थाईलैंड (Thailand) और कंबोडिया (Cambodia) के बीच सीमा विवाद (Border Conflict) एक बार फिर गंभीर रूप ले चुका है। बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए Travel Advisory जारी की है, जिसमें 7 थाई प्रांतों (Provinces) की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी गई है।
भारत की एडवाइजरी: इन 7 थाई प्रांतों में जाने से बचें (Avoid These Thai Provinces)
भारतीय दूतावास, बैंकॉक ने थाईलैंड में रह रहे या आने वाले भारतीयों को इन 7 संवेदनशील प्रांतों में यात्रा न करने की सलाह दी है:
- Ubon Ratchathani
- Surin
- Sisaket
- Buriram
- Sa Kaeo
- Chanthaburi
- Trat
क्या हो रहा है Thailand-Cambodia Border पर?
- 24 जुलाई को प्रसात टा मुएन थॉम मंदिर क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हुई।
- अब तक संघर्ष 12 स्थानों तक फैल चुका है।
- थाई सेना ने F-16 Fighter Jets का इस्तेमाल करते हुए हवाई हमले किए।
- कंबोडिया ने आरोप लगाया कि थाई विमानों ने सिविल हॉस्पिटल को भी टारगेट किया।
हताहतों और नुकसान की जानकारी (Casualties & Damage)
| देश | नागरिक मृत | घायल | विस्थापित लोग |
|---|---|---|---|
| थाईलैंड | 14 | 46+ | 58,000+ |
| कंबोडिया | 1 | दर्जनों | 4,000+ |
दोनों देशों ने एक-दूसरे के राजदूत निष्कासित कर दिए हैं और सभी बॉर्डर क्रॉसिंग बंद कर दिए गए हैं।
भारतीयों के लिए जरूरी सलाह
- ऊपर दिए गए 7 प्रांतों की यात्रा से पूरी तरह बचें।
- किसी भी आपात स्थिति में Indian Embassy in Thailand से संपर्क करें।
- TAT Newsroom और थाई अथॉरिटीज़ से अपडेट लेते रहें।
- यात्रा पहले से प्लान की है तो उसे स्थगित करने पर विचार करें।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
