आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से आरोपी गिरफ्तारBREAKINGBreaking NewsBengal CM Face Final: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलानBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में खून से सनी मिली लाशBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामाBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर पहुंचीं मंत्री कृष्णा गौर, बंगाल हिंसा और ममता सरकार पर बोला हमलाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद, हंगामे के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबितBREAKINGबिज़नेसShare Bazaar में भारी गिरावट: Bank Stocks टूटे, Auto सेक्टर पर बढ़ा दबावBREAKINGदेश-हरपलBengal BJP Government: नए CM के साथ दो Deputy CM! महिला चेहरे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीBREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से आरोपी गिरफ्तारBREAKINGBreaking NewsBengal CM Face Final: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलानBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में खून से सनी मिली लाशBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामाBREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर पहुंचीं मंत्री कृष्णा गौर, बंगाल हिंसा और ममता सरकार पर बोला हमलाBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में भाजपा नेता और ट्रैफिक पुलिस के बीच विवाद, हंगामे के बाद दो पुलिसकर्मी निलंबितBREAKINGबिज़नेसShare Bazaar में भारी गिरावट: Bank Stocks टूटे, Auto सेक्टर पर बढ़ा दबावBREAKINGदेश-हरपलBengal BJP Government: नए CM के साथ दो Deputy CM! महिला चेहरे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

NE

News Elementor

शादी के 10 साल बाद पिता बने Suryakumar Yadav :पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया

Table of Content

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Suryakumar Yadav के घर खुशियों की बड़ी खबर आई है। शादी के 10 साल बाद वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा ने एक बेटी को जन्म दिया है।

परिवार में इस नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल है। बताया जा रहा है कि मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, क्रिकेट जगत और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयाँ देना शुरू कर दिया।

सूर्यकुमार यादव और देविशा के लिए यह पल बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद उनके जीवन में यह खुशी आई है।

फिलहाल टीम और मैनेजमेंट की ओर से उनकी उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है, लेकिन फैंस उनके और उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Manya

manyajadoun42@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

रायपुर पुलिस की ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, नागपुर से आरोपी गिरफ्तार

Raipur पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नमन जग्गी और आयुष अग्रवाल को सट्टा पैनल और तकनीकी सपोर्ट उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित अग्रवाल है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में बड़े सट्टा नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। नागपुर में छिपा था आरोपी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंकित अग्रवाल लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ था। वह मुख्य आरोपियों को तकनीकी सपोर्ट और सट्टा पैनल उपलब्ध कराता था। इसी पैनल के जरिए ऑनलाइन बेटिंग और पैसों का लेन-देन किया जाता था। तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपी के नागपुर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और रायपुर लाया गया। पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी इस मामले में पुलिस पहले ही नमन जग्गी और आयुष शर्मा को 5 मई को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कितने लोग शामिल हैं। बैंक ट्रांजैक्शन और लैपटॉप की जांच पुलिस आरोपी के मोबाइल, लैपटॉप और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आशंका है कि करोड़ों रुपए का ऑनलाइन लेन-देन फर्जी आईडी और अलग-अलग खातों के जरिए किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। चार महीने में 78 आरोपी गिरफ्तार कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद साल 2026 में रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मामलों में अब तक 15 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 67 लाख रुपए कैश, 217 मोबाइल, 20 लैपटॉप, 10 कार और 4 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बाबू खेमानी की भी हुई थी गिरफ्तारी इससे पहले 17 अप्रैल को रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसने “3 STUMPS” नाम से ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट शुरू की थी। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Suvendu Adhikari CM Bengal, West Bengal New CM 2026, Amit Shah Kolkata, Rupa Ganguly Deputy CM, Bengal BJP Government, Mamata Banerjee Defeat, Bengal Political News Hindi

Bengal CM Face Final: सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

West Bengal New CM 2026: सुवेंदु अधिकारी को BJP विधायक दल ने नेता चुना। अमित शाह ने कोलकाता में उनके नाम का ऐलान किया। रूपा गांगुली बनेंगी डिप्टी CM। श्चिम बंगाल की राजनीति में आखिरकार वह ऐतिहासिक पल आ ही गया जिसका इंतजार पूरे देश को था। BJP विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया गया है और अब वही पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई हाई-वोल्टेज बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान किया। 15 साल बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ BJP पहली बार राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के अंदर लंबे मंथन और कई दौर की चर्चाओं के बाद सुवेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम सहमति बनी। दो डिप्टी CM के साथ बनेगी नई सरकार BJP ने बंगाल में संतुलन साधने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री से नेता बनीं रूपा गांगुली के नाम पर डिप्टी CM के तौर पर मुहर लग चुकी है। वहीं दूसरा डिप्टी CM उत्तर बंगाल से आने वाला पुरुष विधायक होगा, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। राजनीतिक जानकार इसे BJP की “सोशल और रीजनल बैलेंसिंग स्ट्रैटेजी” मान रहे हैं। उत्तर बंगाल में पार्टी को भारी समर्थन मिला था और इसी वजह से वहां से भी मजबूत प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। कल होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह नई सरकार का शपथ ग्रहण कल सुबह 10 बजे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। BJP इसे “बंगाल विजय दिवस” की तरह पेश कर रही है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया है। BJP कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोलकाता की सड़कों पर पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ममता को हराकर बने बंगाल की राजनीति के सबसे बड़े चेहरे सुवेंदु अधिकारी वही नेता हैं जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस बार भी उन्होंने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को शिकस्त देकर बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। उन्होंने नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी की आक्रामक शैली, संगठन पर पकड़ और जमीनी नेटवर्क ने BJP को बंगाल में ऐतिहासिक जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। 207 सीटों के साथ BJP का ऐतिहासिक प्रदर्शन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने 294 में से 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह जीत सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे बंगाल की राजनीति में “नई वैचारिक शुरुआत” के तौर पर देखा जा रहा है। अब नजरें कल के शपथ ग्रहण समारोह और नई सरकार के पहले फैसलों पर टिकी हैं।

जबलपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में खून से सनी मिली लाश

Jabalpur के धनवंतरी नगर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे से महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव खून से सना हुआ था। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को शुरुआती जांच में कई लापरवाहियां भी मिली हैं। होटल प्रबंधन ने महिला का आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र नहीं लिया था। साथ ही उसका नाम-पता भी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया। नाश्ता देने पहुंचे कर्मचारी ने दी सूचना जानकारी के मुताबिक रिलेक्स-इन होटल के कमरा नंबर-9 में करीब 40 वर्षीय महिला एक युवक के साथ रुकी थी। शुक्रवार दोपहर होटल का कर्मचारी नाश्ता देने कमरे तक पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल मैनेजर को सूचना दी गई। जब दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया तो महिला की लाश कमरे में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर खून और चोट के निशान भी पाए गए। युवक होटल से गायब पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के साथ एक युवक भी होटल में आया था। युवक दमोह का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार शाम के बाद से वह होटल में दिखाई नहीं दिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। होटल रिकॉर्ड में युवक का नाम गुड्डू बंसल बताया गया है। उसने पहचान पत्र के तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस जमा कराया था। कमरे से शराब की बोतल मिली पुलिस को कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। वहीं महिला के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। सीएसपी एमएल नागोतिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। होटल प्रबंधन पर भी सवाल जांच के दौरान यह भी सामने आया कि होटल प्रबंधन ने महिला का आईडी कार्ड नहीं लिया था। पुलिस इस लापरवाही को लेकर होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और फरार युवक को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

बिलासपुर में गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Bilaspur में बालाजी गैस एजेंसी के खिलाफ गुरुवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए एजेंसी के बाहर हंगामा किया। बाद में कई उपभोक्ता शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा। वहीं कुछ लोगों को सीधे सिलेंडर दिए जा रहे हैं। “स्टॉक खत्म” कहकर लौटाया उपभोक्ताओं ने बताया कि वे घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, लेकिन एजेंसी कर्मचारी “स्टॉक खत्म” होने की बात कहकर वापस भेज देते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को बिना लाइन के सिलेंडर दे दिए जाते हैं। इसी बात को लेकर महिलाओं और बुजुर्गों ने भी नाराजगी जताई। किसी और को दे रहे सिलेंडर लोगों ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग असली उपभोक्ता के नाम पर होती है, लेकिन सिलेंडर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया जाता है। इस वजह से जिन लोगों ने समय पर बुकिंग की, उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हंगामे के बाद पहुंची पुलिस विवाद बढ़ने पर एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। हालांकि उपभोक्ता मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत हंगामे के बाद कई उपभोक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपर कलेक्टर शिवकुमार बनर्जी को शिकायत दी। इसके बाद एडीएम ने खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कलेक्टर पहले ही दे चुके हैं चेतावनी हाल ही में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा की थी। उन्होंने साफ कहा था कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि किसी एजेंसी पर कालाबाजारी का मामला सही पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

सीहोर पहुंचीं मंत्री कृष्णा गौर, बंगाल हिंसा और ममता सरकार पर बोला हमला

Sehore प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री Krishna Gaur ने मीडिया से चर्चा करते हुए पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था और Mamata Banerjee सरकार पर तीखा हमला बोला। मंत्री कृष्णा गौर ने बंगाल में हो रही हिंसा को सत्ता खोने की “हताशा” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में “गुंडा राज” स्थापित कर दिया था। “डर के माहौल में नहीं कर पाते थे मतदान” मंत्री गौर ने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से टीएमसी सरकार से परेशान थी। लोगों में डर का माहौल था, जिसकी वजह से वे खुलकर अपनी पसंद से मतदान नहीं कर पाते थे। उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। आयोग ने सख्ती दिखाई, जिसके कारण जनता ने निर्भय होकर मतदान किया। “हार की हताशा में हो रही हिंसा” हालिया हिंसा की घटनाओं पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि टीएमसी अब हार की हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल की कानून व्यवस्था को गंभीरता से लिया है। आने वाले समय में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। समीक्षा बैठक में भी हुई शामिल सीहोर दौरे के दौरान कृष्णा गौर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में जिले के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचे और लंबित कार्य जल्द पूरे किए जाएं। बैठक में विधायक Sudesh Rai, Gopal Singh Engineer, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.