आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलDelhi SIR Draft Voter List: 47.7 लाख नाम बाहर, ऐसे Check करें अपना नामBREAKINGदेश-हरपलMaharashtra में फिर बढ़ी सियासी गर्मी, Mumbai Bank Election में BJP और शिंदे सेना की भिड़ंतBREAKINGप्रदेशUP के झरने में फंसे पर्यटक, चित्रकूट में घरों में घुसा 5 फीट तक कीचड़BREAKINGदेश-हरपलDelhi में 16 साल की छात्रा से बस में Gang Rape, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: तबाही के बीच Bank से बड़ी बरामदगी, ₹50 करोड़ का Gold और Cash मिलाBREAKINGदेश-हरपलSCO Summit में PM Modi: किर्गिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री, Putin से मुलाकात आज Xi Jinping भी रहेंगे मौजूदBREAKINGप्रदेशSinger Murder Case में बड़ा एक्शन: पुलिस Encounter में 2 शूटर ढेरBREAKINGदेश-हरपलCanada में RSS Chief Mohan Bhagwat बोले- दुनिया को परिवार मानना Bharat की सोचBREAKINGदेश-हरपलDelhi SIR Draft Voter List: 47.7 लाख नाम बाहर, ऐसे Check करें अपना नामBREAKINGदेश-हरपलMaharashtra में फिर बढ़ी सियासी गर्मी, Mumbai Bank Election में BJP और शिंदे सेना की भिड़ंतBREAKINGप्रदेशUP के झरने में फंसे पर्यटक, चित्रकूट में घरों में घुसा 5 फीट तक कीचड़BREAKINGदेश-हरपलDelhi में 16 साल की छात्रा से बस में Gang Rape, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तारBREAKINGदेश-हरपलNepal Flood: तबाही के बीच Bank से बड़ी बरामदगी, ₹50 करोड़ का Gold और Cash मिलाBREAKINGदेश-हरपलSCO Summit में PM Modi: किर्गिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री, Putin से मुलाकात आज Xi Jinping भी रहेंगे मौजूदBREAKINGप्रदेशSinger Murder Case में बड़ा एक्शन: पुलिस Encounter में 2 शूटर ढेरBREAKINGदेश-हरपलCanada में RSS Chief Mohan Bhagwat बोले- दुनिया को परिवार मानना Bharat की सोच

भोपाल मेट्रो की बड़ी खबर: CMRS टीम ट्रैक पर उतरी, 4 बजे तक चलेगा निरीक्षण — नवंबर में शुरू हो सकता है कॉमर्शियल रन

Table of Content

भोपाल मेट्रो को शुरू करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ गया है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम अब सीधे मेट्रो ट्रैक पर निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से टीम का निरीक्षण शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान टीम खुद मेट्रो में सफर कर सारे तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है

तीन दिन के भोपाल दौरे पर CMRS टीम

नई दिल्ली से आई टीम ने गुरुवार को डिपो, एम्स स्टेशन तक के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा उपायों की जांच की। आरकेएमपी स्टेशन पर रेल ट्रैक की ढाल और पानी निकासी की जांच के लिए ट्रैक पर पानी छोड़ा गया।

पहले दिन टीम लगभग 8 घंटे मेट्रो प्रोजेक्ट की हर डिटेल जांचती रही। सुभाषनगर डिपो में पूरे प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी देखा गया।

दूसरे दिन भी भारी निरीक्षण, मेट्रो में सफर कर होगी जांच

शुक्रवार को फिर सुबह 10 बजे से निरीक्षण शुरू हुआ। टीम मेट्रो में बैठकर ट्रैक पर जा रही है ताकि मेट्रो के अंदर से ही हर तकनीकी बिंदु की सटीक जांच की जा सके।

CMRS क्या करता है?

