मर्डर प्लान को लेकर Sonam और Raj एक-दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप
Shillong के चर्चित हनीमून केस में नया मोड़ आ गया है। पुलिस कस्टडी में अब सोनम और राज के बीच जमकर तकरार हो रही है। दोनों एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में सोनम ने खुलकर कहा कि राज ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड है। सोनम का आरोप है कि राज ने पहले से पूरी प्लानिंग कर रखी थी और उसे भी धोखे में रखा गया। वहीं, राज ने पलटवार करते हुए सोनम को ही असली मास्टरमाइंड बताया है। राज का कहना है कि पूरा गेम सोनम ने ही रचा था और वो खुद भी फंस गया।
इस तकरार से पुलिस के सामने अब सच्चाई जानना और मुश्किल हो गया है। दोनों की बयानबाज़ी से केस और उलझता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अब दोनों के बयानों को क्रॉस चेक कर रही है और फॉरेंसिक टीम से मिले सबूतों का मिलान किया जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस केस को लेकर तरह-तरह की राय ज़ाहिर कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
यह मामला अब एक साधारण मर्डर केस से बढ़कर रिश्तों की साजिश बन चुका है, जहां प्यार, धोखा और प्लानिंग – सब कुछ एक साथ सामने आ रहा है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
