बॉलीवुड के दबंग स्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि अस्पताल के बाहर पैपराजी के साथ हुआ अचानक हुआ विवाद है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान गुस्से में नजर आ रहे हैं।
क्या हुआ था उस दिन?
बताया जा रहा है कि सलमान खान अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। बाहर पहले से मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखते ही कैमरे ऑन कर दिए और लगातार फोटो-वीडियो लेने लगे। भीड़ और फ्लैश लाइट्स के बीच माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
सलमान खान, जो पहले से कुछ निजी कारणों से व्यस्त और थोड़े असहज लग रहे थे, इस स्थिति से काफी परेशान हो गए।
“ज्यादा मत करो…” सलमान खान का सख्त रिएक्शन
इसी दौरान सलमान खान ने पैपराजी की ओर देखते हुए सख्त लहजे में कहा—
“मैं 60 का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं… ज्यादा मत करो, वरना जेल में डालोगे।”
उनकी यह बात मौके पर मौजूद लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई और कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।
कुछ यूजर्स का कहना है कि सेलेब्रिटीज को भी अपनी निजी जिंदगी में स्पेस मिलना चाहिए, वहीं कुछ लोग पैपराजी के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
सलमान के फैंस ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि लगातार कैमरों का पीछा करना किसी भी व्यक्ति को असहज कर सकता है, चाहे वह कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
