आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशJasprit Bumrah Out: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंताBREAKINGप्रदेशHardik Pandya Tirupati Visit: हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; महिका शर्मा भी दिखीं साथBREAKINGप्रदेशWeather Update: राजस्थान के 24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी; बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौतBREAKINGप्रदेशBhopal News: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 10 नंबर की सील दुकान खुलने से नाराज रहवासी सड़क पर उतरेBREAKINGप्रदेशAcharya Samay Sagar Maharaj: MP के राजकीय अतिथि होंगे आचार्य समय सागर महाराज, CM ने भोपाल में किया ऐलानBREAKINGप्रदेशIndonesia Ferry Fire: इंडोनेशिया में फेरी बोट में लगी भीषण आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग; 5 की मौत, 41 लापताBREAKINGप्रदेशMayawati Action: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर को BSP से निकाला, बोलीं- चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरेBREAKINGप्रदेशजंतर-मंतर प्रदर्शन में तोड़फोड़ की साजिश नाकाम, संदिग्ध जैश आतंकी और उसकी गर्लफ्रेंड गिरफ्तारBREAKINGप्रदेशJasprit Bumrah Out: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंताBREAKINGप्रदेशHardik Pandya Tirupati Visit: हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; महिका शर्मा भी दिखीं साथBREAKINGप्रदेशWeather Update: राजस्थान के 24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी; बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौतBREAKINGप्रदेशBhopal News: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 10 नंबर की सील दुकान खुलने से नाराज रहवासी सड़क पर उतरेBREAKINGप्रदेशAcharya Samay Sagar Maharaj: MP के राजकीय अतिथि होंगे आचार्य समय सागर महाराज, CM ने भोपाल में किया ऐलानBREAKINGप्रदेशIndonesia Ferry Fire: इंडोनेशिया में फेरी बोट में लगी भीषण आग, जान बचाने समुद्र में कूदे लोग; 5 की मौत, 41 लापताBREAKINGप्रदेशMayawati Action: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद के ससुर को BSP से निकाला, बोलीं- चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरेBREAKINGप्रदेशजंतर-मंतर प्रदर्शन में तोड़फोड़ की साजिश नाकाम, संदिग्ध जैश आतंकी और उसकी गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

NE

News Elementor

दिल्ली धमाका: अब जुड़ा कनेक्शन मध्यप्रदेश के महू से, आरोपी डॉक्टर की यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर जांच की नजर

Table of Content

दिल्ली धमाके का एक सिरा अब मध्यप्रदेश के महू से जुड़ता नजर आ रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी, जो फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था, उसी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मूल रूप से महू का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि डॉ. उमर नबी ने अपनी i-20 कार में विस्फोटक रखकर खुद को उड़ा लिया, जबकि उसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील को विस्फोटक जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस यूनिवर्सिटी को चलाने वाला अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट भी महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने ही स्थापित किया था। वही ट्रस्ट का अध्यक्ष और यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति भी है।

यूनिवर्सिटी का बयान: “हर काम कानून के हिसाब से”

बुधवार को अल फलाह यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. भूपिंदर कौर आनंद ने पहली बार बयान जारी करते हुए कहा—

“हमारे दो डॉक्टर (डॉ. मुजम्मिल और शाहीन सईद) हिरासत में हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी का उनसे जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। यूनिवर्सिटी में न कोई केमिकल और न ही विस्फोटक रखा गया था। हमारी लैब सिर्फ MBBS स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग के लिए है और हर काम कानून के हिसाब से किया जाता है।”

जवाद का अतीत: इन्वेस्टमेंट कंपनी से लेकर यूनिवर्सिटी तक

जांच में पता चला है कि जवाद ने पहले अल फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम से कारोबार शुरू किया था। उसने लोगों को मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया, लेकिन 2001 में आर्थिक गड़बड़ी के बाद वह परिवार समेत दिल्ली भाग गया। इसके बाद फरीदाबाद में कॉलेज शुरू किया, जो आगे चलकर यूनिवर्सिटी बन गया।

