आज के समय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रह गई है। छात्र ऐसे संस्थानों की तलाश में हैं, जहां उन्हें आधुनिक तकनीक, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और बेहतर करियर के अवसर मिल सकें। इसी दिशा में Lovely Professional University (LPU) अपने इंडस्ट्री-आधारित पाठ्यक्रम, वैश्विक सहयोग और मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण चर्चा में है।
₹2.5 करोड़ तक का प्लेसमेंट पैकेज
एलपीयू का दावा है कि विश्वविद्यालय के छात्रों को देश और विदेश की कई प्रमुख कंपनियों में आकर्षक नौकरी के अवसर मिले हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, इंजीनियरिंग छात्रों को ₹2.5 करोड़ तक का उच्चतम अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट पैकेज प्राप्त हुआ है। वहीं कई छात्रों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में भी अच्छे पैकेज पर नौकरी मिली है।
Industry-Based Learning पर विशेष जोर
एलपीयू का फोकस केवल कक्षा में पढ़ाई तक सीमित नहीं है। विश्वविद्यालय के अनुसार, छात्रों को वास्तविक उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए प्रोजेक्ट आधारित सीखने (Project-Based Learning), लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
Global Technology Experience का अवसर
विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों को अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के साथ सहयोग के माध्यम से वैश्विक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। विभिन्न एक्सचेंज प्रोग्राम, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं और रिसर्च गतिविधियां छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद करती हैं।

