Venezuela के राष्ट्रपति Nicolas Maduro को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया। इस दौरान मादुरो ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें किडनैप किया गया है। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध बताया।
कोर्ट में पेशी के दौरान मादुरो ने कहा कि यह मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और उनका किसी भी तरह के अपराध से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है।
मादुरो के मुताबिक, यह कार्रवाई वेनेजुएला की संप्रभुता पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी से न सिर्फ वेनेजुएला, बल्कि दुनिया भर के लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है।
इस पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति भी गरमा गई है। कई देशों ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है, जबकि कुछ देशों ने इसे कानून के दायरे में बताया है। वहीं, वेनेजुएला में मादुरो के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल न्यूयॉर्क कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है और पूरी दुनिया की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हुई है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
