आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत; दो साथी गंभीर घायलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपBREAKINGबिज़नेसGold Market Alert: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज के Latest RatesBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतBREAKINGदेश-हरपलLPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलावBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: 14 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, Delhi-NCR में तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran War Impact: रक्षा खर्च बढ़ने पर Trump ने मांगे अरबों डॉलर, संसद में नहीं बन रही सहमतिBREAKINGदेश-हरपलLove Affair से Murder तक: Ketan Agarwal Case में 2004 कॉल्स और डिजिटल सबूतों ने खोला राजBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत; दो साथी गंभीर घायलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोपBREAKINGबिज़नेसGold Market Alert: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज के Latest RatesBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतBREAKINGदेश-हरपलLPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलावBREAKINGदेश-हरपलIMD Weather Update: 14 राज्यों में भारी बारिश का Red Alert, Delhi-NCR में तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानीBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Iran War Impact: रक्षा खर्च बढ़ने पर Trump ने मांगे अरबों डॉलर, संसद में नहीं बन रही सहमतिBREAKINGदेश-हरपलLove Affair से Murder तक: Ketan Agarwal Case में 2004 कॉल्स और डिजिटल सबूतों ने खोला राज

NE

News Elementor

उज्जैन में हर्षा रिछारिया ने शुरू किया पहला प्रवचन, देवी शक्ति और शक्तिपीठों का बताया महत्व

Table of Content

Ujjain की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रहीं Harsha Richhariya ने संन्यास लेने के एक महीने के भीतर ही प्रवचन की शुरुआत कर दी है।

शुक्रवार को उज्जैन से करीब 22 किलोमीटर दूर लक्ष्मीपुरा गांव में आयोजित 108 कुंडीय यज्ञ के दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक मंच से प्रवचन दिया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे।

“हर्षानंद गिरी” नाम से किया प्रवचन

कार्यक्रम में जगह-जगह बड़े होर्डिंग लगाए गए थे, जिन पर “देवी प्रवचन – हर्षानंद गिरी” लिखकर उनकी तस्वीरें लगाई गई थीं।

दोपहर करीब एक बजे शुरू हुए प्रवचन में हर्षा ने देवी शक्ति, माता सती और 52 शक्तिपीठों का महत्व बताया। उन्होंने राजा दक्ष और माता सती की कथा का भी उल्लेख किया।

प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि बिना निमंत्रण कहीं नहीं जाना चाहिए। साथ ही 52 शक्तिपीठों और हिंदी वर्णमाला के 52 अक्षरों को जोड़ते हुए धार्मिक व्याख्या भी की।

19 अप्रैल को लिया था संन्यास

हर्षा रिछारिया ने 19 अप्रैल को उज्जैन के मोनी आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संन्यास लिया था।

संन्यास के बाद उन्होंने गृहस्थ जीवन त्यागकर “स्वामी हर्षानंद गिरी” नाम अपनाया। उनके संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी हुई थी।

पहली बार मंच से प्रवचन देने पहुंचीं

करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रवचन के दौरान हर्षा बीच-बीच में लिखित नोट्स देखकर बोलती नजर आईं।

बाद में उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के सामने बोलना उनके लिए नया अनुभव था और शुरुआत में वे काफी घबराई हुई थीं। हालांकि गुरु और माता के आशीर्वाद से वे प्रवचन कर सकीं।

श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

प्रवचन के दौरान व्यास गद्दी पर बैठीं हर्षा के चरण स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया समेत कई स्थानीय नेता और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रवचन समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने उन्हें दक्षिणा भी भेंट की।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत; दो साथी गंभीर घायल

