संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission (UPSC) ने साल 2027 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सिविल सेवा परीक्षा (IAS), IPS, IFS, NDA, CDS समेत कुल 27 बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया गया है। अब लाखों उम्मीदवार अपनी तैयारी को पहले से बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे।
यूपीएससी की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 23 मई 2027 को आयोजित होगी। वहीं, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी और यह पांच दिनों तक चलेगी।
इसके अलावा NDA, CDS, इंजीनियरिंग सर्विस, जियो-साइंटिस्ट और अन्य कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। आयोग ने साफ किया है कि परिस्थितियों के अनुसार परीक्षा तिथियों में बदलाव भी किया जा सकता है।
UPSC 2027 की प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें
- UPSC CSE Prelims 2027 – 23 मई 2027
- UPSC CSE Mains 2027 – 20 अगस्त 2027 से
- NDA & NA Exam (I) 2027 – 11 अप्रैल 2027
- CDS Exam (I) 2027 – 11 अप्रैल 2027
- NDA & NA Exam (II) 2027 – 19 सितंबर 2027
- CDS Exam (II) 2027 – 19 सितंबर 2027
उम्मीदवारों के लिए क्यों जरूरी है यह कैलेंडर?
हर साल लाखों युवा यूपीएससी की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा कैलेंडर जारी होने से उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई, टेस्ट सीरीज और रिवीजन की रणनीति बनाने में काफी मदद मिलती है। खासकर वे छात्र जो पहली बार UPSC की तैयारी शुरू कर रहे हैं, उनके लिए यह शेड्यूल बेहद उपयोगी माना जा रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC Exam Calendar 2027
उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
अधिक जानकारी और शिक्षा जगत की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Deshharpal News Portal
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