किसी भी मेट्रो को यात्रियों के लिए शुरू करने से पहले अंतिम सुरक्षा स्वीकृति CMRS ही देता है।
टीम इन बिंदुओं पर जांच कर रही है:

  • ट्रैक
  • सिग्नलिंग
  • ब्रेक सिस्टम
  • स्टेशन सुरक्षा
  • आपात निकासी
  • ट्रेन संचालन से जुड़े अन्य पैरामीटर

अगर कोई कमी मिलती है तो उसे ठीक किए बिना मेट्रो को चलाने की अनुमति नहीं मिलती। पिछले दौरे में जो खामियां मिली थीं, उन्हें अब तक ठीक किया जा चुका है। इसलिए इस बार टीम से “ओके रिपोर्ट” मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहली बार भोपाल पहुंचे मेट्रो कमिश्नर

नए मेट्रो कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता पहली बार भोपाल आए हैं। टीम वही पुरानी है, इसलिए कॉमर्शियल रन में रुकावट की संभावना कम मानी जा रही है।

अक्टूबर में नहीं मिली अनुमति, अब नवंबर में दौड़ने की उम्मीद

सरकार ने पहले अक्टूबर में मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बिहार चुनाव की वजह से निरीक्षण में देरी हुई।
अब माना जा रहा है कि नवंबर में भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए ट्रैक पर दौड़ सकती है।

सीएमआरएस की रिपोर्ट सीधे राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, और मंजूरी मिलते ही कॉमर्शियल रन की फाइनल डेट घोषित होगी।
संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल मेट्रो के पहले यात्री बनें।

पहले ही मिल चुकी है RDSO की ओके रिपोर्ट

रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) पहले ही मेट्रो की टेस्टिंग कर अपनी ओके रिपोर्ट दे चुका है। वहीं से दस्तावेज CMRS को भेजे गए, जिसके बाद निरीक्षण तय हुआ।

2018 में शुरू हुआ था मेट्रो प्रोजेक्ट

  • पहला रूट: एम्स से करोंद (16.05 किमी)
  • प्राथमिकता कॉरिडोर: एम्स से सुभाषनगर (6.22 किमी)
  • सुभाषनगर से RKMपी तक का काम पूरा
  • अलकापुरी, एम्स और DRM स्टेशन पर अंतिम काम जारी
  • दो बड़े स्टील ब्रिज भी बन चुके हैं

3 अक्टूबर 2023 को पहला ट्रायल हुआ था, जब तब के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो में सफर किया था।

अब CMRS की रिपोर्ट का इंतजार है — और उसके बाद भोपाल मेट्रो आम लोगों के लिए कभी भी शुरू हो सकती है।

For more info visit: deshharpal.com भोपाल मेट्रो को शुरू करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ गया है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम अब सीधे मेट्रो ट्रैक पर निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से टीम का निरीक्षण शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान टीम खुद मेट्रो में सफर कर सारे तकनीकी और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है।

तीन दिन के भोपाल दौरे पर CMRS टीम

नई दिल्ली से आई टीम ने गुरुवार को डिपो, एम्स स्टेशन तक के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा उपायों की जांच की। आरकेएमपी स्टेशन पर रेल ट्रैक की ढाल और पानी निकासी की जांच के लिए ट्रैक पर पानी छोड़ा गया।

पहले दिन टीम लगभग 8 घंटे मेट्रो प्रोजेक्ट की हर डिटेल जांचती रही। सुभाषनगर डिपो में पूरे प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन भी देखा गया।

दूसरे दिन भी भारी निरीक्षण, मेट्रो में सफर कर होगी जांच

शुक्रवार को फिर सुबह 10 बजे से निरीक्षण शुरू हुआ। टीम मेट्रो में बैठकर ट्रैक पर जा रही है ताकि मेट्रो के अंदर से ही हर तकनीकी बिंदु की सटीक जांच की जा सके।

CMRS क्या करता है?

