आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपल10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्धBREAKINGदेश-हरपलDeoghar Fodder Scam: लालू यादव को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकारBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor के बाद Long-Term War Strategy पर फोकस, ₹10 लाख करोड़ की Defence Projects को मिली रफ्तारBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs England ODI Series: Bumrah की Comeback Story, Rohit-Virat की वापसी से Team India हुई मजबूतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Middle East War Crisis: Hormuz में Iran का Missile Attack, UAE के Oil Tankers बने निशानाBREAKINGदेश-हरपलयमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 माह की बच्ची समेत 6 लोग घायल, चालक हिरासत मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास: इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला महिला टेस्टBREAKINGदेश-हरपल10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्धBREAKINGदेश-हरपलDeoghar Fodder Scam: लालू यादव को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकारBREAKINGदेश-हरपलOperation Sindoor के बाद Long-Term War Strategy पर फोकस, ₹10 लाख करोड़ की Defence Projects को मिली रफ्तारBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs England ODI Series: Bumrah की Comeback Story, Rohit-Virat की वापसी से Team India हुई मजबूतBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Middle East War Crisis: Hormuz में Iran का Missile Attack, UAE के Oil Tankers बने निशानाBREAKINGदेश-हरपलयमुनानगर ज्वेलर्स लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 4 आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: 15 माह की बच्ची समेत 6 लोग घायल, चालक हिरासत मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास: इंग्लैंड को 270 रन से हराकर जीता पहला महिला टेस्ट

मध्यप्रदेश- पहलगाम हमले में मारे गए सुशील का अंतिम संस्कार:इंदौर में पत्नी ताबूत से लिपटकर रोई, बुआ बोलीं-अब किसका इंतजार करूंगी मैं

Table of Content

इंदौर के सुशील नथानियल को दी गई अंतिम विदाई, पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए इंदौर निवासी सुशील नथानियल का अंतिम संस्कार मंगलवार को जूनी इंदौर कब्रिस्तान में ईसाई रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस मौके पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मंत्री तुलसी सिलावट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुशील की अंतिम यात्रा उनके निवास वीणा नगर स्थित मकान B-68 से शुरू हुई, जहां पहले उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पत्नी जेनिफर ताबूत से लिपटकर रो पड़ीं, पिता गहरे सदमे में थे। छोटी बुआ इंदु डावर बार-बार कांपती आवाज में यही कहती रहीं – “अब किसका इंतज़ार करूंगी मैं, बता मुझे?” यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें भर आईं।

अंतिम यात्रा में सुशील का पार्थिव शरीर विशेष वाहन से नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

बेटे ऑगस्टिन ने बताया कि हमला सुनियोजित था – “आतंकी कैमरे लेकर आए थे और सेल्फी ले रहे थे।”
सुशील अपने परिवार के साथ 18 अप्रैल को छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे। 22 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे बैसारन घाटी में पर्यटकों पर अचानक फायरिंग हुई, जिसमें 27 लोगों की जान चली गई। सुशील भी इनमें शामिल थे। उनकी बेटी आकांक्षा को पैर में गोली लगी थी।

सुशील आलीराजपुर की एलआईसी सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे। उनकी पत्नी जेनिफर खातीपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्स्ट क्लास ऑफिसर हैं, जबकि बेटा ऑगस्टिन एक उभरता हुआ बैडमिंटन खिलाड़ी है। यह परिवार मूल रूप से जोबट का रहने वाला है।

देश और शहर ने एक ज़िम्मेदार नागरिक और स्नेही पिता को खो दिया है। सुशील की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगाhttps://deshharpal.com/

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

LPG Cylinder

10kg Gas Cylinder: अब भारी सिलेंडर से मिलेगी राहत, जानें नया LPG Cylinder कब होगा उपलब्ध