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। रात 2 बजे हुआ हादसा पुलिस के अनुसार दुर्घटना रायपुर रोड स्थित सिरगिट्टी मोड़ के पास रात करीब 2 बजे हुई। स्कूटी पर सवार तीन युवक सिरगिट्टी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चकरभाठा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर हुई युवक की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार आकाश वर्मा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाईवा जब्त, चालक गिरफ्तार सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार में पसरा मातम युवा बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल युवकों के परिवार अस्पताल में उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान; मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 2019 में हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के मधुपुर निवासी अदिति मौर्य (28) की शादी 10 फरवरी 2019 को बिलासपुर के दयालबंद मधुबन रोड निवासी रविकांत मौर्य से हुई थी। दंपती की 13 महीने की एक बेटी भी है। रविकांत तिफरा सब्जी मंडी में व्यवसाय करता है। पति का दावा- फांसी लगाने की कोशिश की थी पुलिस को दिए बयान में रविकांत ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ ऊपर कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे थी। जब वह नीचे पहुंचा तो पत्नी बेड पर पड़ी मिली। उसका कहना है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन फंदा खुलने के कारण वह नीचे गिर गई। शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अदिति को पति और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि अदिति अक्सर फोन पर मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी। उनका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से अदिति से सीधे बात नहीं हो पा रही थी। जब भी परिवार वाले संपर्क करने की कोशिश करते थे, पति किसी न किसी बहाने से बात नहीं करवाता था। दूसरी महिला से संबंध को लेकर था विवाद मृतका के भाई अभिषेक वर्मा ने आरोप लगाया कि रविकांत का किसी दूसरी महिला से संबंध था। उनके मुताबिक, एक सप्ताह पहले अदिति ने पति के मोबाइल चैट का वीडियो बनाकर अपनी बड़ी बहन को भेजा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 23 जून को मारपीट का आरोप मायके पक्ष का दावा है कि 23 जून को भी अदिति के साथ मारपीट की गई थी। जब परिवार वालों ने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। कुछ देर बाद अदिति की मौत की खबर मिली। सूचना मिलने पर परिजन उत्तर प्रदेश से बिलासपुर पहुंचे, जहां अस्पताल में उन्हें अदिति की मौत की जानकारी दी गई। शरीर पर मिले चोट के निशान परिजनों का आरोप है कि अदिति के हाथ, पैर, गर्दन और कान पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि जिस जगह फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां परिस्थितियां संदिग्ध हैं। उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है। मृतका के भाई और अन्य परिजनों ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट का इंतजार शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Gold

Gold Market Alert: सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते, जानें आज के Latest Rates

अगर आप सो Gold या Silver खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ तीन दिनों के भीतर सोना करीब ₹7,500 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमतों में ₹21,700 प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। कीमती धातुओं में आई इस नरमी ने आम ग्राहकों से लेकर निवेशकों तक का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। खास बात यह है कि शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन से पहले आई यह गिरावट खरीदारी करने वालों के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है। क्यों गिर रहे हैं सोने और चांदी के दाम? बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलते आर्थिक हालात इस गिरावट की बड़ी वजह हैं। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने सोने और चांदी में मुनाफावसूली शुरू कर दी है। वैश्विक बाजार में मांग कमजोर होने का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए हैं। आज क्या है सोने का भाव? देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं 22 कैरेट सोना भी पहले की तुलना में काफी सस्ता हुआ है। हालांकि अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग लंबे समय से कीमतों के कम होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए मौजूदा स्तर आकर्षक माना जा सकता है। चांदी में भी बड़ी टूट सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। कुछ ही दिनों में चांदी ₹21,700 प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। औद्योगिक मांग में नरमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव के कारण चांदी के भाव लगातार नीचे आ रहे हैं। हालांकि बाजार जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि में चांदी की मांग मजबूत रह सकती है, इसलिए निवेशक इसे भी नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। निवेशकों के लिए क्या है सलाह? विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा गिरावट को घबराने की बजाय अवसर के रूप में देखा जा सकता है। यदि आपका लक्ष्य लंबी अवधि का निवेश है, तो चरणबद्ध तरीके से खरीदारी पर विचार किया जा सकता है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। ऐसे में एकमुश्त निवेश करने के बजाय कीमतों पर नजर रखना बेहतर रणनीति हो सकती है। ग्राहकों के लिए राहत की खबर हाल के महीनों में सोने और चांदी के रिकॉर्ड ऊंचे दामों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया था। लेकिन अब कीमतों में आई इस नरमी से ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिली है। शादी, सगाई या त्योहारों के लिए आभूषण खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हेरियर कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। कूड़न गांव के पास तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। काम से लौटते वक्त हुआ हादसा पुलिस के अनुसार खैरी गांव निवासी वीरेंद्र भूमिया (40) और नरेश भूमिया (42) देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कूड़न गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हेरियर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वीरेंद्र भूमिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल तड़पता रहा, मदद को आगे नहीं आए लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलने पर भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मदद की अपील की, लेकिन काफी देर तक कोई तैयार नहीं हुआ। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने खुद घायल नरेश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 10 मिनट पहले घर पहुंचने की कही थी बात मृतक वीरेंद्र के पिता ने बताया कि हादसे से करीब 10 मिनट पहले बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंचने वाला है। परिवार उसके इंतजार में था, लेकिन कुछ देर बाद दुर्घटना की दुखद सूचना मिली। परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों के अनुसार दोनों युवक निजी वाहन चलाने का काम करते थे और रोजी-रोटी के लिए अक्सर जबलपुर आते-जाते रहते थे। दोनों शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। एक ही हादसे में दो परिवारों के सहारे छिन जाने से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार जब्त, आरोपी चालक की तलाश जारी भेड़ाघाट थाने में पदस्थ एएसआई तेजराम ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल हेरियर कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
LPG

