Delhi दौरे पर आईं मशहूर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams ने भारत से अपने खास जुड़ाव को एक बार फिर खुले दिल से साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत आना उन्हें घर लौटने जैसा महसूस होता है। उनकी बातों में अपनापन, सादगी और भावनाएं साफ झलक रही थीं।
एक कार्यक्रम के दौरान सुनीता विलियम्स ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह चांद पर जाना जरूर चाहेंगी, लेकिन इस बात पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में जोड़ा, “मेरे पति शायद मुझे इसकी इजाजत नहीं देंगे।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया।
सुनीता विलियम्स ने बताया कि भारत से उनका रिश्ता केवल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दिल से जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति, लोगों की गर्मजोशी और अपनापन उन्हें बार-बार भारत खींच लाता है। उन्होंने कहा कि भारत आने पर उन्हें हमेशा परिवार जैसा महसूस होता है।
अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली सुनीता विलियम्स आज भी जमीन से जुड़ी हुई नजर आती हैं। उनकी सादगी और सहजता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़ी उपलब्धियों के बावजूद इंसान अपने जड़ों से जुड़ा रह सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
