आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलतिरुपति मंदिर में चेन्नई के भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत 208 करोड़ रुपए◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा◆BREAKINGदेश-हरपलUP Election 2027: महिलाओं को ₹40 हजार, युवाओं को रोजगार; अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा◆BREAKINGदेश-हरपलTirupati Gold Donation: तिरुपति बालाजी को चढ़ाया 121 किलो सोना, ₹206 करोड़ के दान ने सबको चौंकाया◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆BREAKINGदेश-हरपलतिरुपति मंदिर में चेन्नई के भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत 208 करोड़ रुपए◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा◆BREAKINGदेश-हरपलUP Election 2027: महिलाओं को ₹40 हजार, युवाओं को रोजगार; अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा◆BREAKINGदेश-हरपलTirupati Gold Donation: तिरुपति बालाजी को चढ़ाया 121 किलो सोना, ₹206 करोड़ के दान ने सबको चौंकाया◆BREAKINGमध्य प्रदेशउज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा में दरारें आने का दावा, भक्तों ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भोपाल में युवक की बेरहमी से हत्या, पीठ-गर्दन पर धारदार हथियार से वार; सिर पर मिले पत्थर

Table of Content

भोपाल के छोला इलाके में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मालीखेड़ी स्थित टिटोडी घाट पर करीब 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। सूचना मिलने पर छोला थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उसकी पीठ और गर्दन पर धारदार हथियार से दो वार किए गए हैं। वहीं, सिर पर पत्थरों से हमला कर कुचलने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर शव के सिर के ऊपर दो पत्थर भी मिले हैं। चोटों की प्रकृति को देखते हुए पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एसआई मोहनलाल के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 साल है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहां और किन परिस्थितियों में की गई।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास स्थित मल्टी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सबसे पहले शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तिरुपति मंदिर में चेन्नई के भक्त ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत 208 करोड़ रुपए

आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में चेन्नई के एक भक्त ने 121 किलो सोने के आभूषण दान किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 208 करोड़ रुपए बताई गई है। गुरुवार को यह दान वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में मंदिर को सौंपा। दान में 9 सेट में रखे 45 आभूषण और 238.2 कैरेट के हीरे शामिल हैं। दंपती ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए मुकुट और पैरों के आभूषण भी चढ़ाए हैं। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के मुताबिक, भगवान वेंकटेश्वर को किसी एक भक्त की ओर से दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई थी रकम वर्धमान जैन चेन्नई की कंपनी ‘वारा फ्यूचर LLP’ के चेयरमैन हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कंपनी में अपनी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 6,000 करोड़ रुपए हासिल किए थे। इसी रकम में से उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर के लिए 121 किलो सोने के आभूषण बनवाकर दान किए। पहले भी कई बार कर चुके हैं दान वर्धमान जैन इससे पहले भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए दान दे चुके हैं। तिरुपति मंदिर में क्यों किया जाता है बालों का दान? तिरुपति बालाजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बाल दान करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भक्त अपने अहंकार और बुराइयों को त्यागने के प्रतीक के रूप में बाल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु को वेंकटेश्वर क्यों कहते हैं? धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिरुमला मंदिर मेरु पर्वत की सात चोटियों पर स्थित है। इन चोटियों को शेषनाग के सात फनों का प्रतीक माना जाता है। इनके नाम शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरुड़ाद्रि, अंजनाद्रि, वृषटाद्रि, नारायणाद्रि और वेंकटाद्रि हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु वेंकटाद्रि चोटी पर विराजमान हैं। इसी वजह से उन्हें वेंकटेश्वर कहा जाता है। शुक्रवार को होते हैं भगवान की पूरी प्रतिमा के दर्शन मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन दिन में अलग-अलग समय पर होते हैं। इनमें सुबह का विश्वरूप दर्शन प्रमुख है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, शुक्रवार को सुबह अभिषेक के दौरान भगवान की पूरी प्रतिमा के दर्शन किए जा सकते हैं। रामानुजाचार्य को यहीं मिले थे भगवान के दर्शन तिरुपति मंदिर परिसर और आसपास कई धार्मिक स्थल हैं। इनमें आकाश गंगा, पापनाशक तीर्थ, वैकुंठ तीर्थ, जालावितीर्थ और तिरुच्चानूर प्रमुख हैं। इन स्थानों को भगवान विष्णु से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और कथाओं के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि श्रीरामानुजाचार्य ने लंबे समय तक भगवान विष्णु की भक्ति और सेवा की। कहा जाता है कि भगवान ने उन्हें तिरुमला में साक्षात दर्शन दिए थे।

