7 मई 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर करारा प्रहार किया। इस ऑपरेशन ने दोनों देशों के बीच तनाव को नई ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया है।
इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को टारगेट किया। ये ठिकाने आतंकी प्रशिक्षण केंद्र, लॉन्च पैड्स और कम्युनिकेशन हब थे। भारत सरकार ने इसे “सटीक, सीमित और आतंकवाद के खिलाफ आवश्यक कदम” बताया है।
General Naravane का बड़ा बयान: “Picture Abhi Baki Hai”
भारत के पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने ऑपरेशन के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा – “अभी पिक्चर बाकी है।” इस टिप्पणी को एक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि यदि पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाई, तो भारत की ओर से और भी कठोर कदम उठाए जा सकते हैं।
पाकिस्तान ने बताया युद्ध, 5 भारतीय विमान गिराने का दावा
पाकिस्तान ने इस सैन्य कार्रवाई को “युद्ध की शुरुआत” करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने 5 भारतीय फाइटर जेट्स को मार गिराया और नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोला-बारी की। साथ ही, इस्लामाबाद ने भारत के साथ सभी राजनयिक और वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
