आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजामBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाBREAKINGदेश-हरपलModi Gujarat Visit ₹18,000 करोड़ प्रोजेक्ट्स, डिफेंस फैक्ट्री और Green India का संदेशBREAKINGदेश-हरपलTrump India Trade Statement: “भारत ने US का फायदा उठाया”, फिर भी बोले – Modi से होगी DealBREAKINGदेश-हरपलChina Pakistan Relations: क्या चीन के इशारों पर चल रहा है पाकिस्तान?BREAKINGदेश-हरपलPatna Firing कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, जांच में बड़ा अपडेट आया सामनेBREAKINGबिज़नेससोना-चांदी धड़ाम! Silver Rate में ₹8000 तक की गिरावट से निवेशक हैरानBREAKINGदेश-हरपलIndia Bangladesh Border Tension: घुसपैठ विवाद से बढ़ा तनाव, ढाका ने लगाए गंभीर आरोपBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजामBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाBREAKINGदेश-हरपलModi Gujarat Visit ₹18,000 करोड़ प्रोजेक्ट्स, डिफेंस फैक्ट्री और Green India का संदेशBREAKINGदेश-हरपलTrump India Trade Statement: “भारत ने US का फायदा उठाया”, फिर भी बोले – Modi से होगी DealBREAKINGदेश-हरपलChina Pakistan Relations: क्या चीन के इशारों पर चल रहा है पाकिस्तान?BREAKINGदेश-हरपलPatna Firing कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, जांच में बड़ा अपडेट आया सामनेBREAKINGबिज़नेससोना-चांदी धड़ाम! Silver Rate में ₹8000 तक की गिरावट से निवेशक हैरानBREAKINGदेश-हरपलIndia Bangladesh Border Tension: घुसपैठ विवाद से बढ़ा तनाव, ढाका ने लगाए गंभीर आरोप

NE

News Elementor

भारत माला प्रोजेक्ट घोटाला: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर रेड, जमीन मुआवजा गड़बड़ी की जांच तेज

Table of Content

भारत माला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने रायपुर और महासमुंद सहित कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। रायपुर में हरमीत सिंह खनूजा और महासमुंद के मेघ बसंत इलाके में स्थित व्यवसायी जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर ईडी ने रेड की है। इसके अलावा हरमीत खनूजा के ससुर ट्रांसपोर्टर हरमीत सिंह चावला और उनके एक करीबी के घर पर भी कार्रवाई जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, CRPF जवानों की सुरक्षा में ईडी की 10 सदस्यीय टीम चार गाड़ियों में सुबह पहुंची। टीम ने पंजाबीपारा स्थित हरमीत सिंह चावला के घर में प्रवेश कर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की। हरमीत सिंह चावला, मुख्य आरोपी हरमीत खनूजा के ससुर बताए जा रहे हैं। वहीं, महासमुंद में आर्यन होंडा एजेंसी के संचालक जसबीर सिंह बग्गा के मेघ बसंत कॉलोनी स्थित घर पर भी छापेमारी की गई।

ED का दावा: मुआवजा भुगतान में बड़ी गड़बड़ी

ईडी के अनुसार, भारत माला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजा भुगतान को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। फिलहाल आरोपियों के ठिकानों के बाहर सुरक्षा बल तैनात हैं और किसी भी व्यक्ति को घर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ईडी की टीमें डिजिटल सबूतों, बैंक लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

जांच में सामने आया है कि हरमीत सिंह खनूजा इस घोटाले के मुख्य आरोपी और जमीन दलाल हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज, नकली बंटवारे और म्यूटेशन के जरिए भूमि मुआवजा हासिल किया और रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई। ईडी की जांच में उनके ससुर हरमीत सिंह चावला के पास भी घोटाले से जुड़े अहम लेनदेन और जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सरकारी अधिकारी भी जांच के घेरे में

ईडी के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा राशि के निर्धारण और भुगतान में नियमों का उल्लंघन हुआ है। इस मामले में निजी व्यक्तियों के साथ-साथ कुछ सरकारी अधिकारी और जमीन मालिक भी जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि बैकडेट में दस्तावेज तैयार कर जमीन को टुकड़ों में बांटा गया और मुआवजा राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया।