LPG Consumers Alert: OTP Delivery से लेकर e-KYC तक, जानिए जून के बड़े बदलाव

अगर आपके घर में LPG गैस कनेक्शन है, तो जून 2026 आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सरकार और तेल कंपनियों ने गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए नियम लागू किए हैं। इनमें 30 दिन वाला नया नियम, OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम और e-KYC की आखिरी तारीख जैसे बदलाव शामिल हैं। खास बात यह है कि इन नियमों का असर करोड़ों घरेलू गैस उपभोक्ताओं और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में समय रहते इन बदलावों को समझना जरूरी है। PNG Connection वालों के लिए आया 30 दिन का नया नियम सरकार ने “One Household, One Fuel Connection” नीति के तहत एक नया नियम लागू किया है। इसके अनुसार, जिन घरों में PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन सक्रिय हो चुका है, उन्हें 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। सरकार का मानना है कि एक ही घर में PNG और LPG दोनों सुविधाएं रखने से गैस संसाधनों का बेहतर उपयोग नहीं हो पाता। यही वजह है कि अब PNG उपलब्ध होने के बाद LPG कनेक्शन बनाए रखना आसान नहीं होगा। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ट्रांसफर वाउचर की सुविधा भी दी जा रही है। यदि भविष्य में कोई परिवार ऐसे क्षेत्र में शिफ्ट होता है जहां PNG सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वह LPG कनेक्शन दोबारा शुरू करा सकता है। Gas Cylinder Delivery के लिए OTP हुआ अनिवार्य अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी पहले जैसी नहीं रहेगी। तेल कंपनियों ने OTP आधारित सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य बना दिया है। जब भी ग्राहक सिलेंडर बुक करेगा, उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। डिलीवरी के समय इस OTP को साझा करने के बाद ही सिलेंडर सौंपा जाएगा। इस कदम का उद्देश्य फर्जी डिलीवरी, गलत बुकिंग और सब्सिडी में होने वाली गड़बड़ियों को रोकना है। 30 June तक पूरा करें LPG e-KYC सरकार ने LPG उपभोक्ताओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा करने की सलाह दी है। यदि निर्धारित समय सीमा तक e-KYC नहीं कराया जाता है, तो सब्सिडी मिलने में परेशानी आ सकती है। कुछ मामलों में DBT (Direct Benefit Transfer) का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि e-KYC का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे। e-KYC कराने का सबसे आसान तरीका अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह प्रक्रिया बेहद सरल है। आप निम्न माध्यमों से e-KYC पूरा कर सकते हैं: कुछ मिनटों की प्रक्रिया पूरी करके आप भविष्य की किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। आखिर क्यों लागू किए जा रहे हैं ये नए नियम? पिछले कुछ वर्षों में डुप्लीकेट गैस कनेक्शन, फर्जी लाभार्थियों और सब्सिडी से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं। सरकार का दावा है कि नए नियमों से व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में LPG की उपलब्धता बढ़ाने और गैस वितरण प्रणाली को मजबूत करने में भी इन बदलावों की अहम भूमिका मानी जा रही है। उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह अगर आपके पास LPG कनेक्शन है तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपकी e-KYC पूरी हुई है या नहीं। साथ ही अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में अपडेट रखें ताकि OTP से जुड़ी किसी समस्या का सामना न करना पड़े। PNG उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को नए 30 दिन वाले नियम पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि समय सीमा पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन परेशानी का कारण बन सकता है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.