किसी भी मेट्रो को यात्रियों के लिए शुरू करने से पहले अंतिम सुरक्षा स्वीकृति CMRS ही देता है।
टीम इन बिंदुओं पर जांच कर रही है:

  • ट्रैक
  • सिग्नलिंग
  • ब्रेक सिस्टम
  • स्टेशन सुरक्षा
  • आपात निकासी
  • ट्रेन संचालन से जुड़े अन्य पैरामीटर

अगर कोई कमी मिलती है तो उसे ठीक किए बिना मेट्रो को चलाने की अनुमति नहीं मिलती। पिछले दौरे में जो खामियां मिली थीं, उन्हें अब तक ठीक किया जा चुका है। इसलिए इस बार टीम से “ओके रिपोर्ट” मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पहली बार भोपाल पहुंचे मेट्रो कमिश्नर

नए मेट्रो कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता पहली बार भोपाल आए हैं। टीम वही पुरानी है, इसलिए कॉमर्शियल रन में रुकावट की संभावना कम मानी जा रही है।

अक्टूबर में नहीं मिली अनुमति, अब नवंबर में दौड़ने की उम्मीद

सरकार ने पहले अक्टूबर में मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बिहार चुनाव की वजह से निरीक्षण में देरी हुई।
अब माना जा रहा है कि नवंबर में भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए ट्रैक पर दौड़ सकती है।

सीएमआरएस की रिपोर्ट सीधे राज्य सरकार को सौंपी जाएगी, और मंजूरी मिलते ही कॉमर्शियल रन की फाइनल डेट घोषित होगी।
संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल मेट्रो के पहले यात्री बनें।

पहले ही मिल चुकी है RDSO की ओके रिपोर्ट

रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) पहले ही मेट्रो की टेस्टिंग कर अपनी ओके रिपोर्ट दे चुका है। वहीं से दस्तावेज CMRS को भेजे गए, जिसके बाद निरीक्षण तय हुआ।

2018 में शुरू हुआ था मेट्रो प्रोजेक्ट

  • पहला रूट: एम्स से करोंद (16.05 किमी)
  • प्राथमिकता कॉरिडोर: एम्स से सुभाषनगर (6.22 किमी)
  • सुभाषनगर से RKMपी तक का काम पूरा
  • अलकापुरी, एम्स और DRM स्टेशन पर अंतिम काम जारी
  • दो बड़े स्टील ब्रिज भी बन चुके हैं

3 अक्टूबर 2023 को पहला ट्रायल हुआ था, जब तब के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो में सफर किया था।

अब CMRS की रिपोर्ट का इंतजार है — और उसके बाद भोपाल मेट्रो आम लोगों के लिए कभी भी शुरू हो सकती है।

