Donald Trump एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। ईरान युद्ध को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रम्प पत्रकार पर भड़क गए और उसकी रिपोर्टिंग को “देशद्रोह जैसी” बता दिया। इस दौरान ट्रम्प ने कहा कि मीडिया सच नहीं दिखा रहा और ऐसी खबरें देश के खिलाफ माहौल बना रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प से ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव पर सवाल पूछा गया था। सवाल सुनते ही ट्रम्प नाराज हो गए और पत्रकार से कहा, “तुम लोग सच नहीं लिखते हो, तुम्हें शर्म आनी चाहिए।” उन्होंने मीडिया पर गलत रिपोर्टिंग करने और लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि कुछ मीडिया संस्थान ईरान को “झूठी उम्मीद” दे रहे हैं। उनके मुताबिक, युद्ध जैसी गंभीर स्थिति में गलत खबरें अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