देशभर के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए जल्द एक नई सुविधा शुरू हो सकती है। सरकारी तेल कंपनियां 10kg के नए Lightweight LPG Cylinder को बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही हैं। यह सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर भारी लगता है या जिनके घर में गैस की खपत कम होती है। हालांकि, इस योजना को लागू करने से पहले सरकार की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। क्या है 10kg LPG Cylinder की खासियत? नया 10kg LPG सिलेंडर वजन में हल्का होगा और इसे उठाना, ले जाना व इस्तेमाल करना पहले की तुलना में काफी आसान रहेगा। तेल कंपनियों का मानना है कि यह सिलेंडर छोटे परिवारों और सीमित गैस उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह नया विकल्प पारंपरिक 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की जगह नहीं लेगा, बल्कि ग्राहकों को एक अतिरिक्त सुविधा देगा। किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा? 10kg LPG Cylinder कई वर्गों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इनमें शामिल हैं— हल्का होने की वजह से इसे बदलना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान होगा। 10kg LPG Cylinder की कितनी होगी कीमत? फिलहाल तेल कंपनियों ने इसकी आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सिलेंडर को कमर्शियल कैटेगरी में उपलब्ध कराया जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत शहर और उस समय लागू LPG दरों के आधार पर तय होगी। सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कीमत को लेकर अंतिम घोषणा अभी बाकी है। क्या बंद हो जाएगा 14.2kg घरेलू LPG Cylinder? इस सवाल का जवाब है—नहीं। 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर पहले की तरह मिलता रहेगा। नया 10kg सिलेंडर केवल एक अतिरिक्त विकल्प होगा, ताकि उपभोक्ता अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही सिलेंडर चुन सकें। अभी कितनी है घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत? वर्तमान में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग है। दिल्ली में इसकी कीमत करीब ₹942 है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें भी समय-समय पर तेल कंपनियों द्वारा संशोधित की जाती हैं। कब से शुरू होगी 10kg LPG Cylinder की सुविधा? अभी तक इसकी लॉन्च डेट तय नहीं की गई है। तेल कंपनियां इस योजना पर काम कर रही हैं और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इसे पहले चुनिंदा शहरों में शुरू किया जा सकता है। बाद में इसकी उपलब्धता पूरे देश में बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए क्यों है यह बड़ी खबर? बदलती जीवनशैली और छोटे परिवारों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 10kg LPG Cylinder एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार गैस सिलेंडर चुनने की सुविधा मिलेगी। खासकर ऐसे लोग जो कम गैस का इस्तेमाल करते हैं या भारी सिलेंडर उठाने में असुविधा महसूस करते हैं, उनके लिए यह योजना काफी राहत देने वाली साबित हो सकती है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो आने वाले समय में लाखों उपभोक्ताओं को हल्का, सुविधाजनक और जरूरत के हिसाब से LPG सिलेंडर का नया विकल्प मिल सकेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
लालू यादव

Deoghar Fodder Scam: लालू यादव को Supreme Court से बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से इनकार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को देवघर चारा घोटाला (Fodder Scam) मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को हुई सुनवाई में सर्वोच्च अदालत ने CBI की उस याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल लालू यादव की जमानत बरकरार रहेगी। यह फैसला ऐसे समय आया है जब चारा घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख को लालू यादव के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है। क्या है देवघर Fodder Scam Case? देवघर ट्रेजरी से पशुपालन विभाग के नाम पर फर्जी बिलों के जरिए सरकारी खजाने से करीब 89 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला चर्चित चारा घोटाले का हिस्सा है। इस मामले में विशेष CBI अदालत ने लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराते हुए साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी। बाद में झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। इसी आदेश को चुनौती देते हुए CBI सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी और जमानत रद्द करने की मांग की थी। Supreme Court में CBI की दलील सुनवाई के दौरान CBI ने अदालत में कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देते समय कानूनी पहलुओं का सही तरीके से मूल्यांकन नहीं किया। जांच एजेंसी का कहना था कि लालू यादव द्वारा सजा पूरी करने की अवधि और अलग-अलग मामलों की गणना को लेकर हाईकोर्ट का निष्कर्ष उचित नहीं था। इसी आधार पर CBI ने जमानत रद्द करने की अपील की। कोर्ट ने क्यों नहीं दी CBI को राहत? सुप्रीम कोर्ट ने CBI की दलीलों पर तत्काल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश में कोई बदलाव नहीं किया और लालू यादव की जमानत जारी रहने दी। हालांकि, कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि इतने पुराने मामलों का जल्द निपटारा होना जरूरी है। इस फैसले के बाद लालू यादव को फिलहाल किसी नई कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। बचाव पक्ष ने क्या कहा? लालू यादव की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है और वे कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी थी। बचाव पक्ष ने कहा कि जमानत रद्द करने का कोई ठोस आधार नहीं है। क्या है पूरा चारा घोटाला? बिहार का बहुचर्चित चारा घोटाला देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों में शामिल है। इसमें पशुपालन विभाग के जरिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का आरोप है। इस मामले में कई अलग-अलग ट्रेजरी से जुड़ी FIR दर्ज हुई थीं और लालू प्रसाद यादव को कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। हालांकि, अलग-अलग मामलों में कानूनी प्रक्रिया अब भी जारी है और कई याचिकाओं पर अदालतों में सुनवाई चल रही है। बिहार की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सिर्फ कानूनी राहत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बिहार में आगामी राजनीतिक गतिविधियों के बीच लालू यादव को मिली यह राहत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए सकारात्मक मानी जा रही है। हालांकि, कानूनी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। चारा घोटाले से जुड़े अन्य मामलों में आगे भी सुनवाई जारी रहेगी और भविष्य में अदालत के फैसले इस मामले की दिशा तय करेंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Operation Sindoor