For more info visit: www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

SIR

Delhi SIR Draft Voter List: 47.7 लाख नाम बाहर, ऐसे Check करें अपना नाम

दिल्ली में SIR (Special Intensive Revision) के तहत Draft Voter List जारी होने के बाद मतदाताओं के बीच हलचल बढ़ गई है। नई सूची में करीब 47.7 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। यह आंकड़ा सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतने नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर क्यों रह गए और जिन लोगों का नाम नहीं है, वे अब क्या करें? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ड्राफ्ट लिस्ट में नाम नहीं होना अंतिम रूप से वोटर लिस्ट से नाम कटने का मतलब नहीं है। पात्र मतदाताओं को अपना नाम वापस शामिल कराने के लिए दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। दिल्ली में कितने मतदाता, कितने नाम Draft List में? SIR से पहले दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता दर्ज थे। Revision के दौरान करीब 97.5 लाख मतदाताओं के Enumeration Forms प्राप्त हुए और उन्हें डिजिटल किया गया। इसके आधार पर करीब 97.5 लाख नाम Draft Electoral Roll में शामिल किए गए हैं। दूसरी ओर, करीब 47.7 लाख नाम फिलहाल ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन मामलों को मुख्य रूप से Absent, Shifted, Dead, Duplicate and Others (ASDDO) जैसी श्रेणियों में रखा गया है। यानी कई मामलों में मतदाता का पता बदल चुका हो सकता है, किसी व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी हो सकती है या रिकॉर्ड में एक से ज्यादा एंट्री होने की संभावना हो सकती है। नाम नहीं मिला तो क्या करें? अगर आपने SIR के दौरान अपना Enumeration Form जमा किया था, लेकिन Draft Voter List में नाम नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। Election authorities ने ऐसे लोगों को Claim और Objection दाखिल करने का मौका दिया है। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। पात्र व्यक्ति अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के लिए Form 6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अधिकारियों की ओर से दस्तावेजों और दावे की जांच की जाएगी। जरूरी होने पर संबंधित व्यक्ति से अतिरिक्त जानकारी या दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। Final Voter List कब आएगी? Draft Electoral Roll जारी होने के बाद अब अगला चरण claims और objections का है। इस दौरान जिन लोगों के नाम गलती से छूट गए हैं, उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 अक्टूबर 2026 तक नोटिस और दावों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 4 नवंबर 2026 को Delhi की Final Voter List जारी की जाएगी। SIR में क्यों हटाए गए इतने नाम? SIR का उद्देश्य वोटर लिस्ट को अपडेट करना और उसमें मौजूद गलत या पुराने रिकॉर्ड की पहचान करना है। लंबे समय से दिल्ली में रह रहे लेकिन पता बदल चुके मतदाताओं, मृत व्यक्तियों के नाम, डुप्लीकेट एंट्री और अन्य संदिग्ध रिकॉर्ड की जांच इस प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में नाम Draft List से बाहर होने के बाद अब यह भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि कोई वास्तविक और पात्र मतदाता गलती से मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। अलग-अलग इलाकों में अलग रहा Verification दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर Enumeration Forms के digitisation का प्रतिशत भी एक जैसा नहीं रहा। रिपोर्ट के मुताबिक रोहिणी में करीब 83.43% फॉर्म डिजिटाइज हुए, जबकि तुगलकाबाद में यह आंकड़ा करीब 52.15% रहा। इसी वजह से अब Draft Roll के बाद शुरू होने वाली Claim और Objection प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। Delhi Voter List में नाम जरूर Check करें अगर आप दिल्ली के मतदाता हैं, तो इस समय सबसे जरूरी काम है कि Draft Voter List में अपना नाम जरूर चेक करें। खासकर उन लोगों को ध्यान देना चाहिए जिनका पता हाल के वर्षों में बदला है या जिनके Enumeration Form को लेकर कोई समस्या हुई थी। अगर नाम नहीं मिलता है और आप मतदान के लिए पात्र हैं, तो 30 सितंबर 2026 से पहले Claim दाखिल करना जरूरी होगा। Final Voter List में नाम शामिल होने के बाद ही आगामी चुनाव में मतदान का अधिकार सुनिश्चित होगा। Delhi SIR Voter List की Important Dates हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
BJP

Maharashtra में फिर बढ़ी सियासी गर्मी, Mumbai Bank Election में BJP और शिंदे सेना की भिड़ंत