महू में खाली पड़ा मकान, जांच जारी

महू के एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि जवाद और उसके परिवार के पुराने रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई है।
उनके अनुसार, “जवाद करीब 25 साल पहले तक महू के कायस्थ मोहल्ले में रहता था। उसके पिता मोहम्मद हम्माद सिद्दीकी शहर काजी रह चुके हैं। वहीं, उसका सौतेला भाई अफाम हत्या के मामले में जेल जा चुका है।”

वर्तमान में जवाद के महू स्थित चार मंजिला मकान पर ताला लगा है। यह मकान उसके पिता के नाम पर है और स्थानीय लोग इसे ‘मौलाना की बिल्डिंग’ के नाम से जानते हैं।

आईजी (ग्रामीण) अनुराग सिंह ने कहा—

“हमें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। संबंधित रिकॉर्ड जुटाकर जांच की जा रही है।”

🔗 Source: Deshharpal News Portal — सच्ची और संवेदनशील खबरों के लिए जुड़ें deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Jasprit Bumrah Out: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

Jasprit Bumrah Out: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, घुटने की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से वह 15 अगस्त से शुरू होने वाली श्रीलंका टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बुमराह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं और मुश्किल परिस्थितियों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए काफी अहम रही है। घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबरे बुमराह जानकारी के मुताबिक बुमराह अभी अपनी चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। ऐसे में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम देने का फैसला किया गया है। बुमराह की फिटनेस पर टीम इंडिया की मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। उनका लक्ष्य पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करना है। 15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। सीरीज में बुमराह के नहीं खेलने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी दूसरे तेज गेंदबाजों पर बढ़ जाएगी। बुमराह की जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है, यह भी देखने वाली बात होगी। युवा गेंदबाजों के पास अब खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा। टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में उनका अनुभव और गेंदबाजी दोनों टीम को मजबूती देते हैं। नई गेंद से विकेट लेने के साथ-साथ वह पुरानी गेंद से भी प्रभावी साबित होते हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को उनके बिना नई रणनीति के साथ उतरना होगा।
Hardik Pandya Tirupati Visit: हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; महिका शर्मा भी दिखीं साथ

Hardik Pandya Tirupati Visit: हार्दिक पंड्या ने सिर मुंडवाया, तिरुपति बालाजी के किए दर्शन; महिका शर्मा भी दिखीं साथ

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं। इसी बीच वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान हार्दिक का नया लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था। मंदिर दर्शन के दौरान हार्दिक के साथ महिका शर्मा भी नजर आईं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस विजिट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। नए लुक में नजर आए हार्दिक तिरुपति बालाजी के दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पूरी तरह अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था और मंदिर में धार्मिक परंपराओं के अनुसार दर्शन किए। हार्दिक के फैंस के बीच उनका यह नया लुक तेजी से चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर लोग उनके मंदिर जाने और नए लुक को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। महिका शर्मा भी दिखीं साथ हार्दिक के साथ महिका शर्मा के नजर आने के बाद दोनों को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को तथ्य के तौर पर देखना सही नहीं होगा। फिलहाल इतना ही सामने आया है कि दोनों तिरुपति में दर्शन के दौरान साथ नजर आए। IPL के बाद से मैदान से दूर हैं हार्दिक हार्दिक पंड्या IPL के बाद से लगातार क्रिकेट एक्शन में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनका मंदिर जाना और नया लुक सामने आना फैंस के लिए खास रहा। हार्दिक भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल रहे हैं और उनके मैदान पर लौटने को लेकर फैंस की नजर बनी हुई है।
Weather Update: राजस्थान के 24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी; बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत

Weather Update: राजस्थान के 24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी; बिहार में बिजली गिरने से 6 की मौत