Operation Sindoor के बाद Long-Term War Strategy पर फोकस, ₹10 लाख करोड़ की Defence Projects को मिली रफ्तार

भारत की सुरक्षा रणनीति में पिछले कुछ महीनों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में बड़े निवेश का रास्ता खोलते हुए लगभग ₹10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद और सैन्य आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम केवल मौजूदा जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित चुनौतियों और लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। Defence Procurement का बदला पूरा पैटर्न बीते 14 महीनों में रक्षा खरीद की रणनीति पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आई है। अब ध्यान सिर्फ नए हथियार खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी तकनीक पर भी है जो आधुनिक युद्ध की जरूरतों को पूरा कर सके। मिसाइल सिस्टम, ड्रोन, एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, साइबर सुरक्षा और निगरानी तकनीक जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही तीनों सेनाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। किन क्षेत्रों में हो रहा है सबसे बड़ा निवेश? सरकार जिन रक्षा परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है, उनमें कई अहम क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी का उद्देश्य भारतीय सेना को तकनीकी रूप से पहले से अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। ‘Make in India’ को मिला बड़ा बढ़ावा रक्षा क्षेत्र में सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक स्वदेशी उत्पादन है। कई बड़े रक्षा सौदों में भारतीय कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विदेशी आयात पर निर्भरता कम हो और देश में ही अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण हो सके। इस रणनीति से रक्षा उद्योग को मजबूती मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। तीनों सेनाओं की क्षमता होगी और मजबूत भारतीय सेना को नई पीढ़ी के हथियार, ड्रोन और लंबी दूरी तक हमला करने वाले सिस्टम उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू बेड़े और एयर डिफेंस नेटवर्क को आधुनिक बना रही है। दूसरी ओर, नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए नए युद्धपोत, पनडुब्बियां और समुद्री निगरानी प्रणालियों को अपने बेड़े में शामिल कर रही है। भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनी रणनीति रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है। ड्रोन हमले, साइबर अटैक, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और लंबी दूरी की मिसाइलें आज किसी भी संघर्ष का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं। इसी कारण भारत अपनी रक्षा तैयारियों को पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ नई तकनीकों से भी मजबूत कर रहा है, ताकि किसी भी चुनौती का प्रभावी तरीके से सामना किया जा सके। भारत की सुरक्षा नीति में दिख रहा बड़ा बदलाव पिछले कुछ वर्षों में रक्षा खरीद की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज हुई है। सरकार अब केवल हथियारों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और समय पर उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। रक्षा क्षेत्र में हो रहा यह निवेश आने वाले वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है और देश की सामरिक स्थिति को और मजबूत बना सकता है।
India

India vs England ODI Series: Bumrah की Comeback Story, Rohit-Virat की वापसी से Team India हुई मजबूत

