अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) शहर में जारी Anti-ICE Protest के दौरान हालात बेकाबू हो गए हैं। विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में अपराधियों ने शहर की सड़कों पर कहर बरपाया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन रात होते ही हिंसक रूप ले रहे हैं, जिसमें मशहूर ब्रांड्स के स्टोर लूटे जा रहे हैं और दवा दुकानों तक को नहीं बख्शा गया।
iPhones Looted: Apple Store बना मुख्य निशाना
डाउनटाउन LA के मशहूर Apple Store को लुटेरों ने निशाना बनाया। शीशे तोड़कर अंदर घुसे दर्जनों नकाबपोश युवकों ने महंगे iPhones चुरा लिए। चुराए गए डिवाइसेज में अलर्ट मैसेज आने लगे—“This device has been disabled and is being tracked”—जिससे यह साफ है कि चोरी हुए फोन ट्रेस हो रहे हैं।
Adidas Store Loot और High-End Fashion दुकानों में तोड़फोड़
Adidas outlet समेत कई हाई-एंड फैशन स्टोर्स में भीषण लूट की गई। लुटेरे सैकड़ों की संख्या में आए और महंगे जूते, कपड़े, जैकेट्स लेकर फरार हो गए। CCTV में साफ देखा गया कि कई लोग ट्रक और बाइक से आए थे।
Pharmacies और Dispensaries भी नहीं बचे
चोरों ने दवाइयों की दुकानों (Pharmacies) और Cannabis Dispensaries को भी लूटा। कई जगहों से रिपोर्ट है कि आवश्यक दवाएं और मेडिकल स्टॉक तक गायब कर दिए गए।
Museum Vandalized: Japanese American Museum पर Spray Paint
हिंसा और वैंडलिज्म की चपेट में Japanese American National Museum भी आ गया, जहां दीवारों पर Anti-ICE slogans स्प्रे किए गए। यह हमला सांस्कृतिक स्थलों पर भी चिंता बढ़ा रहा है।
Emergency Curfew & Arrests in LA
Mayor Karen Bass ने डाउनटाउन LA में Local Emergency की घोषणा की है। कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किया गया है।
अब तक 14 लोग लूट के आरोप में, और 96 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


