मेघालय हनीमून मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज 12 दिन बाद पति Raja Raghuvanshi की बेरहमी से हत्या कर देने के आरोप में गिरफ्तार Sonam Raghuvanshi के खिलाफ सबूत और पारिवारिक बयान सामने आने लगे हैं। अब भाई गोविंद रघुवंशी ने भी अपनी बहन से पूरी तरह नाता तोड़ते हुए समाज के सामने सिर झुका लिया है।
Raja Raghuvanshi के लिए Sonam के भाई ने किया पिंडदान
उज्जैन में Raja Raghuvanshi के लिए सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने विधिवत रूप से पिंडदान किया। इस दौरान वे भावुक हो गए और मीडिया से बात करते हुए कहा:
“अगर मुझे पता होता कि सोनम और Raj Kushwaha के बीच रिश्ता है, तो मैं खुद उसे भगा देता या दोनों की शादी करवा देता। लेकिन जो किया, वो माफ़ करने लायक नहीं है। अब सोनम हमारी बहन नहीं रही।”
परिवार ने तोड़ा रिश्ता, दी फांसी की सज़ा की मांग
गोविंद ने साफ कहा कि उनकी बहन Sonam को अगर दोषी पाया जाता है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने Raja के परिवार से माफ़ी भी मांगी और वचन दिया कि उनका परिवार अब Raja के माता-पिता के साथ खड़ा रहेगा।
शादी से पहले धमकी दी थी Sonam ने
Sonam की माँ ने भी पुलिस को बताया कि शादी से पहले बेटी ने कहा था:
“अगर मुझे जबरदस्ती शादी करवाई गई, तो जो होगा, देख लेना।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
