‘War 2’ – भगवद गीता का श्लोक और जबरदस्त एक्शन ने जीता दिल
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘War 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, पावरफुल डायलॉग्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस को रोमांचित कर दिया।
इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही भगवद गीता के श्लोक से होती है, जो फिल्म को एक आध्यात्मिक और गंभीर टच देता है। ऋतिक और जूनियर NTR की स्क्रीन पर टक्कर फैंस को बहुत पसंद आ रही है।
हालांकि, ट्रेलर में कियारा आडवाणी भी एक्शन करते हुए दिखती हैं, लेकिन उनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी कम रही। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने कियारा के कम रोल को लेकर सवाल उठाए हैं।
फिल्म में हाई लेवल एक्शन सीन्स, मॉडर्न लोकेशन्स और इंटेंस डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। ये फिल्म ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की अगली कड़ी है, जिसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
‘वॉर 2’ इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी और एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