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। राजस्थान में बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के 24 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि अजमेर में तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, बिहार में मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। यहां बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत की खबर है। दूसरी ओर, केरल और कर्नाटक में बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटनाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन घटनाओं में 11 लोगों की जान जाने की जानकारी सामने आई है। राजस्थान में बारिश से कई इलाकों में असर राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। 24 जिलों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। अजमेर में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। बारिश के बाद स्थानीय प्रशासन को भी कई जगह व्यवस्थाओं पर नजर रखनी पड़ रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बिहार में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत बिहार में बारिश के साथ आकाशीय बिजली ने चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मानसून के दौरान आकाशीय बिजली ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा बन जाती है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। केरल और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से नुकसान दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण सड़कें और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। कई जगह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत-बचाव का काम भी किया जा रहा है।
Bhopal News: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 10 नंबर की सील दुकान खुलने से नाराज रहवासी सड़क पर उतरे

Bhopal News: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 10 नंबर की सील दुकान खुलने से नाराज रहवासी सड़क पर उतरे

भोपाल: राजधानी भोपाल में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। 10 नंबर मार्केट में सील की गई एक दुकान दोबारा खुलने के बाद स्थानीय रहवासी नाराज हो गए। लोगों ने इस मामले को लेकर विरोध जताया और नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। रहवासियों का आरोप है कि जिस दुकान को निगम की ओर से सील किया गया था, वह सीलिंग के बावजूद दोबारा खुल गई। इसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई कि आखिर निगम की कार्रवाई के बाद दुकान कैसे खुल गई। सड़क पर उतरे रहवासी दुकान खुलने की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। रहवासियों का कहना है कि अगर किसी दुकान के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की गई है और उसे सील किया गया है, तो फिर उसके दोबारा खुलने की स्थिति में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। लोगों ने इस मामले में नगर निगम से स्पष्ट जवाब और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि स्थिति साफ हो सके। कोर्ट में सबूत पेश करने की बात रहवासियों ने मामले को लेकर कोर्ट में सबूत पेश करने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके पास कार्रवाई और दुकान से जुड़े दस्तावेज और अन्य सबूत मौजूद हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अदालत के सामने रखा जाएगा। स्थानीय लोगों के इस रुख के बाद मामला अब सिर्फ सड़क पर हुए विरोध तक सीमित नहीं रह गया है। यदि मामला अदालत तक पहुंचता है तो वहां दस्तावेजों और संबंधित पक्षों के दावों की भी जांच हो सकती है। निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की कार्रवाई और उसके पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का मुख्य सवाल यही है कि सीलिंग के बाद दुकान दोबारा कैसे खुली और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। फिलहाल स्थानीय रहवासी मामले में स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पूरे विवाद में नगर निगम और संबंधित दुकान संचालक का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और साफ हो सकेगी।
Acharya Samay Sagar Maharaj: MP के राजकीय अतिथि होंगे आचार्य समय सागर महाराज, CM ने भोपाल में किया ऐलान

Acharya Samay Sagar Maharaj: MP के राजकीय अतिथि होंगे आचार्य समय सागर महाराज, CM ने भोपाल में किया ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आचार्य समय सागर महाराज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में घोषणा की कि आचार्य समय सागर महाराज मध्य प्रदेश के राजकीय अतिथि होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा में आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जैन समाज में खुशी का माहौल है। आचार्य समय सागर महाराज के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। आचार्य समय सागर महाराज को विधानसभा आने का निमंत्रण भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य समय सागर महाराज को मध्य प्रदेश विधानसभा आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य का विधानसभा में आगमन प्रदेश के लिए सम्मान की बात होगी। इस निमंत्रण को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आचार्य समय सागर महाराज अपने आध्यात्मिक संदेश और सादगी के लिए श्रद्धालुओं के बीच विशेष सम्मान रखते हैं। MP के राजकीय अतिथि बनाए जाएंगे मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि आचार्य समय सागर महाराज को मध्य प्रदेश में राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि राज्य में उनके प्रवास के दौरान उन्हें सरकारी स्तर पर आवश्यक प्रोटोकॉल और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार के इस फैसले को आचार्य के प्रति सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी खुशी जताई। भोपाल में हुई महत्वपूर्ण घोषणा आचार्य समय सागर महाराज से जुड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी और राजकीय अतिथि बनाने की घोषणा चर्चा में रही। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी बात हुई। मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा आने का निमंत्रण दिए जाने के बाद अब उनके संभावित दौरे को लेकर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.