आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026, CM मोहन यादव ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला और युवक की मौत, एक का शव कमरे में मिला◆BREAKINGदेश-हरपलRajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशउमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटAmit Shah Meets Ramayana Team: रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा से मिले गृह मंत्री, फिल्म की सराहना की◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Box Office Collection: ₹1,755 करोड़ की कमाई, Pushpa 2 को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची रामायण◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Leader Saurav Das: London दौरा रद्द, पासपोर्ट विवाद और Lookout Circular पर 9 दिसंबर को सुनवाई◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026, CM मोहन यादव ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला और युवक की मौत, एक का शव कमरे में मिला◆BREAKINGदेश-हरपलRajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशउमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव◆BREAKINGएंटरटेनमेंटAmit Shah Meets Ramayana Team: रणबीर कपूर और नमित मल्होत्रा से मिले गृह मंत्री, फिल्म की सराहना की◆BREAKINGएंटरटेनमेंटRamayana Box Office Collection: ₹1,755 करोड़ की कमाई, Pushpa 2 को पछाड़ चौथे नंबर पर पहुंची रामायण◆BREAKINGदेश-हरपलCJP Leader Saurav Das: London दौरा रद्द, पासपोर्ट विवाद और Lookout Circular पर 9 दिसंबर को सुनवाई◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला और युवक की मौत, एक का शव कमरे में मिला

Table of Content

इंदौर के तिलक नगर और लसूड़िया इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तिलक नगर में किराए के मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव गुरुवार को कमरे में मिला। वहीं, लसूड़िया इलाके में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

दरवाजा कटवाकर अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर मिला शव

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, चंद्रकांता सांड मंगल भवन के पास दिनेश चौरसिया के मकान में किराए से रहती थीं। मकान मालिक ने बताया कि महिला रोज मंदिर जाती थीं और घर में लगे गमलों में पानी डालती थीं। बुधवार दोपहर से वह दिखाई नहीं दीं। दरवाजा खटखटाने और कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। वेल्डर की मदद से लोहे का दरवाजा कटवाकर अंदर प्रवेश किया गया तो महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिलीं।

महिला के पति का निधन हो चुका था। उनकी बेटी कभी-कभी उनसे मिलने आती थी। पुलिस को आशंका है कि हार्ट अटैक या किसी बीमारी के चलते महिला की मौत हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

18 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान

इधर, लसूड़िया इलाके में बुधवार देर रात 18 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बबन पुत्र परसराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और स्कीम नंबर 78 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, युवक के एक साथी ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026, CM मोहन यादव ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा परिसर में नवनिर्मित संविधान गैलरी का उद्घाटन किया। इस दौरान विधानसभा के सेंट्रल हॉल में भारतीय संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी शुरू की गई। प्रदर्शनी में संविधान निर्माण की प्रक्रिया, संविधान सभा के समूह चित्र और संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान को दर्शाने वाले चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को संविधान के इतिहास और निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित कराना है। अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले कलाकार के बेटे का सम्मान कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ पर अंकित अशोक स्तंभ का चित्र बनाने वाले प्रसिद्ध चित्रकार स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव के बेटे को सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह विधानसभा के समिति कक्ष क्रमांक-1 में आयोजित हुआ। आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य भी हुए शामिल समारोह में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकायुक्त न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 2015 से मनाया जा रहा संविधान दिवस केंद्र सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 2015 में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से मध्यप्रदेश विधानसभा में संविधान गैलरी और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में बुजुर्ग महिला और युवक की मौत, एक का शव कमरे में मिला

इंदौर के तिलक नगर और लसूड़िया इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला और 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तिलक नगर में किराए के मकान में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव गुरुवार को कमरे में मिला। वहीं, लसूड़िया इलाके में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा कटवाकर अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर मिला शव तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, चंद्रकांता सांड मंगल भवन के पास दिनेश चौरसिया के मकान में किराए से रहती थीं। मकान मालिक ने बताया कि महिला रोज मंदिर जाती थीं और घर में लगे गमलों में पानी डालती थीं। बुधवार दोपहर से वह दिखाई नहीं दीं। दरवाजा खटखटाने और कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। वेल्डर की मदद से लोहे का दरवाजा कटवाकर अंदर प्रवेश किया गया तो महिला बिस्तर पर मृत अवस्था में मिलीं। महिला के पति का निधन हो चुका था। उनकी बेटी कभी-कभी उनसे मिलने आती थी। पुलिस को आशंका है कि हार्ट अटैक या किसी बीमारी के चलते महिला की मौत हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का वास्तविक कारण रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर दी जान इधर, लसूड़िया इलाके में बुधवार देर रात 18 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बबन पुत्र परसराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और स्कीम नंबर 78 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, युवक के एक साथी ने उसे अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rajasthan

