Narendra Modi ने कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सरदार पटेल की बात मानी गई होती, तो आज पूरा कश्मीर भारत का होता। लेकिन नेहरू ने गलत फैसला लेकर देश को बांट दिया।
मोदी ने कहा, “जो काम अंग्रेज नहीं कर पाए, वो कांग्रेस ने कर दिखाया। उन्होंने देश को तोड़ा और लोगों के दिलों में दीवार खड़ी कर दी।” पीएम ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गीत का भी हिस्सा काट दिया, जबकि यह गीत हमारी आजादी और राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज भारत सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चल रहा है और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी बोले — “कांग्रेस ने जिस सोच से देश को कमजोर किया, हम उसी सोच को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।”
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इतिहास से सबक लें और एक मजबूत, एकजुट भारत के निर्माण में योगदान दें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
