इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी Raja Raghuvanshi की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने परिवार और प्रशासन दोनों को हिला दिया है। यह वीडियो मेघालय के Double Decker Root Bridge का बताया जा रहा है, जिसमें राजा और सोनम एक साथ दिख रहे हैं। दावा है कि यह उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग हो सकती है।
वायरल वीडियो का सच क्या है?
हरियाणा के सोनीपत निवासी फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह (Dev Singh) ने अपने Facebook प्रोफाइल पर यह वीडियो शेयर किया है। उनका दावा है कि यह क्लिप उन्होंने 23 मई 2025 को सुबह 9:45 बजे रिकॉर्ड की थी। वीडियो में सोनम को वही सफेद शर्ट पहने देखा जा सकता है, जो बाद में राजा के पास मिली थी।
देव ने लिखा:
“मुझे लगता है कि ये उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग है। जब भी राजा को वीडियो में देखता हूं, बहुत बुरा लगता है। वो सामान्य दिख रहा था।”
तेरहवीं में उमड़ा दर्द, भाई ने उठाए कई सवाल

इंदौर में Raja Raghuvanshi की तेरहवीं पर सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। कार्यक्रम में राजा की पसंद का भोजन – गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स और दाल-चावल आदि परोसे गए। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा।
राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा:
“हमारे मन में बस एक ही सवाल है – सोनम ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्या वजह थी कि शादी के चंद दिनों बाद ही उसे यह कदम उठाना पड़ा?”
Narco Test की मांग, दो लड़कों पर शक
सचिन ने बताया कि गाजीपुर से उजाला यादव नाम की युवती ने उन्हें फोन किया था। उजाला का दावा है कि उसने सोनम को बस में देखा था, जहां दो लड़के उसे छोड़ने आए थे। सोनम ने उस दौरान राजा की रील देखने पर उसे टोका भी था।
“अगर सोनम सब कुछ कबूल लेती तो बात वहीं खत्म हो जाती, लेकिन अब हमें Narco Test की जरूरत है।”
वीडियो में दिखे तीन और संदिग्ध
फोटोग्राफर देव सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया:
“मेरे पास एक और वीडियो है जिसमें 3 अन्य लोग भी दिख रहे हैं। वे इस कपल से 20 मिनट पहले निकले थे और उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।”
परिवार की चेतावनी: सोनम के परिवार पर भी हो कार्रवाई
Raja Raghuvanshi के परिवार ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। नेहरू पार्क से रीगल चौराहे तक निकले इस मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
सचिन ने कहा:“अगर एक हफ्ते में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम खुद सोनम के घर जाकर आंदोलन करेंगे। अगर यही सब कुछ हमारे भाई की जगह सोनम के साथ होता तो शायद हमें जेल में डाल दिया जाता।”
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