Rajasthan BJP Crisis: पंचायत चुनाव में हार के बाद पार्टी में घमासान, सरकार और संगठन में बदलाव की तैयारी

Rajasthan की राजनीति में इन दिनों बीजेपी के भीतर हलचल तेज है। पंचायत चुनाव के नतीजों ने पार्टी को ऐसा झटका दिया है कि अब हार की वजह तलाशने से लेकर संगठन और सरकार की कार्यशैली तक पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक सक्रिय हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद राजस्थान बीजेपी में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे? मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा या फिर संगठन के स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी? फिलहाल पार्टी के भीतर इन मुद्दों पर मंथन जारी है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP को लगा झटका राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने कई क्षेत्रों में बढ़त बनाई। जिला परिषद के 37 जिलों में कांग्रेस ने 23 जगह बहुमत हासिल किया, जबकि बीजेपी केवल पांच जिलों में बहुमत तक पहुंच सकी। जिला प्रमुख के चुनाव में भी कांग्रेस ने 24 पदों पर जीत दर्ज की। बीजेपी को 10 जिला प्रमुख पद मिले। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी कुछ क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पंचायत चुनाव के इन नतीजों ने बीजेपी के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की चुनौती खड़ी कर दी है। खास बात यह है कि शहरी निकाय चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण इलाकों से आए नतीजों ने उसकी रणनीति पर नए सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली तक पहुंचा चुनावी हार का मामला, BL संतोष ने की समीक्षा पंचायत चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। 26 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी नतीजों, संगठन की स्थिति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़ने की बात सामने आई। केंद्रीय नेतृत्व यह जानना चाहता है कि राजस्थान में सरकार होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को अपेक्षित समर्थन क्यों नहीं मिला। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की भूमिका की समीक्षा भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मदन राठौड़ ने मानी हार की जिम्मेदारी चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने माना कि पार्टी को अपने प्रदर्शन का आकलन करना होगा और यह समझना होगा कि जनता के बीच कहां कमी रह गई। इसके बाद जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से फीडबैक लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। पार्टी यह भी देख रही है कि किन क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी थी और कहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान पूरी सक्रियता नहीं दिखाई। बीजेपी के लिए यह समीक्षा इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि पंचायत चुनाव में स्थानीय समीकरण और उम्मीदवारों की छवि काफी मायने रखती है। टिकट वितरण और OBC आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा बीजेपी की चुनावी हार के पीछे कई स्थानीय मुद्दों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इनमें टिकट वितरण से नाराजगी, OBC आरक्षण से जुड़े विवाद और सरकार-संगठन के बीच तालमेल की कमी जैसे विषय शामिल हैं। कुछ क्षेत्रों में पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और स्थानीय नेताओं को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने की शिकायतें भी चर्चा में हैं। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में रोजगार, खनन गतिविधियों और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों ने भी चुनावी माहौल को प्रभावित किया हो सकता है। हालांकि, इन सभी कारणों पर पार्टी की ओर से अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है। चुनावी हार की वास्तविक वजह जानने के लिए संगठन अलग-अलग क्षेत्रों से रिपोर्ट जुटा रहा है। किरोड़ी लाल मीणा के बयान से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा पंचायत चुनाव के नतीजों के बीच राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का जिक्र किया था। उनके इस बयान को राजस्थान में संभावित नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, बाद में मीणा ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर सवाल उठाने से इनकार किया। इस बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में नेतृत्व और सरकार की कार्यशैली को लेकर चल रही चर्चाओं को और हवा मिली। मंत्रिमंडल में फेरबदल या संगठन में बदलाव? सबकी नजर केंद्रीय नेतृत्व पर चुनावी नतीजों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीजेपी राजस्थान में किस स्तर पर बदलाव करेगी। पार्टी के अंदर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के प्रदर्शन की समीक्षा की चर्चाएं हैं। संभावित बदलावों में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, नए चेहरों को मौका, राजनीतिक नियुक्तियों की समीक्षा और जिला स्तर पर संगठन में नई जिम्मेदारियां शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री बदलने या मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं को संभावित राजनीतिक बदलाव के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। 2028 विधानसभा चुनाव से पहले BJP के सामने बड़ी चुनौती राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव 2028 में होना है। ऐसे में पंचायत चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए समय रहते अपनी कमजोरियों को पहचानने का संकेत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करना, नाराज कार्यकर्ताओं को साथ लाना और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना अब प्रदेश नेतृत्व की प्राथमिकताओं में शामिल हो सकता है। दूसरी तरफ कांग्रेस इन नतीजों को अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत होने के संकेत के रूप में पेश कर रही है। बीजेपी के लिए अब चुनौती सिर्फ चुनावी हार की समीक्षा करना नहीं, बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भरोसा बनाए रखना भी है। राजस्थान BJP में अब आगे क्या होगा? पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद राजस्थान बीजेपी में बैठकों और समीक्षा का दौर जारी है। प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक चुनावी नतीजों की...

