PM Modi ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए जनता का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों के साथ, सहयोग और भरोसे की वजह से सरकार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में देश को और मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, रेलवे, हाईवे, गरीब कल्याण योजनाएं और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उन्हें जमीन तक पहुंचाना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की गईं। करोड़ों लोगों को घर, गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई दिशा दी है और भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है।