बताया जा रहा है कि भारत माला प्रोजेक्ट में करीब 43 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। जमीन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर NHAI को 78 करोड़ रुपये के भुगतान का दावा किया गया। इस केस में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, जिसमें कोरबा के डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और जगदलपुर निगम कमिश्नर निर्भय साहू को सस्पेंड किया गया था।

अभनपुर क्षेत्र में 9.38 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 324 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया गया था, जिसमें से 246 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है, जबकि 78 करोड़ रुपये का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

👉 भारत माला प्रोजेक्ट घोटाले समेत छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और ताज़ा खबर के लिए पढ़ते रहें: deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

सागर में जमीनी विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमावनी में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने सागर-खुरई मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जमीन कब्जे के विवाद में हुई थी मारपीट मृतक के बेटे आशीष पटेल ने आरोप लगाया है कि आनंद कुमार गुप्ता, शिवराज शुक्ला और यशवंत खटीक उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर उनके पिता नंदराम पटेल के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 3 जून को वर्षा पटेल ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि परिवार की करीब 4 एकड़ कृषि भूमि ग्राम अमावनी में स्थित है। परिजनों का आरोप है कि पास में प्लॉटिंग कर रहे कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर लगी लकड़ी की बल्लियां उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर नंदराम पटेल के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। डंडे, बल्लियों और तलवार से हमला करने का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने नंदराम पटेल पर डंडों, बल्लियों और तलवार से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों में विकास उर्फ यशवंत खटीक, ध्रुव अहिरवार, दिलीप अहिरवार, हुकुमचंद पटेल, विनोद पटेल, दयाराम पटेल, अंकित कोरी, शाहरुख राईन और अन्य शामिल हैं। अब हत्या की धारा बढ़ाएगी पुलिस पुलिस का कहना है कि घायल बुजुर्ग की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश और सागर की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

सागर में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को CBI ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मध्य प्रदेश के सागर में गुरुवार देर रात सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सेक्शन इंजीनियर को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ जबलपुर ले गई। जानकारी के मुताबिक, सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद विभाग में जमा अपनी सिक्योरिटी राशि वापस मांगी थी। आरोप है कि सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने राशि लौटाने के बदले ठेकेदार से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने रिश्वत देने से मना किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में की। पैराडाइज होटल में बिछाया गया जाल शिकायत की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई ने आरोपी अधिकारी पर नजर रखनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम लेने के लिए सेक्शन इंजीनियर ने ठेकेदार को सागर के पैराडाइज होटल बुलाया था। सीबीआई की टीम पहले से ही सादी वर्दी में होटल के आसपास तैनात थी। देर रात जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी को 1 लाख रुपए दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को जबलपुर ले गई CBI गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम आरोपी अधिकारी को जबलपुर लेकर पहुंची। वहां उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां टीम ने आरोपी की 5 दिन की रिमांड मांगी है। सीबीआई अब मामले में रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अधिक अपडेट्स और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Modi

Modi Gujarat Visit ₹18,000 करोड़ प्रोजेक्ट्स, डिफेंस फैक्ट्री और Green India का संदेश

PM Modi का गुजरात दौरा इस बार सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि इसमें डिफेंस, डेवलपमेंट और ग्रीन एनर्जी तीनों का मजबूत संदेश देखने को मिला। एक तरफ उन्होंने अत्याधुनिक हथियार फैक्ट्री में भारत की रक्षा ताकत को करीब से देखा, तो दूसरी तरफ सूरत में होने वाली रैली को पर्यावरण से जोड़कर एक अलग दिशा दी। Hazira Defence Factory Visit: Made in India टैंक और ड्रोन की ताकत पीएम मोदी ने हेज़रा स्थित एक आधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा किया, जहां देश में बने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्हें दिखाया गया: इन सभी तकनीकों ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और “Atmanirbhar Bharat” मिशन को मजबूती दी है। यह दौरा इस बात का संकेत है कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है। ₹18,000+ करोड़ के Development Projects की सौगात गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग ₹18,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इन प्रोजेक्ट्स का फोकस रहेगा: इन योजनाओं से खासकर दक्षिण गुजरात में रोजगार और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। Surat Rally EV Theme: कार्यकर्ता पहुंचे EV और साइकिल से सूरत में होने वाली बड़ी जनसभा इस बार एक खास संदेश लेकर आ रही है। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे कार्यक्रम में: पहुंचें। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के प्रति जागरूक करना है। शहर में इसको लेकर खास तैयारी और ग्रीन मूवमेंट भी देखने को मिल रहा है। Make in India + Green India का मजबूत संदेश पीएम मोदी का यह पूरा दौरा तीन बड़े संदेश देता है: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Trump

