अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने क़रीबी सहयोगी Sergio Gor को भारत में नया US Ambassador to India नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें Special Envoy for South & Central Asian Affairs की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। Sergio Gor फिलहाल व्हाइट हाउस के Presidential Personnel Office के डायरेक्टर हैं और Trump कैंप के भरोसेमंद चेहरे माने जाते हैं।
Trump का भरोसा Sergio Gor पर
सर्जियो गोर कई सालों से Trump टीम का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने Donald Trump Jr. के साथ मिलकर एक पब्लिशिंग कंपनी बनाई और व्हाइट हाउस में अहम पदों पर हज़ारों नियुक्तियाँ कराने में बड़ी भूमिका निभाई। Trump ने उन्हें अपना “Great Friend” बताते हुए कहा कि गोर मुश्किल हालात में भी तेज़ और सटीक फैसले लेने की क्षमता रखते हैं।
India-US Relations: Trade War और Tension
यह नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब India-US Relations तनावपूर्ण हैं। Trump प्रशासन ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर 50% Tariff लगाने की घोषणा की है। वजह है भारत का रूस से कच्चा तेल खरीदना और फंसी हुई Trade Talks। माना जा रहा है कि Trump ने Sergio Gor को भेजकर भारत को सख़्त संदेश देने का इरादा जताया है।
Elon Musk Controversy: “Snake” वाला बयान
सर्जियो गोर का नाम हाल ही में तब सुर्खियों में आया जब Elon Musk ने उन्हें X (Twitter) पर “Snake” कहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NASA की एक अहम नियुक्ति को लेकर टकराव हुआ था और गोर पर सुरक्षा मंजूरी से जुड़े कागज़ात रोकने का आरोप लगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर Musk और Gor के बीच विवाद छिड़ गया।
Sergio Gor का बैकग्राउंड
- जन्म: 1986, ताशकंद (सोवियत संघ, अब उज़्बेकिस्तान)
- परिवार 1990 के दशक में माल्टा और फिर अमेरिका शिफ्ट हुआ
- जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई
- राजनीति में शुरुआत Rand Paul के साथ, फिर Trump कैंप में बड़ी भूमिका
- Donald Trump Jr. के साथ मिलकर Winning Team Publishing की स्थापना
Political Reactions
- Vice President JD Vance: Sergio Gor भारत में शानदार राजदूत साबित होंगे।
- Secretary of State Marco Rubio: वह अमेरिका का मज़बूत प्रतिनिधित्व करेंगे।
- Deputy Defense Secretary Elbridge Colby: भारत जैसे देश में ट्रंप को अपने भरोसेमंद साथी की ज़रूरत थी।
Sergio Gor की नियुक्ति को अब US Senate की मंज़ूरी लेनी होगी। इसके बाद ही वे आधिकारिक रूप से भारत में US Ambassador का कार्यभार संभाल पाएंगे। फ़िलहाल Jorgan K. Andrews जनवरी 2025 से कार्यवाहक चार्ज डी’अफेयर्स के तौर पर दूतावास संभाल रहे हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
