहने का आसान और प्रभावी तरीका है।
👉 मध्यप्रदेश की ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
