मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस Shefali Jariwala का निधन हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ने से हुई। शेफाली सिर्फ 41 साल की थीं और फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती थीं।
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके परिजनों और घर में काम करने वाले स्टाफ (हाउसहेल्पर) से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं मौत की वजह संदिग्ध तो नहीं है।
शेफाली ने ‘कांटा लगा’ गाने से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी और इसके बाद वे कई म्यूजिक वीडियो और रियलिटी शोज़ में भी नजर आई थीं। उनका मुस्कुराता चेहरा और आत्मविश्वास आज भी लाखों दिलों में बसा हुआ है।
उनके असमय निधन की खबर से फैन्स और इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह खबर एक बार फिर यह याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी नाजुक है, और दिल की सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
