देश में बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। मई महीने में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया है।
मई में तीन बार बढ़े दाम
सबसे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को लगभग 90 पैसे तक दाम बढ़ाए गए। अब नई बढ़ोतरी के बाद लोगों का मासिक बजट और बिगड़ता नजर आ रहा है।
रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा असर
पेट्रोल और डीजल के लगातार महंगे होने का असर अब हर घर तक पहुंचने लगा है। बाइक और कार चलाने वालों का खर्च बढ़ेगा ही, साथ ही ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, राशन और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
भोपाल, दिल्ली, मुंबई, जयपुर और लखनऊ जैसे कई शहरों में नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। अलग-अलग राज्यों के टैक्स के हिसाब से रेट में थोड़ा फर्क जरूर है, लेकिन हर जगह लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल Media पर भी लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोग लगातार बढ़ती महंगाई पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने सरकार से राहत की मांग की है।
आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें
जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