उमा भारती का टिकट को लेकर तीखा बयान, बोलीं- किसी की औकात नहीं कि मुझे टिकट दे

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने चुनाव में टिकट मिलने के सवाल पर तीखा बयान दिया है। ग्वालियर में मीडिया और समर्थकों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “किसी की औकात नहीं है, जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।” उमा भारती बुधवार शाम वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल जाने के लिए ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। हालांकि, ट्रेन आने से करीब पांच मिनट पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और सर्किट हाउस लौट गईं। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में आराम कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है। निर्धारित समय से एक घंटे पहले पहुंची थीं स्टेशन जानकारी के अनुसार, उमा भारती वृंदावन से लौटते समय ग्वालियर में रुकी थीं। बुधवार शाम उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होना था। इसके लिए वे निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंच गई थीं। प्लेटफॉर्म पर वे समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने का अनाउंसमेंट हुआ। इसके कुछ देर पहले ही उन्हें असहजता महसूस हुई। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने तत्काल भोपाल जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और सर्किट हाउस लौट गईं। उनके स्टेशन से निकलने के करीब पांच मिनट बाद वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची। डॉक्टरों की निगरानी में कर रही हैं आराम स्टेशन से लौटने के बाद उमा भारती सर्किट हाउस में रुकी हुई हैं। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
Gold-Silver

Gold-Silver Price Update: सोने में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी, जानें आज के नए भाव