छत्तीसगढ़ के 1.40 लाख कॉलेज स्टूडेंट्स को करनी होगी 60 घंटे की इंटर्नशिप, मिलेंगे 2 क्रेडिट

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 1.40 लाख विद्यार्थियों के लिए 60 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग रोडमैप तैयार करेगा। विद्यार्थियों को इंडस्ट्री, कॉर्पोरेट कंपनियों, एजुकेशनल प्रोजेक्ट्स और कम्युनिटी ऑर्गनाइजेशन में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें पढ़ाई के साथ काम का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। इंटर्नशिप पूरी करने पर विद्यार्थियों को दो क्रेडिट दिए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार इंटर्नशिप ऑपरेशन पॉलिसी-2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इसके क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में इंटर्नशिप सेल बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इंटर्नशिप पॉलिसी, कॉलेजों में सुविधाओं और खाली पदों पर भर्ती की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे। 30 कॉलेज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित प्रदेश के 30 कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें आधुनिक लैब, एडवांस लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और प्लेसमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए बजट में प्रत्येक कॉलेज को आधुनिक उपकरण, मशीन, सामग्री और कॉन्फ्रेंस के लिए 3 करोड़ रुपए देने का प्रावधान किया गया है। 1295 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए कुल 1295 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इनमें प्रोफेसर के 595 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में चल रही है। इसके अलावा 15 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 625 पद, लाइब्रेरियन के 50 और स्पोर्ट्स ऑफिसर के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। दिसंबर में 143 असिस्टेंट प्रोफेसर्स के प्रमोशन की तैयारी अब तक 362 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रमोशन देकर प्रोफेसर बनाया जा चुका है। दिसंबर में 143 पात्र असिस्टेंट प्रोफेसर्स के प्रमोशन का प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उच्च शिक्षा संस्थानों को ज्ञान, रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने इंटर्नशिप, अंग्रेजी कम्युनिकेशन स्किल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग और डिजिटल सेवाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

सागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

सागर जिले के रहली में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अनुराग सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस उसे छतरपुर से गिरफ्तार कर सागर लाई है। पूछताछ के दौरान चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। बैंक से रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को ग्राम पटना बुजुर्ग निवासी ओंकार रजक (36) ने रहली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की रहली शाखा से 1.50 लाख रुपए निकालने के बाद रकम अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी थी। इसके बाद उन्होंने रहली बस स्टैंड पर मुकेश खटीक की फल दुकान के सामने बाइक खड़ी की। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति डिक्की से नकदी चुराकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उन्हें सागर के आसपास के थानों, छतरपुर और सीमावर्ती जिलों की पुलिस इकाइयों के साथ साझा किया। जांच में सामने आया कि चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध छतरपुर जिले में भी चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त है। छतरपुर पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरी की रकम बरामद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अनुराग पिता सुखदेव सिसोदिया (21), निवासी कंचनपुर, थाना चंदला, जिला छतरपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर रहली पुलिस छतरपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर सागर ले आई। पूछताछ में उसके पास से चोरी की गई 1.50 लाख रुपए की रकम बरामद की गई। रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि बाइक की डिक्की से नकदी चोरी करने के आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क रखना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पति की आपत्ति के बावजूद पत्नी का दूसरे पुरुष से लगातार संपर्क बनाए रखना और उससे मिलना वैवाहिक जीवन में मानसिक क्रूरता के दायरे में आ सकता है। इसके लिए हर मामले में शारीरिक संबंधों का प्रत्यक्ष प्रमाण होना जरूरी नहीं है। फोन पर लगातार बातचीत करना, पति की गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष को घर बुलाना और उसके साथ बाहर जाना जैसी गतिविधियां भी महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य हो सकती हैं। जस्टिस पीपी साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट का फैसला पलटते हुए पति की तलाक की अपील मंजूर कर ली। कोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ia) के तहत विवाह विच्छेद की डिक्री जारी की। मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर निवासी दंपती से जुड़ा है। दोनों की शादी 1994 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति ने आरोप लगाया था कि पत्नी का दूसरे पुरुष से संबंध है और मना करने के बावजूद वह उससे बातचीत करती रही। इससे उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित हुआ। फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दी थी तलाक की अर्जी पति ने मानसिक प्रताड़ना और दूसरे पुरुष से संबंध होने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी। 23 नवंबर 2019 को फैमिली कोर्ट ने पर्याप्त सबूत नहीं होने के आधार पर याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद पति ने हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने मामले में पेश किए गए सबूतों और गवाहों के बयानों की जांच की। कोर्ट ने पाया कि फैमिली कोर्ट ने मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त विचार नहीं किया था। बेटी बोली- समझाने के बाद भी मां ने बातचीत नहीं रोकी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटी ने गवाही दी कि उसकी मां एक व्यक्ति से लगातार फोन पर बातचीत करती थी। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उसने उस व्यक्ति से बातचीत बंद नहीं की। बेटे ने कहा- पिता की गैरमौजूदगी में घर आता था व्यक्ति बेटे ने भी कोर्ट में बताया कि पिता की गैरमौजूदगी में वह व्यक्ति घर आता था। जब बच्चों ने इसकी जानकारी पिता को दी तो मां उन्हें डांटती थी। बेटे के मुताबिक, एक बार उसकी मां घर छोड़कर उस व्यक्ति के घर भी चली गई थी। पति ने बाइक पर दोनों को साथ देखने का किया दावा पति ने कोर्ट को बताया कि 22 अगस्त 2017 को पत्नी के माता-पिता की तबीयत खराब होने पर उसने पत्नी को अस्पताल भेजा था। बाद में उसने पत्नी को उसी व्यक्ति के साथ बाइक पर देखा। पति के अनुसार, समझाने पर पत्नी ने दोबारा ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उस व्यक्ति से संपर्क शुरू कर दिया। हाईकोर्ट बोला- परिस्थितिजन्य सबूतों का मूल्यांकन जरूरी हाईकोर्ट ने कहा कि विवाहेतर संबंधों के मामलों में प्रत्यक्ष सबूत जुटाना हमेशा संभव नहीं होता। हर मामले में फोन रिकॉर्डिंग, वीडियो या अन्य प्रत्यक्ष प्रमाण मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का एक साथ मूल्यांकन करना जरूरी है। कोर्ट के मुताबिक, शारीरिक संबंध साबित नहीं होने के बावजूद दूसरे पुरुष से लगातार बातचीत करना, पति की गैरमौजूदगी में उसे घर बुलाना और उसके साथ बाहर जाना जैसी गतिविधियां मानसिक क्रूरता के आकलन में अहम हो सकती हैं। इन्हीं परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने पति की अपील स्वीकार करते हुए तलाक की डिक्री जारी कर दी। अधिक जानकारी के लिए deshharpal वेबसाइट पर विजिट करें।

रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च, दीपक बैज बोले- संविधान के लिए मोदी वाशिंग पाउडर सबसे बड़ा खतरा

रायपुर में कांग्रेस ने गुरुवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी वाशिंग पाउडर संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। देश में एक तरफ संविधान को बेचने का काम चल रहा है, तो दूसरी तरफ उसे बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की कमान संभालेंगे। कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि गरीबों की रोटी और 140 करोड़ नागरिकों के सम्मान का आधार है। यह युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सरकारी दफ्तर की तरह काम कर रहा है। दीपक बैज बोले- 2029 में राहुल गांधी संभालेंगे देश की कमान संविधान रक्षा मार्च के दौरान दीपक बैज ने कहा कि देश में संविधान को बचाने और उसके मूल्यों की रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ‘मोदी वाशिंग पाउडर’ को संविधान के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में संविधान को बेचने का काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। बैज ने दावा किया कि 2029 में राहुल गांधी देश की कमान संभालेंगे। सुखदेव भगत बोले- संविधान गरीबों की रोटी और सम्मान की गारंटी कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं है। यह गरीबों की रोटी, 140 करोड़ नागरिकों के सम्मान और युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जुड़ी जनता संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास करती है। भगत ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वह सरकारी दफ्तर के तौर पर काम कर रहा है। ट्रेन लेट होने से देरी से पहुंचे प्रभारी कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ट्रेन लेट होने के कारण निर्धारित समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंचे। उनके साथ सहप्रभारी जितेन्द्र भगत और हरनाम सिंह भी मौजूद रहे। प्रभारी के इंतजार में संविधान रक्षा मार्च का कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.