पटना (Patna) में एक Bank Manager की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। ICICI Lombard के कंकड़बाग ब्रांच में कार्यरत Abhishek वरुण का शव बेउर थाना क्षेत्र के एक खेत में स्थित कुएं से बरामद हुआ। मृतक के पास से उनकी Scooty और चप्पलें भी मिली हैं, जिससे उनकी पहचान हुई।
Abhishek Varun की Missing Report के बाद मिली Dead Body
बताया जा रहा है कि Abhishek रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक पारिवारिक पार्टी में गए थे। रात करीब 10 बजे उनकी पत्नी और बच्चे वापस घर लौट गए लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए थे।
करीब 1 AM पर उन्होंने अपनी पत्नी को कॉल कर कहा कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन सुबह उनका शव एक कुएं में तैरता मिला।
CCTV में दिखे अकेले, नशे में लग रहे थे
CCTV फुटेज में देखा गया कि रात 10:48 PM पर अभिषेक अकेले अपनी Scooty से निकलते हुए दिखे। फुटेज में ऐसा लग रहा था कि वो नशे की हालत में थे।
क्या यह Accident था या Murder?
पुलिस इस केस की जांच तीन संभावनाओं के आधार पर कर रही है:
- Accident (दुर्घटना): क्या नशे में संतुलन खोने के कारण वे कुएं में गिर गए?
- Suicide (आत्महत्या): क्या उन्होंने जानबूझकर जान दी?
- Murder (हत्या): क्या किसी ने उन्हें मारकर शव को कुएं में फेंक दिया?
Postmortem Report से खुलेगा राज
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। साथ ही आसपास के CCTV फुटेज, फोन कॉल डिटेल्स और लोकेशन डाटा की भी जांच की जा रही है।
परिवार और लोगों की मांग – सच्चाई सामने लाओ
परिवार वालों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं हो सकता, और अगर यह मर्डर केस है तो आरोपियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


