हाल ही में हुए Operation Sindoor के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। पाकिस्तान ने भारत के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत की हाई-टेक सुरक्षा प्रणाली ने उनके सभी Drone Attack को नाकाम कर दिया। यह खुलासा CDS (Chief of Defence Staff) जनरल अनिल चौहान ने एक रक्षा सम्मेलन के दौरान किया।
क्या है Operation Sindoor?
- Operation Sindoor 7 से 10 मई के बीच भारत द्वारा लॉन्च किया गया एक प्री-प्लांड स्ट्राइक मिशन था।
- यह मिशन जम्मू-कश्मीर के Pahalgam आतंकी हमले (22 अप्रैल) में 26 लोगों की मौत के बाद शुरू किया गया।
- IAF (Indian Air Force) और सेना ने मिलकर PoK में 9 आतंकी ठिकानों को मात्र 23 मिनट में तबाह कर दिया।
- इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
Pakistan के Drone Attack क्यों हुए Fail?
- पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में Unarmed Drones और Loitering Munition भेजे थे, जिन्हें भारत ने हवा में ही नष्ट कर दिया।
- CDS अनिल चौहान ने कहा कि कोई भी ड्रोन भारतीय सेना या नागरिक इलाकों तक नहीं पहुंच सका।
- कुछ ड्रोन तकनीकी खराबी की वजह से खुद ही गिर गए और भारत ने उन्हें Intact Recovery कर लिया।
भारत की Counter-Drone Strategy हुई सफल
- भारत ने Kinetic और Non-Kinetic तकनीकों का इस्तेमाल कर ड्रोन को निष्क्रिय किया।
- यह पूरी रणनीति स्वदेशी तकनीकों और Real-time Intelligence पर आधारित थी।
- NSA Ajit Doval ने भी कहा, “हमारे किसी भी बेस को एक खरोंच तक नहीं आई।”
CDS Chauhan का Vision: Make in India in Defence
- उन्होंने कहा, “आज की लड़ाई पुराने हथियारों से नहीं जीती जा सकती।”
- भारत को अब आत्मनिर्भर बनना होगा, खासकर Drone Technology और Anti-UAV Systems के मामले में।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