Gold-Silver Price में गिरावट के बाद अब तेजी लौटती दिखाई दे रही है। गुरुवार, 26 नवंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में उछाल दर्ज किया गया। सोना एक बार फिर ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। सोने के भाव में ₹1,944 और चांदी में ₹3,988 की तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, बुधवार को लगातार बिकवाली के चलते चांदी 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई थी। ऐसे में गुरुवार को निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बाजार को राहत मिली। हालांकि, इस तेजी के बावजूद सोने-चांदी की कीमतें अभी दबाव से पूरी तरह बाहर नहीं आई हैं। MCX पर Gold और Silver में जोरदार रिकवरी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को कारोबार शुरू होते ही सोने और चांदी में खरीदारी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोने का दिसंबर वायदा ₹1,22,740 प्रति 10 ग्राम पर खुला और ₹1,22,905 तक पहुंच गया। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा ₹1,45,800 प्रति किलो पर खुलने के बाद ₹1,47,798 तक पहुंचा। सुबह करीब 9:13 बजे तक MCX पर सोना लगभग 1.20% और चांदी करीब 2.73% की बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। बाद के कारोबार में तेजी और बढ़ी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोने में करीब ₹2,600 प्रति 10 ग्राम और चांदी में लगभग ₹6,000 प्रति किलो तक की बढ़त दर्ज की गई। अलग-अलग समय पर जारी आंकड़ों में भाव और तेजी का अंतर इसी वजह से दिखाई दे रहा है। 13 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी की वापसी पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। बुधवार को बिकवाली का दबाव इतना बढ़ा कि चांदी 13 महीने के निचले स्तर तक पहुंच गई। सोने की स्थिति भी कमजोर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोना पहली बार सितंबर 2025 के बाद 3,500 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया था। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, गुरुवार को कीमतों में सुधार देखने को मिला। बाजार में निचले भाव पर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग ने दोनों धातुओं को सहारा दिया। इसके बाद MCX के शेयरों में भी तेजी आई और कारोबार के दौरान इसमें करीब 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। International Market में भी बदले Gold-Silver के संकेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार की बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को सोने और चांदी में स्थिरता के संकेत मिले। रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को स्पॉट गोल्ड करीब 3,572-3,580 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत अभी भी हाल के ऊंचे स्तरों से काफी नीचे है। अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क हैं। आखिर Gold-Silver के भाव में तेजी क्यों आई? सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई वजहें हैं। 1. निचले भाव पर खरीदारी: लगातार गिरावट के बाद निवेशकों को सोना और चांदी कम कीमत पर खरीदने का मौका मिला। इससे बाजार में खरीदारी बढ़ी। 2. Short Covering: पिछले सत्रों में गिरावट की उम्मीद में कारोबार करने वाले निवेशकों ने अपनी पोजीशन बंद की। इससे भी कीमतों को सहारा मिला। 3. बाजार में स्थिरता की उम्मीद: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी गिरावट के बाद कुछ स्थिरता दिखाई देने से निवेशकों का भरोसा थोड़ा लौटा। 4. रुपये की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव पर पड़ रहा है। US Inflation और Fed Rate से अभी भी दबाव सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े बाजार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अमेरिका का अक्टूबर PCE Price Index महीने-दर-महीने 0.3% बढ़ा, जबकि सितंबर में इसमें 0.5% की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था की तीसरी तिमाही के मजबूत आंकड़ों ने भी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। बाजार में दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। ब्याज दरें बढ़ने पर सोने जैसे निवेश पर दबाव आ सकता है, क्योंकि इससे निवेशकों के लिए ब्याज देने वाले विकल्प आकर्षक हो जाते हैं। रॉयटर्स के अनुसार, महंगाई और मजबूत आर्थिक वृद्धि के चलते अगले महीने ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों ने सोने की तेजी को सीमित रखा है। 26 नवंबर को देश के बड़े शहरों में Gold Rate गुरुवार सुबह उपलब्ध खुदरा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं: शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) दिल्ली ₹1,22,930 ₹1,16,950 मुंबई ₹1,23,060 ₹1,17,080 चेन्नई ₹1,23,420 ₹1,17,420 बेंगलुरु ₹1,23,160 ₹1,17,170 कोलकाता ₹1,22,900 ₹1,16,920 हैदराबाद ₹1,23,260 ₹1,17,260 Silver Rate Today: प्रमुख शहरों में चांदी का भाव शहर चांदी की कीमत (1 किलो) दिल्ली ₹1,47,180 मुंबई ₹1,47,910 चेन्नई ₹1,48,340 बेंगलुरु ₹1,48,030 कोलकाता ₹1,47,710 हैदराबाद ₹1,48,140 ध्यान दें कि ये सुबह के खुदरा बाजार के सांकेतिक भाव हैं। शहर, ज्वेलर और बाजार के समय के अनुसार कीमतों में अंतर हो सकता है। ज्वेलरी खरीदते समय GST और मेकिंग चार्ज भी जुड़ते हैं। आगे Gold-Silver Price का क्या रहेगा Outlook? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार की तेजी को फिलहाल बड़ी गिरावट के बाद आई रिकवरी के तौर पर देखा जा रहा है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि सोने और चांदी की गिरावट पूरी तरह खत्म हो गई है। MCX पर सोने के लिए ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ₹1.28 लाख के आसपास रेजिस्टेंस है। चांदी के लिए ₹1.40 लाख से ₹1.55 लाख प्रति किलो का दायरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक, महंगाई के आंकड़े, डॉलर की चाल और रुपये की स्थिति पर बाजार की नजर रहेगी। कुल मिलाकर, एक दिन पहले तक लगातार गिरावट से परेशान सर्राफा बाजार को गुरुवार की तेजी ने राहत जरूर दी है। लेकिन सोना-चांदी खरीदने वालों के...

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.