महाराष्ट्र की राजनीति में BJP और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना एक बार फिर आमने-सामने नजर आ सकती है। इस बार मामला किसी विधानसभा सीट या बड़े राजनीतिक चुनाव का नहीं, बल्कि Mumbai Bank Election का है। मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में शिंदे गुट के उतरने की चर्चा ने महायुति के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। BJP और शिंदे की शिवसेना राज्य में महायुति सरकार की सहयोगी हैं, लेकिन स्थानीय चुनावों में दोनों दलों के बीच वर्चस्व की लड़ाई कई बार सामने आती रही है। ऐसे में मुंबई बैंक चुनाव को भी सिर्फ सहकारी संस्था का चुनाव मानकर नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। Mumbai Bank Election में सीधा मुकाबला? मुंबई बैंक का चुनाव सहकारिता क्षेत्र में काफी अहम माना जाता है। बैंक से जुड़े चुनाव में अलग-अलग राजनीतिक गुटों की सक्रियता रहती है। यही वजह है कि अगर BJP और शिंदे सेना अपने-अपने पैनल के साथ मैदान में उतरती हैं तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। शिंदे गुट की ओर से चुनाव लड़ने की तैयारी की खबर के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि BJP की रणनीति क्या रहती है। दोनों दलों के अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में आने पर चुनाव सीधे तौर पर राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन में बदल सकता है। महायुति में साथ, चुनाव में अलग राह महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना का शिंदे गुट सत्ता में साझेदार हैं। दोनों दलों ने कई बड़े चुनावों में साथ मिलकर रणनीति बनाई है। लेकिन स्थानीय स्तर पर परिस्थितियां हमेशा इतनी आसान नहीं रहतीं। मुंबई और ठाणे जैसे इलाकों में संगठन और राजनीतिक प्रभाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच प्रतिस्पर्धा पहले भी देखने को मिली है। सहकारी संस्थाओं के चुनाव इस लिहाज से खास होते हैं, क्योंकि इनके नतीजे स्थानीय संगठन की पकड़ और नेताओं के प्रभाव का संकेत भी देते हैं। Thane Bank Election ने भी दिखाया था टकराव मुंबई बैंक से पहले ठाणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक का चुनाव भी BJP और शिंदे सेना के बीच चर्चा में रहा था। दोनों दलों के बीच राजनीतिक समीकरणों को लेकर अलग-अलग दावे और रणनीतियां सामने आई थीं। हालांकि बाद में कुछ मौकों पर दोनों पक्षों ने मिलकर भी काम किया। यही महाराष्ट्र की महायुति की राजनीति की खासियत है—जहां सत्ता में गठबंधन कायम है, वहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक मुकाबला भी चलता रहता है। Mumbai Politics के लिए क्यों अहम है यह चुनाव? मुंबई सिर्फ महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी नहीं है, बल्कि प्रदेश की राजनीति का भी बड़ा केंद्र है। यहां किसी भी चुनाव में संगठनात्मक प्रदर्शन को राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है। अगर मुंबई बैंक चुनाव में BJP और शिंदे सेना अलग-अलग खेमों में उतरती हैं, तो इससे दोनों दलों को अपनी जमीनी ताकत परखने का मौका मिलेगा। साथ ही चुनाव के नतीजे आने वाले स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिए भी संकेत दे सकते हैं। अब सबकी नजर चुनावी रणनीति पर फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या BJP और शिंदे सेना Mumbai Bank Election में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी या आखिरी समय में कोई समझौता हो जाएगा? शिंदे गुट की संभावित एंट्री ने मुकाबले को पहले ही दिलचस्प बना दिया है। अगर दोनों पक्ष आमने-सामने आते हैं तो यह सिर्फ बैंक के बोर्ड पर कब्जे की लड़ाई नहीं होगी, बल्कि मुंबई में अपने राजनीतिक प्रभाव का संदेश देने की कोशिश भी मानी जाएगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
UP के झरने में फंसे पर्यटक, चित्रकूट में घरों में घुसा 5 फीट तक कीचड़

