प्रधानमंत्री Narendra Modi की फ्यूल बचाने की अपील का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस DD Bansal लग्जरी कार छोड़ साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे। उनका वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।
3 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे हाईकोर्ट
जानकारी के मुताबिक, जस्टिस डीडी बंसल सिविल लाइंस स्थित अपने निवास से करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर हाईकोर्ट पहुंचे। रास्तेभर लोग उन्हें देखते रहे। वहीं, हाईकोर्ट परिसर में भी कर्मचारियों और आम लोगों ने उन्हें उत्सुकता से देखा।

बोले- जज भी चला सकते हैं साइकिल
मीडिया से बातचीत में जस्टिस बंसल ने कहा कि यह सोच बिल्कुल गलत है कि हाईकोर्ट के जज साइकिल से नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, सभी लोगों को साइकिल चलाकर पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए।
उन्होंने इसे सिर्फ फ्यूल बचाने का नहीं, बल्कि पर्यावरण और देशहित से जुड़ा कदम बताया।
चीफ जस्टिस से मिली प्रेरणा
जस्टिस बंसल ने बताया कि वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस Sanjeev Sachdeva से प्रेरित होकर साइकिल चला रहे हैं। उनके इस कदम से प्रेरित होकर हाईकोर्ट के कुछ कर्मचारियों ने भी साइकिल से ऑफिस आना शुरू किया है।
PM मोदी ने की थी फ्यूल बचाने की अपील
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से फ्यूल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें और मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा उपयोग करें।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि इससे ऊर्जा की बचत होगी और विदेशी मुद्रा पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा।
👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com Portal के साथ।



