टीवी और फिल्म अभिनेता एवं मशहूर होस्ट मनीष पॉल के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि अभिनेता की टीम ने आधिकारिक रूप से की है। इस खबर के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
टीम ने की निधन की पुष्टि
मनीष पॉल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि उनकी मां उर्मिल पॉल ने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। हालांकि, फिलहाल उनके निधन के कारण और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मां के निधन से मनीष पॉल और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। इस कठिन समय में परिवार ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
फैंस और सेलेब्स ने जताया शोक
उर्मिल पॉल के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। लोग मनीष पॉल और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की कामना कर रहे हैं।