UP के झरने में फंसे पर्यटक, चित्रकूट में घरों में घुसा 5 फीट तक कीचड़

UP और बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। कहीं तेज बहाव के चलते पर्यटक घंटों फंसे रहे तो कहीं बाढ़ और जलभराव ने लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कई परिवारों के सामने अपना सामान बचाने और सुरक्षित जगह जाने की चुनौती खड़ी हो गई है। यूपी के वाटरफॉल में 3 घंटे फंसे पर्यटक उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बारिश के बाद झरनों और आसपास के इलाकों में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। वाटरफॉल घूमने पहुंचे कई पर्यटक तेज पानी के बीच फंस गए। बताया जा रहा है कि पर्यटक करीब 3 घंटे तक वहां फंसे रहे। पानी का बहाव कम होने के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बारिश के कारण पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। जिस जगह लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचे थे, वहीं कुछ समय के लिए डर और चिंता का माहौल बन गया। चित्रकूट में घरों में घुसा 5 फीट तक कीचड़ चित्रकूट के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ की समस्या पैदा हो गई। कुछ घरों में करीब 5 फीट तक कीचड़ भर गया। इससे लोगों के घरों में रखा सामान खराब हो गया और रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आई बाढ़ और पानी के तेज बहाव ने उनकी परेशानियां बढ़ा दीं। कई परिवारों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बिहार में गंगा ने 8 घरों को निगला बिहार में भी गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। नदी के कटाव की वजह से कई इलाकों में घरों पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गंगा के तेज कटाव में 8 घर नदी में समा गए। घर खोने वाले परिवारों के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। लोगों की आंखों के सामने उनका आशियाना नदी में समा गया। प्रभावित परिवार अब सुरक्षित ठिकाने और प्रशासन से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। बारिश और बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की चिंता यूपी और बिहार में बारिश के बाद बने हालात ने एक बार फिर नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें सामने ला दी हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश जहां किसानों और जलस्रोतों के लिए राहत लेकर आती है, वहीं ज्यादा बारिश कई परिवारों के लिए मुसीबत बन जाती है। इस बार भी कई लोगों को अपने घर, सामान और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजों का नुकसान उठाना पड़ा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Delhi में 16 साल की छात्रा से बस में Gang Rape, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi में 16 साल की छात्रा से बस में Gang Rape, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi में एक 16 साल की छात्रा के साथ चलती बस में गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा को ग्रेटर नोएडा से बस में बैठाया गया और इसके बाद बस करीब 47 किलोमीटर तक चलती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे हुए थे, जिससे अंदर क्या हो रहा है, इसका बाहर से पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। ग्रेटर नोएडा से बस में बैठी थी छात्रा पुलिस के मुताबिक, नाबालिग छात्रा ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस में मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। घटना के दौरान बस को लगातार चलाया जाता रहा और वह करीब 47 किलोमीटर तक पहुंच गई। शीशों पर लगे थे पर्दे बताया जा रहा है कि बस के शीशों पर पर्दे लगे हुए थे। इस वजह से बस के अंदर होने वाली गतिविधियां बाहर से दिखाई नहीं दे रही थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा सबसे जरूरी घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल और दर्दनाक समय है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान बस में और कौन-कौन लोग मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Nepal

Nepal Flood: तबाही के बीच Bank से बड़ी बरामदगी, ₹50 करोड़ का Gold और Cash मिला

Nepal में बाढ़ का पानी कम होने के बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावित बैंक परिसर का जायजा लिया। जांच के दौरान बैंक के भीतर रखे सोने और नकदी का पता चला। इसके बाद पूरी संपत्ति को सुरक्षा के बीच बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बाढ़ जैसी आपदा के बीच बैंक से इतनी बड़ी मात्रा में सोना और Cash मिलने की खबर ने लोगों का ध्यान खींचा है। बरामद संपत्ति की सुरक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की निगरानी में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। Nepal में Rescue Operation तेज नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में Rescue Operation लगातार जारी है। कई जगहों पर लोग अब भी पानी और जलभराव के बीच मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। राहत टीमें प्रभावित परिवारों तक पहुंचने और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हैं। जहां सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां राहत दलों को अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद बचावकर्मी नावों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। घरों और दुकानों में घुसा पानी भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में घरों, दुकानों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। पानी भरने से लोगों का सामान भी प्रभावित हुआ है। कई परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को नदी, नाले और ज्यादा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। राहत एजेंसियां जरूरत के मुताबिक प्रभावित इलाकों में भोजन और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में लगी हैं। बाढ़ के बीच बड़ी चुनौती है राहत कार्य नेपाल में इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित इलाकों में जरूरी सेवाएं बहाल करना है। लापता लोगों की तलाश और नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। बैंक से बरामद करोड़ों रुपये का सोना और नकदी भी इस रेस्क्यू अभियान का अहम हिस्सा है। अधिकारियों की निगरानी में इसे सुरक्षित रखा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर राहत टीमें बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचने में जुटी हैं। फिलहाल Nepal Flood के बीच Rescue Operation जारी है और प्रशासन की नजर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों पर बनी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.