India और England के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार को एजबेस्टन (Edgbaston), बर्मिंघम में होगा। टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें 50 ओवर के फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर इसलिए भी टिकी हैं क्योंकि भारतीय टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। खास तौर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय बाद एक साथ वनडे टीम का हिस्सा होंगे। 968 दिन बाद ODI क्रिकेट खेलेंगे Jasprit Bumrah भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब 968 दिनों के लंबे इंतजार के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला 2023 विश्व कप के फाइनल में खेला था। चोट से उबरने के बाद उनकी वापसी भारतीय गेंदबाजी के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। नई गेंद से विकेट लेने की उनकी क्षमता इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी के सामने टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है। Rohit Sharma और Virat Kohli की वापसी से बढ़ा अनुभव इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी ने भारतीय टीम को और मजबूत बना दिया है। दोनों दिग्गज बल्लेबाज लंबे समय से भारत के वनडे अभियान की रीढ़ रहे हैं। इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इन दोनों खिलाड़ियों का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम रहेगा। फैंस को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी एक बार फिर बड़ी पारियां खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाएंगे। Team India के पास लगातार छठी जीत का मौका भारत का हालिया रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले पांच वनडे मुकाबले लगातार जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम जीत की इस लय को बरकरार रखते हुए लगातार छठी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत के विजयी अभियान को रोकना चाहेगा। England ने भी तैयार की मजबूत Playing XI इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए संतुलित टीम चुनी है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की वापसी से मध्यक्रम मजबूत हुआ है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अपने करियर का 200वां वनडे मैच खेलने उतरेंगे। घरेलू मैदान पर इंग्लैंड भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की पूरी कोशिश करेगा। दोनों टीमों के बीच होगी हाई-वोल्टेज टक्कर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले हमेशा रोमांच से भरपूर रहे हैं। एक ओर टीम इंडिया अनुभवी खिलाड़ियों और मजबूत गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल करना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन कर सीरीज की विजयी शुरुआत करना चाहेगा। एजबेस्टन में होने वाला पहला वनडे दोनों टीमों के लिए सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि आगामी बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों की तैयारियों का अहम पड़ाव भी माना जा रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब इस बात पर रहेंगी कि क्या जसप्रीत बुमराह अपनी वापसी को यादगार बना पाएंगे, रोहित शर्मा और विराट कोहली बल्ले से दम दिखाएंगे और टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी वनडे जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।
Hormuz

Middle East War Crisis: Hormuz में Iran का Missile Attack, UAE के Oil Tankers बने निशाना

मध्य पूर्व (Middle East) में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान (Iran) और अमेरिका (US) के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को मिसाइलों से निशाना बनाया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए। जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर करीब पांच घंटे तक लगातार एयर स्ट्राइक की। इस घटनाक्रम ने पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। Hormuz Strait में UAE के Oil Tankers पर हमला रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे UAE से जुड़े दो ऑयल टैंकरों पर ईरानी मिसाइलों से हमला किया गया। धमाकों के बाद जहाजों में आग लग गई और चालक दल में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। UAE ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा पर सीधा हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो वैश्विक समुद्री व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। Bahrain और Jordan में US Military Bases बने निशाना टैंकरों पर हमले के कुछ समय बाद ईरान ने बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। कई जगह एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किए गए और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश की गई। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन हमलों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर पहुंचा दिया है। US का पलटवार, 5 घंटे तक चली Air Strike ईरानी हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू की। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के मिसाइल लॉन्च पैड, सैन्य ठिकानों और तटीय रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया। यह एयर ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए की गई है। क्यों अहम है Strait of Hormuz? होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में शामिल है। दुनिया के समुद्री रास्ते से होने वाले कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसलिए यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव केवल मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह संकट लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, शिपिंग लागत में बढ़ोतरी और वैश्विक सप्लाई चेन पर दबाव देखने को मिल सकता है। भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता? इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद भारत के लिए भी चिंता बढ़ गई है। खाड़ी देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं और बड़ी संख्या में भारतीय नाविक अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर तैनात हैं। ऐसे में यदि क्षेत्र में तनाव और बढ़ता है तो भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ सकता है। भारत सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। Middle East Crisis पर दुनिया की नजर ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे हमलों ने यह साफ कर दिया है कि मध्य पूर्व में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। यदि दोनों देशों के बीच तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विश्व अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में दोनों देश सैन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाते हैं या फिर कूटनीतिक बातचीत के जरिए हालात सामान्य करने की कोशिश करते हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.