देश के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने तीन नई Airlines – शंख एयर, अलहिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस—को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दिया है। इससे अब देश में हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
सरकार का मानना है कि नई एयरलाइंस के आने से मौजूदा कंपनियों की मोनोपॉली टूटेगी और हवाई किराए में भी कमी आ सकती है। खासकर छोटे शहरों और टियर-2 व टियर-3 शहरों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
शंख एयर एक भारतीय ब्रांड के तौर पर घरेलू रूट्स पर फोकस करेगी, जबकि अलहिंद एयर एनआरआई और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ध्यान में रखकर सेवाएं शुरू कर सकती है। वहीं फ्लाई एक्सप्रेस कम बजट में यात्रा का विकल्प बन सकती है।
एविएशन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पायलट, केबिन क्रू, ग्राउंड स्टाफ और टेक्निकल स्टाफ की मांग बढ़ेगी।
सरकार का यह कदम ‘उड़ान योजना’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को मजबूती देता है, जहां हवाई सफर सिर्फ अमीरों तक सीमित न रहकर आम लोगों तक पहुंचे।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