Trump India Trade Statement: “भारत ने US का फायदा उठाया”, फिर भी बोले – Modi से होगी Deal

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत-अमेरिका व्यापार को लेकर एक बार फिर बड़ा और चर्चित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने कई दशकों तक अमेरिका के साथ व्यापार में “फायदा उठाया”, लेकिन अब अमेरिका टैरिफ नीतियों के जरिए अच्छा राजस्व कमा रहा है। इसके बावजूद ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि वह भारत के साथ भविष्य में एक बड़ी ट्रेड डील करने के पक्ष में हैं। उनका यह बयान एक बार फिर भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्तों को सुर्खियों में ले आया है। भारत पर ट्रम्प की टिप्पणी क्या है? ट्रम्प ने अपने बयान में भारत-अमेरिका व्यापार संतुलन पर सवाल उठाए। उनके अनुसार: हालांकि, सख्त बयान के बावजूद ट्रम्प ने रिश्तों को पूरी तरह नकारात्मक नहीं बताया। “मोदी की वजह से आगे होगी बड़ी Deal” ट्रम्प ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह भारत के साथ बड़े व्यापारिक समझौते के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसकी वजह प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपने अच्छे संबंधों को बताया। उनके अनुसार: यह बयान राजनीतिक और कूटनीतिक दोनों स्तर पर अहम माना जा रहा है। India-US Trade Relations पर असर भारत और अमेरिका दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन टैरिफ, एक्सपोर्ट और मार्केट एक्सेस को लेकर मतभेद भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस बयान के संभावित प्रभाव: राजनीतिक संकेत भी अहम ट्रम्प का बयान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश भी देता है। एक तरफ उन्होंने भारत पर व्यापार असंतुलन का आरोप लगाया, वहीं दूसरी तरफ मोदी के साथ अपने संबंधों को सकारात्मक बताया। इससे यह संकेत मिलता है कि: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Pakistan

China Pakistan Relations: क्या चीन के इशारों पर चल रहा है पाकिस्तान?

रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin के एक बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या Pakistan अब पूरी तरह China के कंट्रोल में है या यह सिर्फ मजबूत रणनीतिक साझेदारी है? पुतिन ने इस मुद्दे पर सीधा और साफ संकेत दिया कि दुनिया के रिश्तों को इतना सरल नहीं कहा जा सकता कि किसी देश को दूसरे देश के “पूरे कंट्रोल” में बताया जाए। China-Pakistan Relations: रिश्ते कितने गहरे हैं? पिछले कुछ सालों में चीन और पाकिस्तान के बीच रिश्ते काफी तेजी से मजबूत हुए हैं। खासकर: इन्हीं कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ यह मानते हैं कि पाकिस्तान का झुकाव चीन की तरफ काफी बढ़ा है। Putin का साफ संदेश क्या था? Vladimir Putin ने अपने बयान में यह माना कि देशों के बीच प्रभाव और साझेदारी होती है, लेकिन इसे “पूर्ण कंट्रोल” कहना सही नहीं है। उनका इशारा था कि: दुनिया में क्या चल रही है बहस? इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के बीच दो तरह की राय सामने आई है: पहली राय:पाकिस्तान धीरे-धीरे चीन के प्रभाव क्षेत्र में जा रहा है। दूसरी राय:यह सिर्फ रणनीतिक साझेदारी है, किसी का “कंट्रोल” नहीं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.